Child Development and Pedagogy

Child Psychology Important Questions in Hindi For CTET ,UPTET ,HTET

Published

on

Child Psychology Important Questions in Hindi

दोस्तों इस पोस्ट में हम बाल मनोविज्ञान के कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नों (Child Psychology Important Questions in Hindi) का अध्ययन करेंगे। बाल मनोविज्ञान CTET, UPTET,HTET,TET परीक्षाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण भाग है । इस भाग से अधिकतर प्रश्न पूछे जाते हैं। जिन प्रश्नों को हमने इस पोस्ट में शामिल किया है। इनमें से अधिकतर प्रश्न पिछली परीक्षाओं में पूछे जा चुके हैं। आशा है कि इन प्रश्नों का अध्ययन करने से आपको आगामी परीक्षाओं में काफी मदद मिलेगी।

बाल मनोविज्ञान महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी (Child Psychology Important Questions)

प्रश्न मानव विकास को सर्वाधिक रूप से कौन प्रभावित करता है?

उत्तर– वंशानुक्रम व वातावरण

प्रश्न विकास को एक सतत प्रक्रिया माना है?

उत्तर– बंडूरा एवं स्किनर ने

प्रश्न किस अवस्था को जीवन का अनोखा काल माना जाता है?

उत्तर- बाल्यावस्था को

प्रश्न किसने शैशवअवस्था को सीखने का आदर्श काल माना है?

उत्तर–वैलेंटाइन ने

प्रश्न “किशोरावस्था बड़े संघर्ष ,तनाव ,तूफान और विरोध की अवस्था है” यह कथन कहा है?

उत्तर -स्टैनले हॉल ने

प्रश्न मानव शिशु की भाषा द्वारा संवाद प्रेषण किस आयु से प्रारंभ होता है?

उत्तर- 3 वर्ष की आयु से

प्रश्न बच्चों में बौद्धिक विकास की 4 अवस्थाओं की पहचान किसके द्वारा की गई?

उत्तर– पियाजे द्वारा

प्रश्न दूसरे वर्ष के अंत तक शिशु का कितना हो जाता है?

उत्तर– 100 शब्द

प्रश्न शर्म तथा गर्व जैसी भावना का विकास किस अवस्था में होता है?

उत्तर– बाल्यावस्था में

प्रश्न किस अवस्था में बच्चे अपने समवयस्क समूह के सक्रिय सदस्य हो जाते हैं?

उत्तर- किशोरावस्था में

प्रश्न परिपक्वता का संबंध किससे है?

उत्तर– विकास से

प्रश्न बाल मनोविज्ञान के आधार पर सर्वोत्तम कथन है?

उत्तर- प्रत्येक बच्चा विशिष्ट होता है

प्रश्न नैदानिक परीक्षा का मुख्य उद्देश्य है?

उत्तर- अकादमिक कठिनाइयों के कारणों का पता लगाना

प्रश्न वाइगोत्सकी के अनुसार विकास होता है?

उत्तर- सामाजिक अंतर क्रियाओं के कारण

प्रश्न आधुनिक मनोविज्ञान का अर्थ है?

उत्तर– व्यवहार का अध्ययन

प्रश्न “विकास प्राणी में प्रगतिशील परिवर्तन है जो निश्चित लक्ष्यों की और निरंतर निर्देशित होता जाता है” यह कथन है?

उत्तर–ड्रेवर का

प्रश्न शैशव अवस्था में बालक में क्या पाया जाता है?

उत्तर– अनुकरण व सहयोग

प्रश्न नवीन शिक्षण प्रणाली किस पर आधारित है?

उत्तर- क्रिया पर

प्रश्न बुद्धि की श्रेष्ठता का कारण प्रजाति है यह किसका कथन है?

उत्तर– क्लीन वर्ग का

प्रश्न बुड्वेर्थ चिंतन की कितने तत्व बताएं हैं?

उत्तर– 5

प्रश्न प्रेरणा के कितने प्रकार होते हैं?

उत्तर– दो 1. सकारात्मक 2. नकारात्मक

प्रश्न अधिगम अंतरण का थॉर्डाइक सिद्धांत कहा जाता है?

उत्तर- अनुरूप तत्व का सिद्धांत

प्रश्न शिक्षा के क्षेत्र में सर्वाधिक महत्वपूर्ण तत्व अभिरुचि है यह किसका विचार है?

उत्तर- टीपी मैनन

प्रश्न शिक्षा का खेल विधि से क्या तात्पर्य है?

उत्तर– खेल क्रियाओं द्वारा शिक्षा देना

प्रश्न ऑपरेशन ब्लैक बोर्ड किससे संबंधित है?

उत्तर– प्राथमिक विद्यालयों में न्यूनतम सुविधाओं से

प्रश्न कक्षा शिक्षण के समय शिक्षक द्वारा अपनी आवाज में उतार-चढ़ाव किस कौशल के अंतर्गत आता है?

उत्तर– उद्दीपन परिवर्तन

प्रश्न अंतर्दृष्टि का सिद्धांत के जन्मदाता कौन हैं?

उत्तर– कोहलर

प्रश्न यदि पहले उदाहरण फिर सिद्धांत बताते हैं यह किस शिक्षण पद्धति की ओर इंगित करता है?

