CTET & Teaching

CTET 2022 EVS Pedagogy Previous Year MCQ: ईवीएस पेडगॉजी के ऐसे सवाल जो CTET 2021 में पूछे जा चुके हैं, अभी पढ़े!

Published

on

CTET EVS Pedagogy Previous Year Questions: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के द्वारा जुलाई में आयोजित होने वाली सीटेट परीक्षा की नोटिफिकेशन जारी न किए जाने को लेकर अभ्यर्थी थोड़े परेशान हैं दरअसल सीबीएसई के द्वारा सीटेट परीक्षा के आयोजन को लेकर अभी तक कोई भी अपडेट प्राप्त नहीं हुई है वर्ष में दो बार आयोजित की जाने वाली इस परीक्षा में प्रतिवर्ष देश के विभिन्न राज्यों से लाखों की संख्या में अभ्यर्थी सम्मिलित होते हैं.

ऐसी उम्मीद की जा रही है कि CBSE के द्वारा जल्द ही इस परीक्षा को लेकर नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा ऐसे में परीक्षा में बेहतर अंक अर्जित करने हेतु अभ्यर्थियों को अभी से अपनी पढ़ाई पर फोकस शुरू कर देना चाहिए. इसी संदर्भ में आज हम इस आर्टिकल में ‘पर्यावरण पेडगॉजी’ के विगत वर्ष में पूछे गए कुछ (CTET EVS Pedagogy Previous Year Questions) महत्वपूर्ण सवाल लेकर आए हैं जिनके अध्ययन से आपको आगामी सीटेट परीक्षा की तैयारी करने में सुविधा होगी इसलिए इन्हें एक नजर अवश्य पढ़ें.

केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा की विगत वर्षों में पूछे गए ‘पर्यावरण पेडागोजी’ के महत्वपूर्ण सवाल, यहां पढ़िए—EVS Pedagogy Previous Year Questions for CTET 2022

Q. निम्नलिखित में से कौन-सी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ऐप के माध्यम से ई.वी.एस पढ़ाने के समकालिक (सिनकोनॉस) शिक्षण की विशेषताएं हैं।

1.विदयार्थी किसी भी समय में कक्षा में शामिल हो सकते हैं।

2. शिक्षक और विदयार्थी वास्तविक समय में बातचीत करने में सक्षम हैं।

3. जब भी वे शामिल होते हैं, विदयार्थियों को ऑनलाइन क्लास का पाठ्यवस्तु मिल जाता है। 

4. शिक्षक किसी भी समय पाठ्यसामग्री साझा करने में सक्षम होते हैं जिसकी विद्यार्थी किसी भी समय प्रयोग कर सकता है।

उत्तर – (2)

Q. रीता एक ई.वी.एस. शिक्षिका, थीम ‘खाद्य’ पढ़ाते हुए कक्षा-5 के विद्यार्थियों को पड़ोस के घरों में विभिन्न खाद्य संरक्षण विधियों का सर्वेक्षण करने के लिए कहती है। इस सर्वेक्षण का सबसे अधिक उपयुक्त उद्देश्य होगा।

A. विभिन्न व्यक्तियों के प्रति संवेदनशील बनाना।

B. सर्वेक्षण करने के कौशल /क्षमता का बनाना आकलन करना।

C. समुदाय से प्रत्यक्ष रूप से जानकारी एकत्र करने का अवसर प्रदान करना। 

D. समुदाय के साथ बातचीत करने का अवसर प्रदान करना ।

सही विकल्प का चुनाव कीजिए

1. A, B और C 

2. A, C और D

3. A और B

4. A और C

उत्तर -(2)

Q. एक ई.वी.एस शिक्षिका को गतिविधि आयोजित करने लिए समूह बनाने के लिए निम्न मानदंडों को ध्यान में रखना चाहिए:

1. उनके संज्ञानात्मक स्तर के अनुसार समूहीकरण करें।

2. लिंग के आधार पर (बालक एवं बालिकाओं का अलग समूह) समूहीकरण करें।

 3. पूरी कक्षा में से जितने समूह बना सकें बना लें।

4. समूहों के बीच सहभागिता एवं प्रतिभागिता के आधार पर समूह बनाएं।

उत्तर – (4)

Q. प्राथमिक स्तर पर ई.वी.एस. के पाठ्यचर्या की प्रकृति है. 

1. समावेशी, प्रासंगिक, थीम – आधारित

2. एकीकृत और अनुभावात्मक

3. प्रासंगिक, अनुशासनात्मक, एवं पर्यावरणीय दृष्टिकोण का अनुसरण करता है 

4. एकल विषय, वैश्विक से लेकर स्थानीय, समावेशी

उत्तर – (1)

Q. कहानियों के माध्यम से ई.वी.एस अवधारणाओं को पेश करने के लिए, एक शिक्षक को निम्नलिखित बातों का ध्यान रखना होगा

A. कहानियों को किसी अवधारणा के बारे में गलतफहमी की रचना नहीं करना चाहिए। 

B. कहानियों को लिंग, जाति, धर्म और अन्य सामाजिक समूहों से संबंधित कोई रूढ़िवादी विचारों को चित्रित नहीं करना चाहिए। 

C. कहानियाँ मजेदार व मनोरंजक होने चाहिए। 

D. कहानियाँ ऐसी होनी चाहिए कि विदयार्थी उससे जुड़ाव महसूस करें।

सही विकल्प का चुनाव कीजिए। 

1. A, B और C

2. B, C और D 

3. A, B और D

4. A, C और D

उत्तर – (3)

