REET 2022

REET 2022 Action Research: रीट परीक्षा के लिए ‘क्रियात्मक अनुसंधान’ की परिभाषाएं एवं संभावित सवाल यहां पढ़े

Published

on

REET 2022 Action Research: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के द्वारा रीट 2022 परीक्षा का आयोजन जुलाई माह की 23 एवं 24 तारीख को किया जाएगा। इस वर्ष राजस्थान के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक सरकारी विद्यालयों में 46 हजार से अधिक शिक्षकों की भर्ती की जानी है।बता दे कि इन शिक्षकों के पदों पर होने वाली भर्ती के लिए रीट परीक्षा पास हुए अभ्यर्थिय ही आवेदन कर पाएंगे।

यदि आप भी शिक्षक बनने का सपना देख रहे है , तो आपको इस परीक्षा में अच्छे अंकों से सफलता प्राप्त करना बेहद आवश्यक है। हमारे द्वारा प्रतिदिन इस परीक्षा के लिए स्टडी मैटेरियल, प्रैक्टिस सेट एवं प्रीवियस ईयर प्रश्न शेयर किए जा रहे हैं। इसी श्रंखला में आज हम क्रियात्मक अनुसंधान (REET 2022 Action Research) पर आधारित महत्वपूर्ण प्रश्न एवं परिभाषाएं शेयर कर रहे हैं। जो कि आगामी रीट परीक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण है।

क्रियात्मक अनुसंधान का अर्थ एवं परिभाषा (Meaning and Definition of Action Research)

क्रियात्मक अनुसंधान का तात्पर्य एक ऐसी वैज्ञानिक खोज से है जिसका सम्बन्ध शिक्षा के क्रियात्मक पक्ष से होता है। इसके द्वारा विद्यालय की कार्यप्रणाली की समस्याओं का अध्ययन वस्तुनिष्ठ रूप में किया जाता है। क्रियात्मक अनुसंधान की प्रक्रिया समस्या केन्द्रित होती है। इसका उद्देश्य न तो शोध प्रबन्ध लिखना होता है और न ही उपाधि प्राप्त करना। इसका उद्देश्य विद्यालय की कार्यप्रणाली की समस्या का समाधान करके उसमें सुधार एवं परिवर्तन लाना होता है। क्रियात्मक अनुसंधान का प्रयोग केवल शिक्षा के क्षेत्र में ही नहीं किया जाता अपितु सभी प्रकार की समस्याओं में प्रयोग किया जाता है। जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में अभ्यासकर्त्ता अपनी कार्यप्रणाली की समस्याओं के अध्ययन के लिये क्रियात्मक अनुसंधान का प्रयोग करते हैं। “स्टीफेन एम. कोरी के अनुसार क्रियात्मक अनुसंधान की परिभाषा इस प्रकार है-“अभ्यासकर्त्ता जिस प्रक्रिया के माध्यम से अपनी समस्याओं को वैज्ञानिक -पद्धति से अपने निर्माणों का निर्देशन संशोधन एवं मूल्यांकन करके व्यवहार में लाते हैं क्रियात्मक अनुसंधान कहलाती है। “

स्टीफन एम कोरे :

वह प्रक्रिया जिसके द्वारा अभ्यासकर्ता अपने निर्णय एवं क्रियाओं का मार्गनिर्देशन, संशोधन व मूल्यांकन करने के लिए अपनी समस्याओं का वैज्ञानिक ढंग से अध्ययन करने का प्रयास करते

हाट एवं गुड

  • क्रियात्मक अनुसंधान उस कार्यक्रम का अंश होता है जिसका लक्ष्य विद्यमान अवस्था को परिवर्तित करना है।
  • स्टीफन एम कोरे के अनुसार शिक्षा में क्रियात्मक अनुसंधान कार्यकर्ताओं द्वारा किया जाने वाला अनुसंधान जिससे वे अपने कार्यों में सुधार कर सकें ।
  • अनुसंधानकर्ता स्वयं ही अनुसंधान के उपभोक्ता होते
  • अनुसंधान उस स्थिति में होता है जिसमें समस्या का समाधान ढूंढने की आवश्यकता प्रतीत होती हो।

क्रियात्मक शोध के सोपान

क्रियात्मक शोध को क्रमबद्ध रूप से करने के लिए कुछ सोपानो के अनुसार कार्य करना होता है ये सोपान निम्नलिखित है –

