CTET

CTET 2022: परीक्षा में उत्तम परिणाम दिलाएंगे ‘हिंदी पेडागोजी’ से जुड़े यह 15 सवाल!

Published

on

CTET Hindi Pedagogy Model MCQ: लंबे समय के इंतजार के बाद आखिरकार CBSE के द्वारा केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है, परीक्षा का आयोजन दिसंबर माह में किया जाएगा जिसके लिए आवेदन की प्रक्रिया 31 अक्टूबर से प्रारंभ हो जाएगी जो कि 24 नवंबर तक जारी रहेगी।यदि आप भी शिक्षक के रूप में अपना कैरियर बनाना चाहते हैं तो आपको इस परीक्षा में आपको अवश्य शामिल होना चाहिए। क्योंकि इस परीक्षा में क्वालीफाई अभ्यर्थियों को सरकारी स्कूलों में होने वाले शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया में आवेदन करने का मौका मिलता है।

इस आर्टिकल में हम हिंदी भाषा के शिक्षण शास्त्र पर आधारित कुछ महत्वपूर्ण प्रैक्टिस प्रश्न आपके साथ साझा कर रहे हैं | जिसका अध्ययन आपको परीक्षा में बेहतर परिणाम दिला सकता है।

हिंदी शिक्षण शास्त्र से संबंधित संभावित प्रश्नोत्तरी—Hindi Pedagogy Important Questions For CTET 2022

1. झारखण्ड के एक गाँव में रहने वाली एक शिक्षार्थी अपनी मातृभाषा और हिन्दी जानती है जो उसके घर और पास-पड़ोस में बोली जाती है। वह विद्यालय में अंग्रेज़ी सीखती है। कौन-सी भाषाएँ भाषा अर्जन के और कौन-सी भाषाएँ भाषा अधिगम के अन्तर्गत आती हैं?

i. मातृभाषा और हिन्दी भाषा अर्जन के अन्तर्गत आती हैं। 

ii. अंग्रेज़ी भाषा अधिगम के अन्तर्गत आती है। 

iii. हिन्दी भाषा अधिगम के अन्तर्गत आती है। 

iv. तीनों भाषाएँ भाषा अर्जन के अन्तर्गत आती हैं। 

1. i और । सही हैं। 

2. iii और iv सही हैं।

3. i और iv सही हैं।

4. iv और ii सही हैं।

Ans- 1 

2. निम्नलिखित में से कौन-सा विद्यार्थी को लिखना सिखाने का विशिष्ट शिक्षणशास्त्रीय क्रम है?

i. सीधी रेखाओं और गोलों द्वारा अक्षर लिखना सिखाना।

ii. विद्यार्थियों से विशिष्ट प्रकार की अनेक आकृतियाँ बनवाना।

iii. विद्यार्थियों से ऊँचे स्वर में अक्षर बुलवाकर अनेक बार लिखवाना।

1. i, ii और iii

2. iii, i और ii

3. ii, i और iii

4. ii, iii और i

Ans- 3 

3. शब्द दीवार लिखित या मुद्रित शब्दों का समूह है जो बड़े आकार में होते हैं और कक्षा की दीवार पर इस तरह लगाए जाते हैं कि वे दिखाई पड़ें। इस शब्द दीवार के माध्यम से साक्षरता की कौन-सी अवधारणाएँ या कौशल नहीं सिखाए जा सकते?

1. वर्तनी की आकृति के प्रति जागरूकता

2. कठिन शब्दों का उच्चारण 

3. ध्वनि के नियमों को समझकर पढ़ना

4. मूल शब्दों की समझ

Ans- 2 

4. कक्षा पाँच को ‘काल’ के नियम समझाने के बाद, अध्यापिका जोड़ों में कार्य करवाती है।

विद्यार्थी A पाठ्य-सामग्री में से वर्तमान काल का एक वाक्य लेकर विद्यार्थी B को भूतकाल में सुनाती है। विद्यार्थी A अनुमान लगाती है कि वर्तमान काल क्या होगा। विद्यार्थी A उसके अनुमान लगाने तक आवश्यकतानुसार वर्तमान से भूतकाल में वाक्य बताती रहती है। यह गतिविधि किसके सबसे अधिक करीब है?

