CTET & Teaching

CTET 2023: शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए ‘हिंदी व्याकरण’ पर आधारित संभावित प्रश्नोत्तरी यहां पढ़ें!

Published

on

CTET Hindi Grammar Practice MCQ: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के द्वारा आयोजित होने वाले सीटेट परीक्षा 20 अगस्त को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा का आयोजन ऑफलाइन मोड में होगा। जिसमें लाखों की संख्या में अभ्यर्थी सम्मिलित होंगे यदि आप भी शिक्षक के रूप में अपना कैरियर बनाना चाहते हैं, और इस परीक्षा में सम्मिलित होने जा रहे हैं, तो आपके लिए यहां पर हम हिंदी व्याकरण से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न लेकर आए हैं। इन बहुविकल्पीय प्रश्नों के माध्यम से आप अपनी तैयारी को जांच सकेंगे और परीक्षा में बेहतर परिणाम प्राप्त कर पाएंगे।

हिंदी व्याकरण के कुछ ऐसे प्रश्न जो परीक्षा में पूछे जा सकते हैं—CTET Hindi Grammar Multiple Choice Questions

1. आँख’ का पर्यायवाची है –

(अ) सहकार

(ब) कुटज

(स) पिक

(द) दृग

Ans- द 

2. ‘मूल्यवान’ का विलोम शब्द है…….

(अ) मूल्य

(ब) कीमती

(स) अमूल्य

(द) मूल्यहीन

Ans- द 

3. सर्दियों में मुझे बहुत….. होता है। 

(अ) कष्ट

(ब) दुःख

(स) सर्दी

(द) इनमे से कोई नही

Ans- अ 

4. ‘पृथ्वी’ का पर्यायवाची शब्द है. 

(अ) दिनकर

(ब) वसुंधरा

(स) आत्मजा

(द) गिरि

Ans- ब 

5. ‘अतिवृष्टि’ शब्द का विलोम है –

(अ) बंजर

(ब) अनावृष्टि 

(स) शुष्क

(द) बहुवृष्टि

Ans- ब 

6. आने वाले सभी मेहमानों का…… है।

(अ) अभिनंदन

(ब) स्वागत

(स) धन्यवाद

(द) इनमे से कोई नही

Ans- ब 

7. ‘जो कानून के विरुद्ध हो’ उसे कहते हैं –

(अ) अनियमित

(ब) अतिरिक्त

(स) असंभव

(द) अवैध

Ans- द 

8. ‘अज्ञेय’ शब्द के लिए एक वाक्यांश है –

(अ) जिसे देखा न जा सके 

(ब) जिसे सुना न जा सके

(स) जिसे जाना न जा सके

(द) जिसे रोका न जा सके

Ans- स 

9. दिए गए वाक्य का वो भाग ज्ञात करें जिसमें कोई त्रुटि है। यदि कोई त्रुटि नहीं है, तो कोई त्रुटि नहीं है। चुनें। 

    मैं मंगलवार के दिन व्रत रखता हूँ। 

(अ) मैं मंगलवार 

(ब) के दिन

(स) व्रत रखता हूँ। 

(द) कोई त्रुटि नही है

Ans- ब 

10. सही वर्तनीवाला शब्द है ?

(अ) इर्षा

(ब) ईर्ष्या

(स) इर्सा 

(द) इर्ष्या

Ans- ब 

11. दिए गए वाक्य में रेखांकित खंड को प्रतिस्थापित करने के लिए सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प का चयन करें। 

मंदिर में भक्तों का तारतम्य लगा रहा। 

(अ) भीड़

(ब) शोर

(स) तांता

(द) इनमे से कोई नही

Ans- स 

12. उसकी ….. पूर्ण हो चुकी है।

(अ) आयु

(ब) अवस्था

(स) रात

(द) इनमे से कोई नही

Ans- अ 

13. ‘जंगल में लगी आग’ को कहते हैं –

(अ) बड़वानल

(ब) दावानल 

(स) विरहाग्नि

(द) जठराग्नि

Ans- ब 

14. वर्तनी की दृष्टि से शुद्ध शब्द है –

(अ) शुश्रूषा

(ब) सुश्रूषा

(स) सुश्रुषा 

(द) शुश्रुषा

Ans- अ 

15. पेट का पानी न पचना मुहावरे का अर्थ है –

(अ) बहुत कष्ट उठाना 

(ब) बहुत शर्मिंदा होना

(स) कोई बात कहे बिना न रह पाना

(द) अपमान होना

Ans- स

Read More:-

CTET 2023: कुछ ही दिन बाद होने वाली सीटेट परीक्षा में पूछे जाने वाले ‘पर्यावरण’ के संभावित प्रश्न!

CTET EVS: ‘परिवार एवं मित्र’ से जुड़े कुछ ऐसे ही रोचक सवाल जो अगस्त में होने वाली सीटेट परीक्षा में पूछे जा सकते हैं!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version