CTET

CTET 2024: CDP में मनोवैज्ञानिकों के सिद्धांत से पूछे जाने वाले बेहद जरूरी सवाल, यहां पढ़िए

Published

on

CTET CDP All Theory Based MCQ Test 2024: जनवरी सत्र 2024 में केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा की आयोजन का समय नजदीक आता जा रहा है परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी अपनी तैयारी को अंतिम रूप देने में लगे हुए हैं यह परीक्षादेश की अलग-अलग राज्यों में ऑफलाइन माध्यम से आयोजित होगी.सीबीएसई द्वारा वर्ष में दो बार ली जाने वाली इस परीक्षा का यह 18वां संस्करण है यदि आप भी इसका हिस्सा बनने जा रहे हैं, तो यहां दी गई जानकारी आपके लिए बेहद कम की है इस आर्टिकल में हम बाल विकास और शिक्षा शास्त्र के अंतर्गत विभिन्न मनोविज्ञान को के सिद्धांत से पूछे जाने वाले प्रश्नों को आपके लिए लेकर आए हैं, जहां से हमेशा तीन से चार प्रश्न पूछे जाते हैं इसलिए इनका अभ्यास ध्यानपूर्वक अवश्य करें.

सीटेट परीक्षा में हर बार पूछे जाते हैं मनोवैज्ञानिकों के सिद्धांतों से जुड़े दो से तीन प्रश्न, अभी पढ़े—CTET CDP All Theory Based MCQ Test 2024 For Paper 1 & 2

Q. “मल्टीपल इंटेलिजेंस के सिद्धांत” के जनक कौन हैं?

A. वायगोत्स्की

B. ब्रूनर

C. अल्फ्रेड बिने

D. Gardener

Q. सीखने का व्यावहारिक सिद्धांत किसके द्वारा दिया गया है 

A. थार्नडाइक

B. Gardener

C. कोहलर

D. हल और टोलमैन

Q. व्यक्तित्व का मनोविश्लेषणात्मक सिद्धांत किसने प्रतिपादित किया है ?

A. अब्राहम मास्लो

B. सिगमण्ड फ्रायड

C. कार्ल रोजर्स

D. जीन पियाजे

Q. निम्नलिखित में से कौन सा कौन सा कथन विकास एवं अधिगम के बारे में लेव वायगोत्सकी के दृष्टिकोण का सही वर्णन करता है?

A. दोनों का संबंध अनुकर्मिक है।

B. दोनों का संबंध निश्चल है।

C. सीखना अक्सर विकास के अग्रिम होता है।

D. विकास अक्सर सीखने के अग्रिम होता है।

Q. लॉरेंस कोहलबर्ग द्वारा सुझाई पश्च- परंपरागत नैतिकता के अंतर्गत स्तर 5 की नैतिकता क्या अंकित करती है?

A. मानवता की भलाई हेतु सामाजिक अनुबंधों को स्वतंत्र रूप से निभाना

B. सामाजिक अनुबंधों के परे जाकर नैतिकता को स्वतंत्र रूप से अन्वेषित करना

C. ऐसे नैतिक नियमों को प्रतिपादित करना जो आचार संहिता के परे हो।

D. एक अच्छा व्यक्ति के रूप में प्रतीत होने की चाह।

Q. निम्नलिखित में से कौन-सा उम्र- समूह, जीन पियाजे के संज्ञानात्मक विकास के सिद्धांत के मूर्त संक्रियात्मक अवस्था चरण’ के समनुरूप हैं?

A. जन्म से 2 साल

B. 2-7 साल

C. 7-11 साल

D. 11 साल से ऊपर

Q. एक घोड़े को देखकर, एक तीन वर्षीय बालिका चकित होकर बोली, “वाह! इतना बड़ा कुत्ता। जीन पियाजे के संज्ञानात्मक विकास के सिद्धांत के अनुसार, बालिका की यह प्रतिक्रिया, निम्न में से किसका उदाहरण है?

