CTET & Teaching

CTET CDP Quiz: यदि देने जा रहे हैं सीटेट परीक्षा तो ‘बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र’ के इस क्विज टेस्ट को जरूर हल करें!

Published

on

CDP Quiz Test For CTET Exam: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से सीटीईटी के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा का आयोजन 20 अगस्त को होने वाला है। जिसमें लाखों की संख्या में अभ्यर्थियों के शामिल होने का अनुमान है। ऐसे में यह कहा जा सकता है, कि अभ्यर्थियों के मध्य प्रतिस्पर्धा बेहद कड़ी रहने वाली है। यदि आप भी शिक्षक बनने का सपना संजोए इस परीक्षा का हिस्सा बनने जा रहे हैं, तो आपको एक विशेष रणनीति के तहत अपनी पढ़ाई करना होगा। जिससे कि परीक्षा में बेहतर परिणाम प्राप्त हो सके यहां पर हम परीक्षा में पूछे जाने वाले सबसे महत्वपूर्ण टॉपिक बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र पर आधारित क्विज टेस्ट आपके साथ साझा कर रहे हैं। इस टेस्ट के माध्यम से अभ्यर्थी अपनी तैयारी को परख सकते हैं।

बाल विकास एवं शिक्षा शास्त्र से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न- Child Development and Pedagogy Quiz Test For CTET Exam

1. पठन में कठिनाइयाँ जैसे कि अक्षरों का दर्पण छवि भ्रम और उत्क्रमण, निम्न में से किसके अभिलक्षण हैं?

1. अवधान न्यूनता अतिक्रियाशीलता विकार

2. गुणज वैकल्य

3. वाचन वैकल्य

4. स्वलीनता

Ans-  3

2. गतिशीत दिव्यांगता निम्नलिखित में से किस क्षेत्र में चुनौती पैदा करती है?

1. समस्या समाधान कौशल सीखना और उनका प्रयोग करना ।

2. मौखिक संप्रेषण समझना । 

3. वस्तुओं के स्थानांतरण संबंधित विशिष्ट क्रियाकलापों का कार्यान्वयन करना।

4. एकाग्रता आधारित खेलों में भाग लेना ।

Ans- 3 

3. वो विद्यार्थी जिन्हें लेखन वैकल्य है, उनकी जरूरतों की पूर्ति हेतु एक अध्यापिका को क्या करना चाहिए?

1. किसी दत्तकार्य को पूरा करने के आवश्यक लेखन की मात्रा बढ़ा देनी चाहिए। 

2. लेखन की अनियमितताओं के लिए विद्यार्थियों की आलोचना करती चाहिए 

3. विद्यार्थियों को सीमित समय में लेखन कार्य पूरा करने के लिए कहना चाहिए।

4. आकलन के मौखिक तरीके अपनाने चाहिए।

Ans- 4 

4. प्रतिभाशाली और मेधावी विद्यार्थियों को –

1. सिर्फ अध्यापक से स्वीकृत गतिविधियों को करने के अवसर मिलने चाहिए।

2. सिर्फ तथ्यों के प्रत्यास्मरण पर आधारित प्रदत्त कार्य देने चाहिए।

3. चुनौतीपूर्ण अधिगम परिवेश मिलना चाहिए। 

4. सभी कार्यों के लिए गहन एवं सतत निरीक्षण करना चाहिए।

Ans- 3 

5. विद्यार्थियों में सम्प्रत्ययात्मक अधिगम हेतु एक अध्यापिका को में से किसका प्रयोग टालना चाहिए? 

1. विद्यार्थियों से किसी समस्या को हल करने के विविध तरीके पूछना । 

2. विषयों को जटिल से सरल क्रम में लगाना

3. उप-संप्रत्ययों में संबंध स्थापित करने के लिए विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना।

4. प्रक्रियात्मक ज्ञान पर बल देना।

Ans- 2 

6. निम्न में से कौन-सा सवाल विद्यार्थियों में अधिसंज्ञान कौशलों को बढ़ावा देने में मददगार होगा ?

1. दिए गए सवाल को सुलझाने के लिए आपने क्या सोपान अपनाए ?

2. एक पारिस्थितिक तंत्र के विविध घटक क्या हैं?

3. पानी का रासायनिक सूत्र क्या है? 

4. एक मानचित्र और ग्लोब में क्या अंतर है?

Ans- 1 

7. विद्यार्थियों में अर्थपूर्ण अधिगम को सुसाध्य करने में निम्न में से कौन-सा सहायक है?

