CTET

CTET JAN 2024: लेव वायगोत्स्की के सिद्धांत से सीटेट एग्जाम में बनने वाले महत्वपूर्ण सवाल, यहां पढ़िए

Published

on

CTET Lev Vygotsky Theory Objective Question 2024: सीबीएसई की ओर से केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा में प्रतिवर्ष लाखों अभ्यर्थी भाग लेते हैंसत्र 2024 के लिए यह परीक्षा 21 जनवरी कोऑफलाइन Mode पर भारत के अलग-अलग राज्यों में कंडक्ट कराई जाएगी. ऐसे में परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले सभी अभ्यर्थी अपनी तैयारी को अंतिम रूप देने में व्यस्त है बता दें कि एक बेहतर रणनीति के तहत पढ़ाई पर फोकस बेहद जरूरी है तभी परीक्षा में बेहतर अंक हासिल किया जा सकेंगे. इस आर्टिकल में हम मनोवैज्ञानिक लेव वायगोत्स्की सिद्धांत से पूछे जाने वाले प्रश्नों को आपके लिए लेकर आए हैं जहां से हमेशा तीन से चार प्रश्न पूछे जाते हैं, इसलिए इनका अभ्यास जरूर करें.

लेव वायगोत्स्की के सिद्धांत से परीक्षा में आने वाले15 सवाल, यहां पढ़िए—objective question based on Vygotsky theory for CTET exam 2024 paper 1 & Paper 2

Q.1 लेव वायगोत्स्की का सिद्धांत मुख्यतः _______ के ________ विकास पर पड़ने वाले प्रभाव की व्याख्या करता है।

A. जैविक परिपक्वता, संवेगात्मक

B. आरोपण प्रतिरूप, नैतिक

C. सांस्कृतिक उपकरणों, संज्ञानात्मक

D. पुरस्कार और दण्ड, व्यवहारात्मक

Q.2 लेव वायगोत्स्की के सिद्धांत के अनुसार, एक अध्यापिका को क्या करना चाहिए ?

A. संकेत और इशारे देकर विद्यार्थियों को उपयुक्त पाड़ प्रदान करनी चाहिए।

B. विद्यार्थियों के बीच सहभागिता और चर्चाओं पर प्रतिबंध लगाना चाहिए ।

C. विद्यार्थियों की अधिगम प्रक्रिया में वयस्कों के पूर्ण अहस्तक्षेप की प्रणाली अपनानी चाहिए ।

D. विद्यार्थियों के व्यवहार, को अनुकूलित करने के लिए बारंबार नकारात्मक पुनर्बलन देना चाहिए।

Q.3 समकालीन सिद्धांतों के अनुसार, किस प्रकार का कक्षा माहौल संज्ञान को सुसाधित करता है ?

A. मुद्रक सम्पन्न और संसाधन परिपूर्ण

B. भययुक्त और धमकी भरा

C. अगम्य और बहिष्कारी

D. उपदेशात्मक और पाठ्यपुस्तक – केन्द्रित

Q.4 अधिगम के सामाजिक संज्ञानात्मक मत के अनुसार, विद्यार्थी किस प्रकार सबसे बेहतर सीखते हैं ?

A. वयस्कों की निष्क्रिय नकल द्वारा

B. अपने वातावरण से सक्रिय संलग्रता द्वारा

C. व्यवहार के बाह्य अनुकूलन द्वारा

D. असंदर्भित जानकारी के कंठस्थीकरण द्वारा

Q.5 निस्र में से किसे सामाजिक रचनावादी सैद्धान्तिक के रूप में भी जाना जाता है?

A. बी.एफ. स्कीनर

B. लावरेंस कोहलबर्ग

C. जे. पी. गिलफोर्ड

D. लेव वायगोत्स्की

Q.6 एक कक्षा में विद्यार्थी समूह में कार्य कर रहे तथा प्रत्यय को समझ रहे है। शिक्षक यह देखती है कि एक समूह के सभी सदस्य आगे नहीं बढ़ पा रहे है। वह उन्हें इशारे व संकेत देकर उनकी सहायता करती है तथा पुनः उन्हें उनके प्रयासों पर छोड़ देती है। कक्षा में कौन से प्रत्यय का प्रयोग हो रहा है?

