CTET & Teaching

CTET Hindi Pedagogy Test: प्राथमिक स्तर पर भाषा सिखाने की सर्वश्रेष्ठ विधि है ?

Published

on

Hindi Pedagogy Mock Test For CTET Exam: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा सीटेट 2023 के लिए आवेदन करने वाले देश के लाखों युवा उम्मीदवारों के लिए परीक्षा में 1 माह का समय शेष रह गया है। अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, तो यहां पर हम आपके लिए नियमित रूप से नवीनतम परीक्षा पैटर्न पर आधारित सभी विषयों के प्रैक्टिस सेट नियमित रूप से शेयर करते आ रहे हैं। इसी श्रंखला में आज हम हिंदी भाषा शिक्षण शास्त्र पर आधारित प्रैक्टिस सेट शेयर कर रहे हैं। जिसके माध्यम से आप अपनी तैयारी के लेबल को चेक कर सकेंगे और जान पाएंगे कि पेपर में किस लेवल के प्रश्न पूछे जाते हैं।

CTET Hindi Pedagogy Questions With Answers

1. निम्नलिखित में से कौन सा कथन भाषा के संबंध में सही नहीं है?

l. वक्ताओं के बिना कोई भाषा नहीं है।

II. भाषा केवल संचार का एक साधन है।

III. किसी भी वक्ता की मदद के बिना शब्दकोश तैयार किया जा सकता है।

1) l, ll और ll

2 ) II और III

3) l और III

4) l और ll

Ans- 2 

2. सुलेखा जब-तब बच्चों के साथ बातचीत करती रहती है। वह-

1) बच्चों को वाचाल बनाना चाहती है।

2) सदैव बच्चों की परीक्षा ले रही है।

3) समय नष्ट कर रही है।

4) बच्चों को भाषा अर्जित करने के लिए परिवेश दे रही है।

Ans- 4 

3. सुमन (बचपन से गुजराती बोल-समझ लेती है। वह कभी विद्यालय नहीं जाती। यह उदाहरण है ?

1) भाषा-अर्जन का

2) सुमन की प्रतिभा का

3) भाषा सीखने का

4) भाषा पिछड़ेपन का

Ans- 1 

4. शिक्षक की स्वयं की भाषा प्रयोग की कुशलता-

1) बच्चों के भाषा-प्रयोग के लिए आदर्श रूप प्रस्तुत करती है।

2) बच्चों की भाषा प्रयोग पर कोई प्रभाव नहीं डालती

3) बच्चों को आलंकारिक भाषा-प्रेरित करती है।

4) बच्चों को भाषा का अनुकरण करने के लिए बाध्य करती है

Ans- 1 

5. भाषा प्रयोग की कुशलता संभव है ?

1) केवल भाषा सुनने से 

2) केवल साहित्य पढने से

3) भाषा की पाठ्य-पुस्तक पढ़ने से

4) अधिक-से-अधिक भाषा प्रयोग से

Ans- 4

6. विद्यालय आने से पूर्व बच्चे –

1) सभी भाषाओं में पूर्ण दक्षता रखते हैं।

2) भाषा के व्याकरण की सचेत समझ रखते हैं

3) भाषा का बिल्कुल भी ज्ञान नहीं रखते

4) अपनी भाषा में समझने-समझाने की कुशलता से लैस होते हैं।

Ans- 4 

7. बच्चा स्वाभाविक रूप से अपने घर और समाज के वातावरण …………… से अर्जित करता है ?

1) वाक्य

2) व्याकरण

3) शब्द

4) भाषा

Ans- 4 

8. भाषा की शिक्षा दी जाती है ?

1) अर्थग्रहण और अभिव्यक्ति

2) विद्वान बनाने के लिए

3) मनोरंजन के लिए

4) साहित्यकार बनाने के लिए

Ans- 1 

9. प्राथमिक स्तर पर एक भाषा-शिक्षक से सर्वाधिक अपेक्षित है ?

1) कक्षा और कक्षा के बाहर बच्चों को भाषा प्रयोग के लिए प्रोत्साहित करना

2) बच्चों की निरंतर परीक्षाएँ लेना

3) पाठ्य-पुस्तक में दी गई सभी कहानी-कविताओंको कंठस्थ करना

4) बच्चों को मानक भाषा का प्रयोग करना सिखाना

Ans- 1 

10. भाषा अर्जित करने की प्रक्रिया में किसका महत्त्व सर्वाधिक है?

1) पाठ्य पुस्तक का

2) समाज का

3) भाषा-कक्षा का

4) भाषा प्रयोगशाला का

Ans- 2 

11. भाषा सीखने-सिखाने के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?

1) बच्चे अपने परिवार से ही भाषा सीखते हैं।

2) बच्चे स्कूल में मानक भाषा का ही प्रयोग करते हैं।

3) बच्चे स्कूल आने से पूर्व ही भाषायी पूँजी से लैस होते हैं।

4) बच्चे स्कूल आकर ही भाषा सीखते हैं।

Ans- 3 

12. प्राथमिक स्तर पर भाषा सिखाने की सर्वश्रेष्ठ विधि है ?

1) बच्चों को पाठ्य-पुस्तक पर आधारित वीडियो कार्यक्रम दिखाना

2) बच्चों को भाषा का प्रयोग करने के विविध अवसर देना

3) बच्चों के साथ कविता गाना

4) बच्चों को कहानी सुनाना

Ans- 2 

13. प्राथमिक स्तर पर शिक्षा का माध्यम –

1) उर्दू होना चाहिए

2) बच्चे की मातृभाषा होना चाहिए

3) हिन्दी होना चाहिए 

4) अंग्रेजी होना चाहिए

Ans- 2 

14. एक भाषा-शिक्षक के रूप में आप अपनी क्या जिम्मेदारी महसूस करते हैं?

1) बच्चों को भाषा के विविध स्वरूपों और प्रयोगों से परिचय

2) बच्चों द्वारा भाषा परीक्षाओं में अच्छे अंक लाना

3) समय-सीमा के भीतर भाषा का पाठ्यक्रम पूर्णकरना

4) समय-सीमा के भीतर पाठ्य पुस्तक पूर्ण करना

Ans- 1 

15. भाषा सीखने-सिखाने के संबंध में कौन-सा कथन सही नहीं है?

1) संचार माध्यम भाषा सीखने में मदद करते हैं।

2) भाषा विद्यालय में ही अर्जित की जाती है।

3) भाषा परिवेश से सीखी जाती है।

4) भाषा अर्जित करना सहज होता है।

Ans- 2 

Read More:-

CTET MCQ Test: सीटेट परीक्षा के लिए ‘गणित पेडागोजी’ की स्कोर बूस्टर सवाल यहां पढ़े!

CTET 2023: भाषा मनोवैज्ञानिक ‘नोम चोम्स्की’ और ‘स्टीफन क्रेशन’ के सिद्धांत से सीटेट में हमेशा पूछे जाने वाले सवाल, यहां पढ़िए

परीक्षा से जुड़ी सभी नवीनतम अपडेट तथा Notes प्राप्त करने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल के सदस्य जरूर बने जॉइन लिंक नीचे दी गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version