1. खोज अधिगम और ज्ञान के निर्माण के लिए एक प्रेरक वातावरण। 

2. विद्यार्थियों में याद करने के कौशल पर अनन्य केन्द्रीयकरण ।

3. विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्द्धा की अभिवृत्ति पैदा करना। 

4. ऐसे शिक्षाशास्त्र अपनाना जो बृहत रूप से अध्यापक-केन्द्रित हों।

Ans- 1 

8. एक प्रभावी अध्यापक –

1. अविभेदित अनुदेशन और मानवीकृत आकलन पर बल देता है। 

2. अपने विद्यार्थियों कि भावनात्मक आवश्यकताओं का ध्यान रखता है।

3. गलत उत्तरों के लिए विद्यार्थियों को दण्डित करता है।

4. ज्ञान के ज्यों के त्यों पुनरुत्पादन पर बल देता है।

Ans- 2 

9. माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों को पढ़ाने के लिए वांछनीय तरीका कौन-सा है?

1. विद्यार्थियों को समस्या समाधान के लिए बहुविध तरीकों को खोजने के लिए प्रोत्साहित करना।

2. किसी भी समस्या के समाधान के लिए किसी एक ही विधि को प्रोत्साहित करना।

3. किसी भी समस्या के समाधान के लिए चरण दर चरण निर्देश देना।

4. सामूहिक कार्य और सहपाठियों के सहयोग को हतोत्साहित करना।

Ans-  1

10. ———–उन्मुखी लक्ष्य विद्यार्थियों को लम्बे समय तक आंतरिक प्रेरणा देंगे।

1. प्रदर्शन

2. प्रतियोगिता

3. अधिगम

4. परिहार

Ans- 3 

11. भ्रांतियाँ :

1. विद्यार्थियों में पैदा होना असामान्य है ।

2. अधिगम प्रक्रिया का प्राकृतिक अंग है। 

3. पूरी तरह अतार्किक और निराधार हैं।

4. अध्यापन-अधिगम प्रक्रिया के लिए बाधक हैं।

Ans- 2 

12. कथन (A) : विद्यार्थियों को अपने आस-पास होने वाली विभिन्न घटनाओं के कारणों का अंदाजा लगाने के लिए बढ़ावा देना चाहिए। 

तर्क (R) बच्चे अपने आस-पास दिखी हर घटना का कारण खोजना चाहते हैं और उनकी कारक- व्याख्या उन्हें लघु-सिद्धांतों के निर्माण 

विकल्प चुनें।

1. A और R दोनों सही है और R सही व्याख्या करता है A की। 

2. A और R दोनों सही हैं और R सही व्याख्या नहीं है A की ।

3. A सही है लेकिन R गलत हैं।

4. A और R दोनों गलत हैं।

Ans- 1 

13. कथन (A) : अध्यापिका को नए संप्रत्ययों को बच्चों के पूर्व अनुभवों से जोड़ने का प्रयत्न करना चाहिए। 

तर्क (R) : अधिगम एक निरंतर प्रक्रिया है जो विद्यालय के बाहर भी होती है।

 सही विकल्प चुनें।

1. A और R दोनों सही है और R सही व्याख्या करता है A की। 

2. A और R दोनों सही हैं और R सही व्याख्या नहीं है A की।

3. A सही है लेकिन R गलत हैं।

4. A और (R) दोनों गलत हैं।

Ans- 1 

14. किसी दिए गए विषय पर ज्ञान और संबंधों को व्यवस्थित और प्रस्तुत करने का चित्रात्मक उपकरण क्या कहलाता है?

1. अनुरूपक

2. कलन विधि

3. संप्रत्यय चित्रण

4. शाब्दिक अभिव्यक्ति

Ans- 3

15. यह धारणा कि, किशोर तूफान व तनाव की अवधि का अनुभव करते हैं –

1. सभी किशोरों के लिए सत्य 

2. कुछ किशोरों के लिए सत्य 

3. असत्य, अधिकांश शोध के अनुसार

4. असत्य, क्योंकि अधिकांश किशोर अप्रासंगिक संवेग थोड़ी मात्रा में प्रदर्शित करते हैं।

Ans- 2 

Read More:-

CTET 2023: लाखों अभ्यर्थियों के मध्य होगी कड़ी प्रतिस्पर्धा पूछे जा सकते हैं Maths के कुछ ऐसे प्रश्न!

CTET 2023: पर्यावरण के अंतर्गत ‘आश्रय’ (Shelter) से संबंधित कुछ ऐसे प्रश्न जो परीक्षा में हमेशा पूछे जाते हैं!

परीक्षा से जुड़ी सभी नवीनतम अपडेट तथा Notes प्राप्त करने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल के सदस्य जरूर बने जॉइन लिंक नीचे दी गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version