A. अनुबंधन

B. पाड़

C. निष्क्रिय अनुकरण

D. रटकर स्मरण

Q.7 भाषा व सोच का विकास :

A. एक दूसरे से स्वतंत्र होता है।

B. सामाजिक सांस्कृतिक संदर्भ से स्वतंत्र होता है।

C. एक दूसरे से परस्पर जुड़ा है क्योंकि दोनों एक दूसरे को असंख्य रूप से प्रभावित करते हैं।

D. केवल आनुवंशिकता से प्रभावित होता है न कि पर्यावरणीय कारकों से ।

Q.8 लेव वायगोत्स्की के अनुसार, संज्ञानात्मक विकास _________ का उत्पाद है।

A. आनुवंशिक स्वभाव

B. केवल अवलोकन और अनुकरण

C. सामाजिक संपर्कता

D. अस्मिता निर्माण

Q.9 निम्न में से किसका मानना है कि ‘मानवीय गतिविधियाँ सांस्कृतिक परिप्रेक्ष्य में विकसित होती हैं और उन परिप्रेक्ष्यों से हटकर उन्हें समझा नहीं जा सकता है’ ?

A. जीरोम ब्रुनर

B. डेविड ओसोबेल

C. जीन पियाज़े

D. लेव वायगोत्स्की

Q.10 लेव व्यागोत्सकी के अनुसार,__________ का संज्ञानात्मक विकास में महत्वपूर्ण योगदान है।

A. अनुबंधन

B. पुर्नबलन

C. सांस्कृतिक परिवेश

D. स्कीमा

Q.11 लेव व्यागोत्सकी के सिद्धान्तों पर आधारित कक्षा में किसको महत्वता दी जाएगी ?

A. सस्वर पाठ व रटने को

B. सहयोगात्मक सीखने को

C. ईनाम व सजा के उपयोग को

D. प्रतिक्रियाओं के अनुबंधन को

Q.12 संरचनावाद का सिद्धांत :

A. सीखने में अधिगमकर्ता की भुमिका को महत्वपूर्ण मानता है जिससे वह संसार के बारे में खुद की समझ बनाते हैं।

B. जानकारी के स्मरण व उसके प्रत्यारमण की परीक्षा पर जोर देता हैं।

C. शिक्षिका की प्रभुत्व भुमिका पर जोर देता है।

D. निष्क्रिय अनुकरण की अधिगम में भुमिका पर ज़ोर देता है।

Q.13 लेव व्यागोत्सकी के अनुसार बच्चों की संज्ञानात्मक क्षमता पर अपने से अधिक योग्य व्यक्तियों के साथ अंतः क्रिया का क्या प्रभाव पड़ता है ?

A. कोई प्रभाव नहीं पड़ता ।

B. नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

C. सुसाधित होती है।

D. घटती है।

Q.14 लेव व्यागोत्सकी के अनुसार :

A. सीखना व्यवहार में मापा जा सकने वाला बदलाव है।

B. सीखने को सामाजिक परिवेश से अलग होकर नहीं देखा जा सकता ।

C. सीखना सकारात्मक व नकारात्मक पुर्नबलन पर निर्धारित होता है।

D. सीखने में ध्यान केन्द्रित करने की प्रक्रियाएँ व स्मृति के भंडार शामिल हैं।

Q.15 किसने प्रतिपादित किया कि सीखने की प्रक्रिया तब होती है जब बच्चे अपने से ज्यादा ज्ञान वाले समकक्षी व वयस्कों के साथ साँझी गतिविधियाँ करते हैं?

A. बी.एफ. स्कीनर

B. जॉ पियाजे

C. लेव व्यागोत्सकी

D. लावरेंस कोलहबर्ग 

Read More:

CTET 2024: सीडीपी से सीटेट परीक्षा में हर बार आने वाले सवाल, इन्हें आगामी परीक्षा से पूर्व जरूर पढ़ें

CTET 2024: हिंदी भाषा शिक्षण के ऐसे सवाल जो केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा में आपको बेहतर अंक दिलाएंगे, अभी पढ़े

परीक्षा से जुड़ी सभी नवीनतम अपडेट तथा Notes प्राप्त करने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल के सदस्य जरूर बने जॉइन लिंक नीचे दी गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version