उत्तर- आगमन विधि

प्रश्न मूल्यांकन में ब्लू प्रिंट का संबंध किससे है?

उत्तर– प्रश्न पत्र निर्माण से

प्रश्न अनुभव एवं प्रशिक्षण के कारण व्यवहार में होने वाले परिवर्तन को क्या कहते हैं?

उत्तर– अधिगम

प्रश्न खेल से किस प्रकार का अनुशासन उत्पन्न होता है?

उत्तर- आत्म अनुशासन

प्रश्न मनोविज्ञान की अंग्रेजी पर्याय साइकोलॉजी शब्द की व्युत्पत्ति हुई है?

उत्तर– ग्रीक भाषा से

प्रश्न मनोविश्लेषण वाद के प्रवर्तक कौन थे?

उत्तर– फ्राएड

प्रश्न समूह खंड बुद्धि का सिद्धांत के प्रतिपादक हैं?

उत्तर– थर्स्टन

प्रश्न स्याही धब्बा शिक्षण विधि के प्रतिपादक कौन हैं?

उत्तर– हर्मन रोर्शा

प्रश्न क्रिया प्रसूत अनुबंधन का सिद्धांत दिया है?

उत्तर- स्किनर ने

प्रश्न भाषा शिक्षण की प्रथम कक्षा किसे माना जाता है?

उत्तर- पूर्व प्राथमिक कक्षा को

प्रश्न किस स्तर के बच्चे अपने समकक्ष वर्ग के सक्रिय सदस्य बनते हैं?

उत्तर– किशोरावस्था में

प्रश्न चिंतन अनिवार्य रूप से है एक-

उत्तर– संज्ञानात्मक गतिविधि

प्रश्न शिक्षा में फ्रावेल का महत्वपूर्ण योगदान था?

उत्तर– किंडर गार्टन का विकास

प्रश्न शिक्षा का उद्देश्य होना चाहिए

उत्तर- व्यावहारिक जीवन के लिए विद्यार्थियों को तैयार करना

प्रश्न बालक का विकास परिणाम है?

उत्तर- वंशानुक्रम तथा वातावरण की अंतर क्रिया का

प्रश्न आपकी कक्षा में एक छात्र देर से आता है तो आप क्या करेंगे?

उत्तर– कारण जानने की चेष्टा करेंगे

प्रश्न व्यक्तिगत शिक्षार्थी एक दूसरे से विकास की दर में कैसे होते हैं?

उत्तर– भिन्न

प्रश्न कौन सा सीखना स्थाई होता है?

उत्तर– समझकर सीखना

प्रश्न क्रियात्मक अनुसंधान का उद्देश्य है?

उत्तर- विद्यालय तथा कक्षा की शैक्षिक कार्य प्रणाली में सुधार लाना

प्रश्न कोहलवर्ग का विकास सिद्धांत किससे संबंधित है?

उत्तर नैतिक विकास से

प्रश्न जिन इच्छाओं की की पूर्ति नहीं होती है उनका भंडारण गृह है?

उत्तर– इदम्

प्रश्न किस अवस्था को गोल्डन एज के नाम से भी जाना जाता है?

उत्तर– किशोरावस्था

प्रश्न बच्चों की पढ़ाई आरंभ करने की आदर्श आयु है?

उत्तर- 6 वर्ष

प्रश्न 6 से 14 वर्ष में बालक बालिकाओं को शिक्षा का अधिकार संविधान के किस संशोधन में जोड़ा गया?

उत्तर- 86 वे

प्रश्न 85 IQ( बुद्धि लब्धि) वाले बालक की श्रेणी में आते हैं?

उत्तर- मंदबुद्धि

प्रश्न अंतर्मुखी और बहिर्मुखी एवं उभयमुखी का वर्गीकरण किसके द्वारा किया गया?

उत्तर– युंग द्वारा

प्रश्न विकृत लिखावट से संबंधित लिखने की योग्यता में कमी किस का एक लक्षण है

उत्तर– डिसग्राफिया का

प्रश्न बुद्धि है?

उत्तर– सामर्थ्य का एक समुच्चय

प्रश्न वाइगोत्सकी के अनुसार बच्चे सीखते हैं?

उत्तर– वयस्कों और सम वयस्को के साथ परस्पर क्रिया से

प्रश्न गिलफोर्ड द्वारा प्रतिपादित बौद्धिकता संरचना के मॉडल में कितने तत्वों को सम्मिलित किया गया है?

उत्तर- 180

प्रश्न अल्बर्ट बंडूरा संबंधित है?

उत्तर– शाब्दिक अधिगम से

प्रश्न बुद्धि लब्धि मापन के जन्मदाता है?

उत्तर- टर्मन

प्रश्न NCTE का पूर्ण रूप क्या है?

उत्तर-National Council of Teacher Education

दोस्तों इस आर्टिकल में हमने बाल मनोविज्ञान के कुछ अत्यंत महत्वपूर्ण प्रश्नों (Child Psychology Important Questions in Hindi) को आपके साथ शेयर किया आशा है, कि बाल मनोविज्ञान की यह महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी आप की आगामी परीक्षाओं की दृष्टि से आपके लिए काफी मददगार साबित होगी। ऐसे ही महत्वपूर्ण टॉपिक का अध्ययन करने के लिए हमारी वेबसाइट को विजिट करते रहिएगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version