1. क्रैशन की निवेश परिकल्पना 

2. स्वैन की उत्पाद परिकल्पना

3. बर्नर का विकास का सिद्धान्त

4. क्रेशन की अर्जन अधिगम परिकल्पना

Ans- 2 

5. एक अध्यापक कक्षा चार में दो के जोड़ों में कार्य करवाती है। वह विद्यार्थी A को वेटर बनने और विद्यार्थी B को ग्राहक बनने के लिए कहती है और प्रत्येक जोड़े को आपस में संवाद करने के लिए कहती है। यह गतिविधि किसमें सुधार लाने के लिए सबसे कम योगदान देती है?

1. अभिव्यक्ति में स्पष्टता

2. सक्रिय श्रवण

3. वाक्य रचना

4. शब्द संपदा

Ans- 4 

6. विद्यार्थियों को ‘दृश्यात्मकता’ सिखाने के लिए कौन-सा सर्वाधिक उपयुक्त है?

1. यह कहानी किस दिशा दशा में घटित हुई होगी? 

2. पाठ्य सामग्री में बने चित्रों को देखो और बताओ कि आप क्या देख पा रहे हो।

3. लेखक ने कुत्ते के चरित्र का वर्णन किस प्रकार किया है? 

4. कल्पना करें और अंतिम दृश्य का कोई विकल्प लिखें।

Ans- 1 

7. निम्नलिखित में से कौन-सी गतिविधि कहानी पढ़ने के बाद विद्यार्थियों में निष्कर्ष निकालने का कौशल विकसित करने की सर्वाधिक उपयुक्त गतिविधि है?

1. इस कहानी में आप स्वयं को कहाँ रखना चाहेंगे?

2. इस कहानी में एक पात्र ने जिस तरह से प्रतिक्रिया दी, क्या उसी तरह से प्रतिक्रिया देने वाले व्यक्ति को आप जानते हैं? 

3. कहानी में से किसी की भी कल्पना करें और अपने वाक्य में उसका प्रयोग करें।

4. पढ़ी गई कहानी का वीडियो देखें और अपने शब्दों में सैटिंग का वर्णन करें।

Ans- 2 

8. निम्नलिखित में से कौन-सी गतिविधि अध्यापक द्वारा सहायता देने का उदाहरण नहीं है? 

1. विद्यार्थी से कोई पॉडकास्ट सुनने के लिए कहें और उससे सीखे किन्हीं दो नए शब्दों को साझा करने के लिए कहें।

2. विद्यार्थियों को एक ऐसी लघुकविता पढ़ने के लिए दें जिसमें शुरू में ही कठिन शब्दों के अर्थ लिखे हों। 

3. विद्यार्थियों से मौखिक रूप से बहुत से सरल प्रश्न पूछें और एक बड़े प्रश्न का उत्तर देने के लिए इन प्रश्नों का सार प्रस्तुत करें। 

4. विद्यार्थियों को विषयों की सूची दें जिनपर उन्हें दो मिनट के लिए बोलना है, कौन-से बिन्दु बोले जाएँ, उसके लिए संकेत देना।

Ans- 1  

9. विद्यार्थियों को ‘पूर्वसर्ग’ सिखाने के लिए निम्नलिखित में से कौन-सी निगमन विधि है?

