science gk

Difference Between Prokaryotic and Eukaryotic Cell || for Class 9

Published

on

15 Difference Between Prokaryotic and Eukaryotic Cell || Science Question

नमस्कार! अभ्यर्थियों आज के इस आर्टिकल में हम जानेंगे (Difference Between Prokaryotic and Eukaryotic Cell) प्रोकैरियोटिक और यूकैरियोटिक कोशिका में अंतर जोकि परीक्षा के दृष्टिकोण से बहुत ही महत्वपूर्ण हैं परीक्षा में अक्सर यह प्रश्न पूछा जाता है तो आइए जानते हैं यूकैरियोटिक और प्रोकैरियोटिक कोशिका में क्या अंतर होता है

प्रोकैरियोटिक और यूकैरियोटिक कोशिका में अंतर

s.no प्रोकैरियोटिक कोशिका यूकैरियोटिक कोशिका
1. इनमें प्रारंभी अविकसित केंद्रक होता है | इनमें पूर्ण विकसित केंद्रक होता है |
2. यह आदिम कोशिकाएं हैं | ये सुविकसित कोशिकाएँ है |
3. कोशिका द्रव्य पूर्ण कोशिका में फैला रहता है | कोशिका एवं कोशिका कला के बीच सीमित रहता है |
4. केंद्रक कला तथा केंद्रिका अनुपस्थित होती है | केंद्रक कला तथा केंद्रिका उपस्थित होती है |
5. डीएनए हिस्टोन प्रोटीन रहित होता है | डीएनए हिस्टोन प्रोटीन जुड़ी होती है |
6. गॉल्जी तंत्र, अन्त: प्रद्रव्यी जालिका, लवक तथा माइट्रोकांड्रिया अनुपस्थित होते हैं | गॉल्जी तंत्र, अन्त: प्रद्रव्यी जालिका, लवक तथा माइट्रोकांड्रिया उपस्थित होते हैं |(लवक केवल पादप कोशिका में) |
7. श्वसन तंत्र जीवद्रव्य कला में उपस्थित होता है | श्वसन तंत्र माइट्रोकांड्रिया में उपस्थित होता है |
8. प्रकाश संश्लेषण क्रोमेटोफोर में होता है | प्रकाश-संश्लेषण पादप कोशिका के हारितलवक में होता है |
9. राइबोसोम 70 S प्रकार के होते हैं | राइबोसोम 70 S तथा 80 S प्रकार के होते हैं |
10. कशाभिका में सूक्ष्म तंतुओं की (9+2) व्यवस्था नहीं होती है | कशाभिका में सूक्ष्म तंतुओं की (9+2) व्यवस्था होती है |
11. रिक्तिका अनुपस्थित होती है | रिक्तिका उपस्थित होती है |
12. लयनकाय का लाइसोसोम अनुपस्थित होते हैं | जन्तु कोशिका में उपस्थित होते है |
13. सूत्री कोशिका विभाजन नहीं होता है | सूत्री कोशिका विभाजन होता है |
14. कोशिका भित्ति पतली होती है | इनमें कोशिका भित्ति मोटी होती है |
Read Also:- Physics Objective Type Question for Class 12th Click Here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version