RRB Group D

RRB Group ‘D’ Phase 5 City Slip: ग्रुप ‘डी’ चरण 5 परीक्षा की सिटि इंटिमेशन स्लिप जारी, जानें! कब जारी होंगे एड्मिट कार्ड

Published

on

RRB Group D Phase 5 City Slip Release: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड यानि आरआरबी द्वारा ग्रुप ‘डी’ की चरण 5 की परीक्षाएँ 6 अक्टूबर से 11 अक्टूबर 2022 तक आयोजित कराई जाएंगी। आरआरबी नें इन परीक्षाओं के लिए अभ्यर्थियों की सिटि इंटिमेशन स्लिप आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी है। जो अभ्यर्थी इस परीक्षा में सम्मिलित होने वाले हैं, वे अपनी सिटि इंटिमेशन स्लिप आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in के माध्यम से डाऊनलोड कर सकते हैं।

आपको बता दें, आरआरबी द्वारा ग्रुप ‘डी’ की परीक्षाएँ इस वर्ष कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए विभिन्न चरणों में आयोजित कराई जा रही है। चरण 5 की ग्रुप ‘डी’ परीक्षा का अंतिम चरण होगा। इस चरण में शेष बचे आरआरसी दक्षिण पश्चिम रेलवे (हुब्ली) को शामिल किया गया है। 

ऐसे करें अपनी सिटि स्लिप डाऊनलोड 

अभ्यर्थी अपनी सिटि स्लिप इस प्रक्रिया के माध्यम से डाऊनलोड करें- 

1. सबसे पहले अभ्यर्थी आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाएँ। 

2. होमपेज पर राइट कॉर्नर पर ‘CEN RRC-01/2019 (Level-1/Group-D)’ के नीचे दिख रही “Admit Card” की लिंक पर क्लिक करें। 

3. एक नया पेज खुलेगा, यहाँ पूछी गई जानकारी दर्ज कर लॉगिन करें। 

4. आपकी सिटि इंटीमेशन स्लिप आपकी स्क्रीन पर आ जाएगी। 

5. स्लिप को डाऊनलोड करें तथा प्रिंट निकलवा लें।

आपको बता दें, आरआरबी द्वारा इस परीक्षा के एड्मिट कार्ड सिटि इंटीमेशन स्लिप में उल्लेखित परीक्षा तिथि से 4 दिवस पूर्व आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे। अर्थात जिन अभ्यर्थियों की परीक्षा 6 अक्टूबर 2022 को होनी है, उनके एड्मिट कार्ड 2 अक्टूबर 2022 को जारी कर दिये जाएंगे। अभ्यर्थी अपने एड्मिट कार्ड निर्धारित तिथि के बाद आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से डाऊनलोड कर सकेंगे।

Read more:

RRB Group D 2022: रेलवे ग्रुप डी परीक्षा में ‘आगामी खेल प्रतियोगिताओं’ से पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण प्रश्न!

RRB Group D Exam: हर शिफ्ट में पूछे जा रहे हैं केंद्र व राज्य सरकार के द्वारा शुरू की गई ‘योजनाओं’ से जुड़े कुछ ऐसे प्रश्न अभी पढ़ें!

रेलवे ग्रूप डी परीक्षा से जुड़ी सभी नवीनतम जानकारी के लिए हमारे Telegram channel के सदस्य जरूर बने।

 

2 Comments

  1. Suresh Kumar mawaliya

    September 29, 2022 at 11:59 AM

    Jo candidate kisi karanvash exam nahin de Paya usko fir se mauka mil sakta hai kya sir?
    Iske liye koi option hai kya ki vah fir se exam de sake

    • Naveen

      October 5, 2022 at 1:22 PM

      रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा जारी किए गए अधिकारिक नोटिफ़िकेशन के अनुसार परीक्षा में उपस्थित ना होने वाले उम्मीदवार को दोबारा परीक्षा में शामिल होने का कोई विकल्प नही है, अधिक जानकारी के लिए आप रेलवे भर्ती बोर्ड की हेल्प लाइन 0172-2730093 या E-mail :rrbcdg@railnet.gov.in के माध्यम से सम्पर्क कर सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version