REET 2022

REET 2022 Bal Vikash MCQ: रीट परीक्षा में बेहतर परिणाम के लिए ‘बाल विकास’ के 15 संभावित प्रश्न यहां पढ़े

Published

on

Bal Vikash MCQ For REET 2022: राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान के द्वारा 23 व 24 जुलाई को किया जाएगा I रीट लेवल 1 और लेवल 2 दोनों की ही परीक्षाएं दो पाली में राज्य के विभिन्न जिलों में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाना प्रस्तावित है । यदि आप शिक्षक के रूप में अपना कैरियर बनाना चाहते हैं, और इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, तो यहां पर दी गई जानकारी आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण होने वाली है। यहां पर हमने बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न शेयर किए हैं। जिन की परीक्षा में पूछे जाने की संभावना है।अभ्यर्थीयों को परीक्षा से पूर्व इन प्रश्नों का अध्ययन अवश्य कर लेना चाहिए । जिससे कि परीक्षा में उत्तम परिणाम प्राप्त हो सके I

परीक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण है बाल विकास के यह प्रश्न—Bal Vikas Important MCQ For Rajasthan Teacher Eligibility Test 2022

Q. बालक के मानसिक विकास में योग्यता निहित होती है?

A. वंशानुक्रम योग्यताएं

B.अभिनअर्जित योग्यताएं

C. दोनों योग्यताएं

D. कोई नहीं

Ans – C

Q. निम्नलिखित में से कौनसा जोड़ा ‘मूल प्रवृति संवेग’ के अनुरूप सही नहीं है जैसा कि मैकडूगल ने उल्लेख किया था?

A.संतान कामना -वात्सल्य

B.शरणागति – करूणा

C. निवृत्ति – घृणा

D.युयुत्सा -भय

Ans – D

Q. ‘वातावरण वह हर वस्तु है जो किसी अन्य वस्तु को घेरे हुए और उस पर सीधे अपना प्रभाव डालती है।’ किसने कहा है?

A.एनास्टसी

B.जिस्बर्ट

C.वुडवर्थ

D. रॉस

Ans – B

Q. निम्न में से कौन-सा विकास का एक सामान्य नियम नहीं है?

A.व्यक्ति विभिन्न दर से विकसित होते है।

B. विकास तुलनात्मक रूप से क्रमबद्ध होता है।

C.विकास का एक निश्चित उम्र के बाद रूक जाता है।

D. विकास शनैः शनैः होता है।

Ans – C

Q. ‘सामाजिक एवम् संवेगात्मक विकास साथ-साथ चलते हैं। यह कथन है?

A.स्ट्रैंग का

B.स्किनर का

C.क्रो व क्रो का

D.हॉल का

Ans- C

Q. समस्या समाधान स्थिति के लिए संज्ञानवादी मानते हैं?

A. इसमें चिंतन प्रक्रिया होती है

B. यह प्रयास एवं त्रुटि पर आधारित है।

C. यह पुनर्बलन पर आधारित है।

D. यह उद्दीपन – प्रत्युत्तर अनुबंध है।

Ans- A

Q. निम्न में से किस पर शारीरिक एवं मानसिक विकास के अलावा व्यक्ति का सामाजिक विकास भी निर्भर करता है?

A.संगठन

B.सेवा

C.शिक्षा का प्रकार

D.परिवार

Ans- D

Q. कोई भी मनोवैज्ञानिक बाधा एक किशोर विद्यार्थी की निपुणता एवं प्रभावशीलता को न्यून कर सकती है तथा उत्पन्न कर सकती है?

A.एक अस्थायी निम्न उपलब्धि प्रतिमान

B. घनिष्ठ मित्र से अलगाव

C. परिवार के सदस्यों से कुसमायोजन

D.उपयुक्त सभी

Ans- D

Q. मानसिक विकास के दृष्टिकोण से जीवन का सबसे महत्वपूर्ण काल है?

 A. शैशवकाल

B.बाल्यावस्था 

C.उत्तर बाल्यावस्था

D. पूर्व किशोरावस्था

Ans – A

Q. किशोरावस्था की विशेषताओं को सर्वोत्तम रूप से व्यक्त करने वाला एक शब्द है?

A. विकास

B.परिवर्तन

C. समायोजन

D.अस्थिरता

Ans- B

Q. किशोरावस्था को शैशवावस्था का पुनरावर्तन किसने कहा है?

A.जोन्स ने

B.रॉस ने

C. हॉल ने

D.स्ट्रेंग ने

Ans- A

Read More:-

REET 2022 NCF 2005 MCQ: राजस्थान रीट परीक्षा मे बेहतर परिणाम के लिए ‘NCF 2005’ के इन सवालों पर डालें एक नजर

REET 2022 Psychology: जुलाई माह में आयोजित होगी राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा पूछे जा सकते हैं मनोविज्ञान के कुछ ऐसे प्रश्न

इस आर्टिकल में हमने राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा 2022 के लिए ”बाल विकास” पर आधारित महत्वपूर्ण सवाल (Bal Vikash MCQ For REET 2022) को जाना । रीट परीक्षा से जुड़ी सभी नवीनतम अपडेट तथा Notes प्राप्त करने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल के सदस्य जरूर बने जॉइन लिंक नीचे दी गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version