1. पूर्वसर्ग (ने, पर, ऊपर) के प्रयोग के नियम बताना और उदाहरण देना ।

2. पूर्वसर्गों के बहुत से उदाहरण देना और विद्यार्थियों को नियम बताने के लिए कहना।

3. एक गद्य खण्ड पढ़ाते समय पूर्वसर्गों के प्रयोग के नियम बताना।

4. वाक्य देना, विद्यार्थियों को इन वाक्यों में उन शब्दों की पहचान करने के लिए कहना जो संज्ञा, सर्वनाम, क्रिया या विशेषण नहीं है।

Ans- 1 

10. भारत में सभी बच्चे आदर्श स्थिति में अपनी विद्यालयी शिक्षा मातृभाषा / घर की भाषा में शुरू करते हैं और माध्यमिक स्तर पर दो या दो से अधिक भाषाएँ जोड़ते जाते हैं। शिक्षा में भाषा की युक्ति किस रूप में जानी जाती है? 

1. मातृभाषा आधारित बहुभाषावाद

2. भाषा शिक्षा नीति

3. कार्यालयी शिक्षा नीति

4. शिक्षा के लिए बहुभाषावाद नीति

Ans- 1 

11. बच्चों द्वारा ———— को पढ़ने के प्रामाणिक स्रोत के रूप में देखा जाता है।

1. पत्र

2. पाठ्य-पुस्तकों

3. साहित्य

4. श्रुतलेख

Ans-  2

12. निम्नलिखित में से कौन-सा भाषा सीखने के आकलन का सबसे प्रभावशाली उपकरण है?

1. लिखित परीक्षा

2. श्रुतलेख

3. दत्त कार्य

4. अवलोकन

Ans- 4 

13. निम्नलिखित में से कौन-सा प्रामाणिक पठन सामग्री के उद्देश्य को प्राप्त करने में मदद करेगा?

1. ध्वनियों की सूची

2. किसी स्थानीय होटल की व्यंजन सूची

3. अपने फ़ोन पर रिकॉर्ड की गई दो मिनट की कोई वीडियो

4. अध्यापक द्वारा जापानी भाषा में लिखी गई कहानी का अंग्रेज़ी में अनुवाद

Ans- b 

14. किसी जटिल कथानक की संरचना को समझने के लिए कौन सा ऑनलाइन उपकरण विद्यार्थियों की सबसे अधिक मदद करेगा?

1. जटिल शब्दों को सरल शब्दों में बदलकर की गई कोई रिकॉर्डिंग

2. किसी एक पाठ्य सामग्री को पठन के भिन्न-भिन्न स्तरों के अनुसार बदलकर पठन सामग्री तैयार करना

3. एक ऐसा मानस मानचित्रण (माइंड मैपिंग) कार्यक्रम जिसमें विचारों को अलग-अलग घटकों में प्रस्तुत किया गया हो।

4. ऐसा खेल जिसमें पठन और प्रश्नों के उत्तर देने के लिए सिक्कों का पुरस्कार दिया जाए।

Ans- 3 

15. एक विद्यार्थी ने नववर्ष के उत्सव आयोजन पर एक अनुच्छेद लिखा “नववर्ष के दिन मेरे परिवार और मैंने अपने मित्रों को आखिरी घण्टे गिनने के समय आमंत्रित किया। हम केक की दुकान पर गए और केक बनाने के लिए कहा | हम सजावट, खाने-पीने की वस्तुएँ भी लेकर आए। मेरे माता-पिता ने गुब्बारे फुलाए और मैंने घर सजाने में मदद की। हमारे मित्र रात्रिभोज के लिए आए और मध्यरात्रि तक रुके। अनुच्छेद लेखन के संदर्भ में विद्यार्थी को सर्वाधिक रूप से किस पर अधिक ध्यान देने के लिए कहना चाहिए? 

1. विचारों को समेटना

2. संरचना

3. प्रारूपण

4. संपादन 

Ans- 4 

Read More:-

CTET 2022: Hindi Pedagogy Top 15 Important Questions

CTET 2022: Hindi Pedagogy Expected Question and Answer Read Now!

सीटेट सहित सभी शिक्षक पात्रता परीक्षाओं के नवीनतम उपडेट तथा प्रैक्टिस सेट प्राप्त करने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल के सदस्य जरूर बने. Join Link नीचे दी गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version