RRB Group D

RRB Group D Exam 2022: रेलवे परीक्षा में पूछे जाते हैं ‘सिंधु घाटी सभ्यता’ से कुछ ऐसे सवाल, क्या आप जानते हैं इनके जवाब ?

RRB Group D History Practice Questions: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड के द्वारा ग्रुप डी भर्ती परीक्षा का आयोजन जल्द ही किया जाएगा, फिलहाल रेलवे द्वारा 23 फरवरी शुरू होने वाली ग्रुप डी परीक्षा को कुछ समय के लिए स्थगित कर दिया है, लेकिन जल्दी ही परीक्षा की नई तिथि जारी की जाएगी,ऐसे में ग्रुप डी परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों को अपनी अपनी पढ़ाई पर फोकस बनाए रखना चाहिए जिससे परीक्षा में अच्छे अंको से सफलता प्राप्त की जा सके, इस आर्टिकल में इतिहास के अंतर्गत ‘सिंधु घाटी की सभ्यता’ से पूछे जाने वाले कुछ संभावित सवाल लेकर आए हैं, क्यों परीक्षा में पूछे जा सकते हैं अतः परीक्षा में शामिल होने से पूर्व आप कोई नहीं पर जरूर ध्यान पूर्वक पढ़ लेना चाहिए.

Read More:- RRB Group D Previous year Questions: पिछली परीक्षा में पूछे जा चुके हैं इतिहास के सवाल

सिंधु घाटी की सभ्यता से परीक्षा में पूछे जाने वाले 20 संभावित सवाल अभी पढ़े —RRB Group D Indus Valley Civilization Practice Question

1. निम्नलिखित में से कौन-सा एक हड़प्पा स्थल नहीं है?

(a) चन्हूदड़ो

(b) कोटदीजी

(c) सोहगौरा

(d) देसलपुर

Ans-c

2. मोहनजोदड़ो का अर्थ है?

(a) मृतकों का टीला

(b) महान नगर

(c) काले रंग की चूड़ियाँ 

(d) इनमें से कोई नहीं

Ans-a

3. हड़प्पा सभ्यता की जानकारी का प्रमुख स्रोत है?

(a) शिलालेख

(b) पकी मिट्टी की मुहरों का अंकित लेख.

(c) पुरातात्विक खुदाई 

(d) उपरोक्त सभी

Ans-c

4. सिन्धु घाटी सभ्यता सम्बन्धित है?

(a) प्रागैतिहासिक युग से

(b) आद्य ऐतिहासिक युग

(c) ऐतिहासिक युग से

(d) उत्तर ऐतिहासिक युग से

Ans-b

5. सिन्धु घाटी सभ्यता को आर्यों से पूर्व रखे जाने का महत्त्वपूर्ण कारक है? 

(a) लिपि नगर

(b) नगर नियोजन

(c) ताँबा

(d) मृद्भाण्ड

Ans-d

6. हड़प्पा सभ्यता की खोज किस वर्ष हुई? 

(a) 1935 

(b) 1942

(c) 1901

(d) 1921

Ans-d

7. सिन्धु घाटी के निवासियों की सभ्यता को जानने का मूल स्रोत क्या है?

(a) मुहरें

(b) बर्तन, जेवर, हथियार और औजार

(c) मन्दिर

(d) लिपि

Ans-b

8. हड़प्पा का उत्खनन करने वाला प्रथम पुरातत्त्वविद् जो इसके महत्त्व को नहीं समझ पाया था?

(a) अलेक्जैण्डर कनिंघम 

(b) सर जॉन मार्शल

(c) मार्टिमर व्हीलर 

(d) जॉर्ज ए डेल्स

Ans-a

9. सभ्यता किस युग की थी?

(a) कांस्य युग

(c) पुरापाषाण युग

(b) नवपाषाण युग

(d) लौह युग

Ans-a

10. सिन्धु घाटी (हड़प्पा) के लिए मेसोपोटामियाई रिकार्डों में निम्नलिखित में से किस शब्द का प्रयोग किया गया था? 