Q. एक ई.वी.एस शिक्षक अपने विदयर्थियों में मानचित्रण कौशल को मन में बैठाने के लिए निम्न क्रियाकलापों में से किनको करने को कहेगी।

A. मानचित्र में बुनियादी दिशाओं का पता लगाना

B. अमानकीकृत मानचित्र बनाना

C. अपने बनाए गए मानचित्र में प्रतीकों का उपयोग करना

D. मानकीकृत सार्वभौमिक प्रतीकों का उपयोग करते हुए मानचित्र की व्याख्या करना

सही विकल्प का चुनाव कीजिए –

1. A और D 

2. B और C

3. केवल D

4. A, B, C और D

उत्तर – (4)

Q. एक ई.वी.एस. शिक्षिका एक चर्चा के दौरान बताती है कि राजस्थान के गांवों के लोग स्थानीय रूप से उपलब्ध सामग्री से अपना घर बनाते हैं जबकि मुंबई जैसे शहरों में लोग सीमेंट, ईट, काँच और टाइल जैसी सामग्री खरीद कर घर बनाते हैं। इस चर्चा के आकलन के लिए सीखने का प्रतिफल हैं .

1. अवलोकन और रिकॉर्डिंग

2. विश्लेषण

3. प्रयोग

4. तुलना करना और विश्लेषण

उत्तर – (4)

Q. एक ई.वी.एस शिक्षिका चाहती है कि उसके विदयार्थी पानी की बर्बादी करने वाले लोगों की विभिन्न दैनिक गतिविधियों और व्यवहारों का पता लगाए। निम्न में से कौन सी रणनीति इन उद्देश्यों की पूर्ति के लिए सबसे उपयुक्त है?

1. जल से संबंधित वृत्तचित्र और फिल्में

2. एक नाले (पानी की निकासी) का भ्रमण करना

3. पड़ोस में परिवारों के साथ बातचीत

4. प्रतिदिन एक परिवार दवारा उपयोग किए गए पानी की मात्रा का अनमान

उत्तर – (4)

Q. निम्नलिखित में से कौन-सा प्राथमिक स्तर पर पर्यावरण शिक्षा का अभिन्न घटक है?

1. पाठ्यपुस्तकें

2. बच्चों का वातावरण

3. भाषाई दक्षता 

4. रोल प्ले / भूमिका निर्वाह

उत्तर – (2)

Q. एक ई.वी.एस. शिक्षक के रूप में आप प्राथमिक कक्षाओं के लिए पाठ्यपुस्तक के चयन में किन मानदंडों को सबसे महत्त्वपूर्ण मानेंगे?

A. पाठ्यपुस्तक में लिंग, जाति और धर्म से संबंधित कोई रूढ़िवादिता नहीं होनी चाहिए।

B. पाठ्यपुस्तक में भाषा मानक भाषा होनी चाहिए।

C. पाठ्यपुस्तक की कीमत कम और वह पतली होनी चाहिए।

D. पाठ्यपुस्तक सचित्र और आकर्षक होनी चाहिए।

 सही विकल्प का चुनाव कीजिए

1. A और D 

2. B और C

3. A और C 

4. B और D

उत्तर – (1)

Q. कक्षा पाँच के विद्यार्थियों को लिंग (जेंडर) रूढ़िवादिता सिखाने के लिए निम्न में से कौन-सा संसाधन सबसे उपयुक्त होगा?

1. सदस्यों के बीच कार्य आवंटन का पता लगाने के लिए घरों का सर्वेक्षण

2. अखबार से लिंग सशक्तिकरण पर कहानियाँ 

3. सफल महिलाओं की कहानियाँ

4. महिला स्वास्थ्य पेशेवरों की संख्या का पता लगाने के लिए अस्पतालों का भ्रमण 

उत्तर – (1)

Q. एक ई. वी. एस. शिक्षक के रूप में आपको अपने विद्यार्थियों के रिपोर्ट कार्ड में प्रक्रिया कौशलों में दक्षता के स्तर का विवरण देना है। निम्न में से कौन सी रिपोर्टिंग सबसे उपयुक्त होगी?

1. विवरणात्मक रिपोर्ट 

2. अक्षरों में ग्रेड

3. क्रम निर्धारण मापनी

4. संख्याओं में ग्रेडिंग

उत्तर – (3)

Read more:

CTET 2022 EVS NCERT: परीक्षा में पूछे जाएंगे एनसीईआरटी बेस्ट ‘पर्यावरण’ के ऐसे सवाल अभी पढ़ें!

CTET 2022 CDP Practice Question: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा में CDP से पूछे जाने वाले संभावित सवाल, यहां पढ़िए!

यहां हमने CTET विगत वर्षों में पूछे गए ‘पर्यावरण पेडगॉजी’ के सवालों (CTET EVS Pedagogy Previous Year Questions) का अध्ययन किया सीटेट सहित सभी शिक्षक पात्रता परीक्षाओं के नवीनतम उपडेट तथा प्रैक्टिस सेट प्राप्त करने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल के सदस्य जरूर बने. Join Link नीचे दी गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version