I. समस्या की पहचान

II. परिकल्पना बनाना

III. शोध प्रविधि

IV. प्रदत्तों का एकत्रीकरण

V. प्रदत्तों का विश्लेषण

क्रियात्मक अनुसंधान से संबंधित महत्वपूर्ण सवाल-

Q. क्रियात्मक अनुसंधान का उद्देश्य है?

(A) नवीन ज्ञान की खोज

(B) शैक्षिक परिस्थितियों में व्यवहार विज्ञान का विकास

(C) विद्यालय तथा कक्षा की शैक्षिक कार्य प्रणाली में सुधार लाना

(D) इनमें से सभी

Ans:- (c)

Q.क्रियात्मक अनुसंधान मौलिक अनुसंधान से भिन्न है, क्योंकि यह 

(A) अध्यापकों, शैक्षिक प्रबंधकों एवं प्रशासकों द्वारा किया जाता है।

(B) शोधकर्त्ताओं द्वारा किया जाता है जिनका विद्यालय में कोई संबंध नहीं होता।

(C) यह प्रमापीकृत उपकरणों पर आधारित है

(D) यह न्यादर्श पर आधारित होता है

Ans:- (A)

Q. निम्नलिखित में से कौन क्रियात्मक शोध से संबंधित नहीं है?

(A) क्रियात्मक शोध सिद्धांत निर्माण में सहायक होता है

(B) यह व्यावहारिक समस्या के समाधान करने में सहायक है 

(C) त्वरित चिंताजनक समस्या के ऊपर यह केन्द्रित होता है 

(D) यह रचनात्मक प्रतिक्रिया देता है, जैसे – उद्देश्य और प्रणाली में खुला परिवर्तन होना

Ans:- (A)

Q.शोध का चरण शोध को क्रियात्मक अनुसंधान बनाता  है?

( A) उपकल्पनाओं का निर्माण

(B)प्रोग्राम का क्रियान्वयन एवं अंतिम मूल्यांकन

(C) सामान्यीकरण

(D) शोध आकल्प का अपरिवर्तन/कठोर होना

Ans:- (B)

Q. क्रियात्मक अनुसंधान शब्द का प्रयोग द्वितीय विश्वयुद्ध के समय सर्वप्रथम किसने किया?

(A) राइट स्टोन

(B) लेविन

(C) कॉलियर

(D) स्टीफन एम. कौरे

Ans:- (C)

Q.किस विद्वान ने क्रियात्मक अनुसंधान को शिक्षा के क्षेत्र में सर्वप्रथम प्रयोग किया?

(A) राइट स्टोन

(B) लेविन

(C) कॉलियर

(D) स्टीफन एम. कौरे

Ans:- (D)

Q. क्रियात्मक अनुसंधान शिक्षकों, निरीक्षकों एवं प्रशासकों द्वारा अपने कार्यों एवं नियमों की गुणात्मक उन्नति के लिए प्रयोग किया जाने वाला अनुसंधान है। यह परिभाषा है।

(A) राइट स्टोन

(B) गुड

(C) मैकग्रेथ

(D) स्टीफन एम. कौरे

Ans:- (B)

Q. क्रियात्मक अनुसंधान के सम्बन्ध में कौनसा कथन सत्य है?

(A) क्रियात्मक शोध किसी विद्यालय की शैक्षिक समस्या के संदर्भ में किया जाता है ।

(B) क्रियात्मक शोध का सामान्यीकरण नहीं किया जाता ।

(C) तात्कालिक परिस्थिति की समस्या के सम्बन्ध में क्रिया शोध किया जाता है।

(D) उपरोक्त सभी

Ans:- (D)

Read More:-

REET 2022 Learning Disabilities MCQ: ‘अधिगम अक्षमताएं’ पर आधारित इस प्रकार के सवाल परीक्षा में अक्सर पूछे जाते हैं अभी पढ़ें

REET 2022 Educational Psychology: राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए ‘शिक्षा मनोविज्ञान’ के संभावित सवाल यहां पढ़े

रीट परीक्षा से जुड़ी सभी नवीनतम अपडेट तथा Notes प्राप्त करने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल के सदस्य जरूर बने जॉइन लिंक नीचे दी गई है.

1 Comment

  1. Lajwanti Meghwal

    May 21, 2022 at 2:42 PM

    Aap enlish language k mcq question bhi laya karo

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version