(a) पिलयून

(b) मेलुहा 

(c) मेगन

(d) फैलका

Ans-b

11. निम्नलिखित में से कौन हड़प्पा और मोहनजोदड़ों के उत्खनन से सम्बन्धित नहीं थे?

(a) आर. डी. बनर्जी 

(b) के. एन. दीक्षित

(c) एम. एस. वत्स 

(d) वी. ए. स्मिथ

Ans-d

12. सिन्धु घाटी सभ्यता निम्नलिखित में से किस सभ्यता के समकालीन नहीं थी?

(a) मिस्र की सभ्यता 

(b) मेसोपोटामिया की सभ्यता

(c) चीन की सभ्यता

(d) ग्रीक की सभ्यता

Ans-d

13. सिन्धु घाटी सभ्यता के सन्दर्भ में कौन-सा कथन सही नहीं है?

(a) सिन्धु घाटी सभ्यता एक उच्च नगरीय सभ्यता थी।

(b) लोगों को लोहे की जानकारी नहीं थी। 

(c) यह कहना कठिन है कि लोग किस प्रजाति से सम्बन्धित थे।

(d) लोगों को कृषि के बारे में जानकारी नहीं थी। 

Ans-d

14. शोर्तुगई (सिन्धु घाटी सभ्यता) किस देश में है?

(a) भारत

(c) अफगानिस्तान

(b) पाकिस्तान 

(d) तिब्बत

Ans-c

15. हड़प्पा सभ्यता विस्तृत थी?

(a) पंजाब, दिल्ली और जम्मू-कश्मीर 

(b) राजस्थान, बिहार, बंगाल और ओडिशा

(c) पंजाब, राजस्थान, गुजरात, ओडिशा और बंगाल

(d) पंजाब, राजस्थान, गुजरात, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, सिन्धु और बलूचिस्तान

Ans-d

Q.16 सिंधु घाटी सभ्यता की मुख्य विशेषता थी ?

(a)प्रकृति के बलों की पूजा

(b) व्यवस्थित शहरी जीवन

(c) पशु चारण खेती

(d) जाति समाज

Ans – b

Q.17 सिंधु घाटी सभ्यता के लोग प्राय: आपने मकान बनाते थे ?

(a) पक्की कीटों से

(b) पत्थर से

(c) लकडी से

(d) उपयुक्त सभी से

Ans – a

Q.18 मोहनजोदड़ो में सबसे बड़ा भवन कौन सा है ?

(a) विशाल स्नानागार

(b) धान्यागार

(c) सस्तंभ हॉल

(d) दो मंजिला मकान

Ans – b

Q.19 निम्नलिखित में से कौन सा सिंधु घाटी की सभ्यता से संबंधित स्थल नहीं है ?

(a) कालीबंगन

(b) रोपड़

(c) पाटलिपुत्र

(d) लोथल

Ans – c

Q.20 सिंधु घाटी सभ्यता का बंदरगाह वाला नगर कौन सा था ?

(a) लोथल

(b) कालीबंगन

(c) रोपर

(d) मोहनजोदड़ो

Ans – a

Read More:-

Railway Group D Ancient History MCQ: प्राचीन इतिहास के इन सवालों का हल निकाल कर, चेक करें अपना स्कोर

RRB Group D Exam 2022: ऐतिहासिक स्रोत एवं प्रागैतिहासिक काल के 15 संभावित प्रश्न,जो रेलवे परीक्षा मे पूछे जा सकते है!

इस आर्टिकल में हमने RRB Group D परीक्षा के लिए ‘सिंधु घाटी सभ्यता’ से संबंधित (RRB Group D History Practice Questions) कुछ महत्वपूर्ण सवालों का अध्ययन किया, जो रेल्वे ग्रूप डी परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण है, रेल्वे ग्रूप डी परीक्षा से जुड़ी सभी नवीनतम जानकारी के लिए हमारे Telegram channel के सदस्य जरूर बने।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button