A. आत्मसात्करण समावेशन

B. प्रतीकात्मकता

C. पदार्थ स्थायित्व

D. आस्थगित अनुकरण

Q. लेव वायगोट्स्की के सिद्धांत के अनुसार निम्न में से कौन-सी अध्यापन-अधिगम प्रक्रिया को पाड प्रदान करने की प्रभावशाली तकनीक हैं ?

A. समस्या के समाधान हेतु स्थिर पद-दर- पद निर्देश देना

B. गलत जवाबों पर बच्चों को दंडित करना

C. समस्या को सुलझाने के दौरान अगर बच्चे किसी बिंदु पर अटक जाएं तो उस समय संकेत और इशारे देना

D. प्रक्रिया में अध्यापक का पूर्ण अहस्तक्षेप

Q. ‘भाषा एवं विचार’ पर लेव वायगोट्स्की क्या सुझाते हैं?

A. भाषा, संज्ञानात्मक विकास को निर्देशित करती है।

B. संज्ञानात्मक विकास, भाषा को निर्देशित करती है।

C. भाषा और संज्ञान में कोई संबंध नहीं है।

D. संज्ञान, भाषा से स्वतंत्र है।

Q. लेव वायगोट्स्की का सिद्धांत, मुख्यतः व्याख्या करता है?

A. अनुवंशिकता के विकास पर प्रभाव को।

B. संज्ञानात्मक विकास में सांस्कृतिक उपकरणों के योगदान को।

C. समाजीकरण के जीव-पारिस्थितिकिय मॉडल को।

D. अभिप्रेरणा पर आरोपण प्रतिरूप के प्रभाव को।

Q. लारेंस कोहबर्ग के नैतिक विकास के सिद्धांत के अनुसार “सजा टालने के लिए नियमों का पालन करना किस चरण को दर्शाता है?

A. प्रथा-पूर्व चरण

B. अमूर्त संक्रियात्मक चरण

C. प्रथागत चरण

D. उत्तर-प्रथागत चरण

Q. एक बच्चे को तीन पर्वतों का एक थ्री डी (त्रिआयामी) मॉडल दिखाया जाता है। एक अन्य व्यक्ति इस मॉडल को एक भिन्न जगह से देख रही है। बच्चे को इस दसरे व्यक्ति के दृष्टि क्षेत्र से देखे गए मॉडल को बनाने के लिए कहा जाता है पर वह सही तरीके से नहीं कर पाता। जीन पियाजे के अनुसार यह क्या दर्शाता है?

A. आत्मकेन्द्रीयता

B. जीव वाद

C. वस्तु स्थायित्व

D. परिकल्पनात्मक चिंतन-

Q. जीन पियाजे ने प्रतिपादित किया कि बच्चों के सोचने की प्रक्रिया वयस्को. .1

A. से भिन्न नहीं है।

B. से गुणात्मक रूप से भिन्न है।

C. से मात्रात्मक रूप से भिन्न है।

D. से काफी मिलती जुलती है।

Q. बालिका स्वयं से क्या कर सकती है और क्या कुछ सहायता द्वारा पूरा कर सकती है। लेव व्यागोत्सकी ने इनके बीच के अंतर को किस रूप में संबोधित किया है?

A. बुद्धि

B. समीपस्थ विकास का क्षेत्र

C. पाड़

D. समायोजन

Q. भाषा और संज्ञान के बारे में कौन सा कथन व्यागोत्सकी प्ररिप्रक्ष्य से सही है?

A. उच्च मानसिक क्रियाओं के विकास को भाषा सुसाधित करती है।

B. भाषा से संज्ञात्मक प्रक्रियाओं के विकास में बाधा आती है।

C. भाषा की संज्ञानात्मक विकास के कोई भूमिका नहीं है।

D. संज्ञान, भाषा से स्वतंत्र रूप से विकसित होता है।

Read More:

CTET 2024: बाल विकास और शिक्षाशास्त्र से CTET पेपर में हमेशा आने वाले प्रश्न, यहां पढ़िए

CTET 2024: सीडीपी से सीटेट परीक्षा में हर बार आने वाले सवाल, इन्हें आगामी परीक्षा से पूर्व जरूर पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version