CTET

CTET JAN 2024: वृद्धि और विकास से जुड़े कुछ ऐसे ही प्रश्न सीटेट परीक्षा में हर बार पूछे जाते हैं इन्हें जरूर पढ़ ले

Published

on

Growth and Development Practice MCQ Test For CTET: शिक्षण के क्षेत्र में रुचि रखने वाले लाखों अभ्यर्थी प्रतिवर्ष केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के द्वारा आयोजित की जाने वाली केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा का हिस्सा बनते हैं इस वर्ष यह परीक्षा 21 जनवरी 2024 को आयोजित की जाने वाली हैयदि आप भी परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैंतो अभी से अपनी तैयारी पर फोकस करना प्रारंभ कर दें ताकि उत्तम अंकों के साथ सफलता हासिल की जा सके. इस आर्टिकल में हम बाल विकास और शिक्षा शास्त्र के अंतर्गत पूछे जाने वाले ‘वृद्धि और विकास’ के टॉपिक से जुड़े कुछ चुनिंदा सवालों को आपके साथ शेयर करने जा रहे हैं जिन्हें आपको परीक्षा की दृष्टिकोण से एक बार जरूर पढ़ना चाहिए.

वृद्धि और विकास से पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण प्रश्न, यहां पढ़िए—CTET exam 2024 growth and development practice MCQ test

Q. वृद्धि और विकास के बारे में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही नहीं है?

A. विकास आम तौर पर मांत्रात्मक परिवर्तनों को संदर्भित करता है जबकि विकास गुणात्मक परिवर्तनों को संदर्भित करता है।

B. विकास पर्यावरण का ही कार्य है।

C. परिपक्वता प्राप्त होने पर विकास रुक जाता है।

D. वृद्धि जीव के आंतरिक और आनुवंशिक कारकों द्वारा निर्धारित होती है।

Q. आनुवंशिक स्वभावों के पूर्वनिर्धारित प्रकटीकरण की प्रक्रिया कहा जाता है

A. अनुकूलन

B. सीखना

C. समाजीकरण

D. परिपक्वता

Q. परिपक्वन है एक –

A. विकासात्मक प्रक्रिया

B. अनुभवात्मक प्रक्रिया-

C. सामाजीकरण प्रक्रिया

D. समायोजन प्रक्रिया

Q. निम्नलिखित कथनों में से सर्वाधिक सही है :

A. लड़कों की अपेक्षा लड़कियाँ तेजी से परिपक्व हो जाती हैं।

B. लड़कों एवं लड़कियों की परिपक्वता दर में कोई सामान्य अंतर नहीं होता है।

C. अधिकांश लड़कियाँ, अधिकांश लड़कों की अपेक्षा, अधिक शीघ्रता से परिपक्व हो जाती हैं।

D. लड़कियों की अपेक्षा लड़के तेजी से परिपक्व हो जाते हैं।

Q. निम्नलिखित में से कौन विकास के व्यापक डोमेन की सही पहचान करता है?

A. भावनात्मक, बौद्धिक, आध्यात्मिक और स्व ।

B. शारीरिक; व्यक्तित्व; आध्यात्मिक और भावनात्मक ।

C. सामाजिक; शारीरिक; व्यक्तित्व; स्व।

D. शारीरिक; संज्ञानात्मक; सामाजिक और भावनात्मक ।

Q. विकास के सन्दर्भ में कौन सा कथन सही है?

A. विकास केवल पर्यावरणीय कारकों पर निर्भर करता है।

B. विकास केवल आनुवांशिक कारकों पर निर्भर करता है।

C. विकास कम समय के लिए होने वाला अस्थायी परिवर्तन है।

D. विकास समग्र एवं व्यवस्थित रूप से निरंतर होता रहता है।

Q. निम्नलिखित में से कौन-सा क्षेत्र बाल विकास का है ?

A. ऐकिक और अवैज्ञानिक

B. निर्धारित और स्थिर

C. अन्तरविषयात्मक और गतिशील

D. अस्पष्ट और प्राचीन

Q. बाल विकास की अवधि का सही क्रम कौन- – सा है ?

A. शिशुअवस्था, गर्भावस्था, पूर्व बाल्यावस्था, किशोरावस्था, मध्य बाल्यावस्था

B. गर्भावस्था, पूर्व बाल्यावस्था, शिशुअवस्था, मध्य बाल्यावस्था, किशोरावस्था

C. गर्भावस्था, शिशुअवस्था, पूर्व बाल्यावस्था, किशोरावस्था, मध्य बाल्यावस्था

D. गर्भावस्था, शिशुअवस्था, पूर्व बाल्यावस्था, मध्य बाल्यावस्था, किशोरावस्था

Q. विकास प्रकृति एवं पालन-पोषण के का परिणाम है।

A. विसंबंधन

B. वियोजन

C. अंतः क्रिया

D. स्वतंत्र कार्य

Q. बाल विकास की गति :

A. एकसमान मानकीय और अव्यवस्थित होती है।

B. में व्यक्तिगत भिन्नताएँ होती हैं और यह अव्यवस्थित होती है।

C. एकसमान मानकीय और कुछ हद तक सुनियोजित और क्रमानुसार होती है।

D. में व्यक्तिगत भिन्नताएँ होती हैं और यह कुछ हद तक सुनियोजित और क्रमानुसार होती है।

Q. किस उम्र में बच्चों के क्रियाकलाप प्रमुखतः बड़ी मांसपेशियों के स्थूल गति के प्रयोग कर केन्द्रित होते हैं बजाए सुक्ष्म गति कार्य के ?

A. शैशवावस्था

B. प्रारंभिक बाल्यावस्था

C. किशोरावस्था

D. माध्यमिक बाल्यावस्था

Q. बाल्यावस्था का शुरुआती दौर, भावनात्मक विकास के लिए एक काल होता है ।

A. संवेदनशील

B. सुस्त / धीमा

C. निष्क्रिय

D. परेशानीदायक

Q. क्रांतिक अवधि के संप्रत्यय की क्या अवधारणा है ?

A. विकास के दौरान अपरिवर्तनीय क्षति ।

B. वातावरण का विकास पर कोई प्रभाव ना होना ।

C. आनुवंशिकता का विकास पर बहुत कम प्रभाव होना ।

D. पुरस्कारों का विकास के दौर पर नकारात्मक प्रभाव होना ।

Read More:

CTET 2024: बाल विकास के जरूरी सवालों को हल कर जांचे, केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2024 में अपनी तैयारी का लेवल

CTET 2024: जीन पियाजे के सिद्धांत से परीक्षा में हर बार पूछे जाने वाले सवाल,एक नजर जरूर पढ़ें

परीक्षा से जुड़ी सभी नवीनतम अपडेट तथा Notes प्राप्त करने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल के सदस्य जरूर बने जॉइन लिंक नीचे दी गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version