CTET & Teaching

CTET: परीक्षा में हर बार पूछे जाते हैं ‘शैशवावस्था, बाल्यावस्था और किशोरावस्था’ से जुड़े 1 से 2 सवाल अभी पढ़ें!

Published

on

Child Psychology MCQ Test For CTET: सीटेट परीक्षा का आयोजन जल्द ही केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से ऑफलाइन मोड में देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। 20 अगस्त 2023 को आयोजित होने वाली देश की सबसे बड़ी शिक्षक पात्रता परीक्षा में लाखों की संख्या में अभ्यर्थियों के शामिल होने का अनुमान है। यदि आप भी शिक्षक के रूप में अपना कैरियर  बनाने के लिए इस परीक्षा में सम्मिलित होने जा रहे हैं, तो इस आर्टिकल में हम आपके लिए बाल विकास एवं शिक्षा शास्त्र के अंतर्गत शैशव अवस्था, किशोरावस्था एवं बाल्यावस्था से संबंधित परीक्षा में पूछे जाने वाले संभावित प्रश्न लेकर आए हैं। इस टॉपिक से पेपर में एक से दो प्रश्न पूछे जाते हैं। ऐसे में अभ्यर्थियों को चाहिए कि वह इन प्रश्नों का अध्ययन एक बार जरूर करें।

सीटेट परीक्षा में पूछे जाने वाले बाल मनोविज्ञान पर आधारित प्रश्न—CTET 2023 Child Psychology Multiple Choice Questions

1. निम्नलिखित में से किस अवस्था में बच्चे अपने समवयस्क समूह के सक्रिय सदस्य हो जाते हैं?

(1) किशोरावस्था

(2) पूर्व बाल्यावस्था

(3) प्रौढ़ावस्था

(4) बाल्यावस्था

Ans- 1 

2. कौनसा प्रभाव किशोरावस्था से सुमेलित नहीं है

(1) अध्ययन के प्रति गंभीर होना 

(2) तर्कपूर्ण विचारों व तार्किक क्षमता को अधिक सहज बनाना

(3) पढ़ने में रूचि

(4) एकाग्रता व स्मृति विस्तार का अधिक शक्तिप्रद होना

Ans- 1 

3. कौनसा अवसर किशोरों की आवश्यकता है –

(1) वाद-विवाद

(2) तर्क

(3) चर्चा

(4) उक्त सभी

Ans- 4 

4. निम्नलिखित में से कौनसा कार्य किशोरावस्था के विकासात्मक कार्यों में नहीं आता है

(1) स्थूल या सूक्ष्म कार्य व्यापार हेतु सभी तरीके के आवश्यक सम्प्रत्ययों का विकास होना

(2) अपनी एक अलग पहचान बनाने की ओर बढ़ना 

(3) अधिक आत्मनिर्भरता की ओर उचित कदम बढ़ाना

(4) वस्तुओं, व्यक्तियों, स्थानों और मूल्यों के प्रति अस्थायी भाव विकसित होना 

Ans- 4 

5. किसके अनुसार- “किशोरावस्था जीवन का सबसे कठिन काल है।

(1) क्रो एण्ड क्रो

(2) किलपैट्रिक

(3) वेलन्टाइन

(4) मन

Ans- 2 

6. संवेगात्मक शक्ति का सर्वाधिक प्रभाव किस अवस्था में होता है?

(1) बाल्यावस्था

(2) किशोरावस्था

(3) प्रोढ़ावस्था

(4) शैशवावस्था

Ans- 2 

7. कौनसी अवस्था में अहम् बनाम भूमिका द्वन्द्व का प्रसार होता है –

(1) बाल्यावस्था

(2) किशोरावस्था

(3) प्रोढ़ावस्था

(4) शैशवावस्था

Ans- 2 

8. बालक समाज के बारे में कम दुःखी होता है, जबकि किशोरों में विकसित हो जाती है।

(1) संवेगात्मक संचेतना

(2) सामुदायिक भावना

(3) सामाजिक संचेतना

(4) पारिवारिक सोच

Ans- 3

9. बालक अपने व्यवहार की सामाजिक स्वीकृति जिस अवस्था में चाहता है, वह अवस्था है

(1) बाल्यावस्था

(2) किशोरावस्था

(3) वयस्कावस्था

(4) वृद्धावस्था

Ans-  2 

10. किशोरावस्था में चरित्र निर्माण प्रक्रिया से जो अवस्था संबंधित है, वह निम्न में से है

(1) परम्पराओं को धारण करने की अवस्था

(2) आधारहीन आत्मचेतना अवस्था 

(3) आधारयुक्त आत्मचेतना अवस्था

(4) स्व केन्द्रित अवस्था

Ans- 2 

11. किसके अनुसार- “किशोरावस्था अपराध प्रवृति के विकास का नाजुक समय है। “

(1) जरशील्ड

(2) रॉस

(3) वेलन्टाइन

(4) किलपैट्रिक

Ans- 3 

12. किशोरावस्था के समय में बालक का मानसिक विकास पहुँच जाता है –

(1) पतन की ओर

(2) सर्वाधिक

(3) अत्यधिक समस्याग्रस्त

(4) आसान जीवन

Ans- 2 

13. किशोरों की जटिल अवस्था के कारण किशोरों के अध्ययन का विषय होना चाहिये

(1) शारीरिक

(2) मानसिक

(3) शरीर व मन संबंधी

(4) बौद्धिक

Ans- 3 

14. समस्याओं की आयु व उलझन की अवस्था किसे कहते हैं –

(1) शैशवास्था

(2) किशोरावस्था

(3) बाल्यावस्था

(4) प्रौढ़ावस्था

Ans- 2 

15. किशोरावस्था में सामाजिक विकास का लक्षण है ?

(1) सामान्य रूचियाँ अधिक होती है

(2) समूह के प्रति उत्पन्न भक्ति भावना

(3) मैत्री संबंधों में अत्यधिक कमी

(4) अपने वय समूह के साथ निष्क्रिय भागीदारी

Ans- 2 

Read More:-

CTET 2023: शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए ‘हिंदी व्याकरण’ पर आधारित संभावित प्रश्नोत्तरी यहां पढ़ें!

CTET 2023: कुछ ही दिन बाद होने वाली सीटेट परीक्षा में पूछे जाने वाले ‘पर्यावरण’ के संभावित प्रश्न!

परीक्षा से जुड़ी सभी नवीनतम अपडेट तथा Notes प्राप्त करने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल के सदस्य जरूर बने जॉइन लिंक नीचे दी गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version