CTET & Teaching

CTET EVS NCERT: परीक्षा के अंतिम दिनों में ‘पर्यावरण NCERT’ के इन प्रश्नों का अध्ययन जरूर करें!

Published

on

CTET EVS NCERT Practice MCQ: शिक्षक के रूप मेंकरियर बनाने का सपना देख रहे देश की लाखों युवा उम्मीदवारों के लिए सीटेट परीक्षा एक सुनहरा अवसर होता है। वर्ष में दो बार आयोजित होने वालीइस शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन इस वर्ष अगस्त माह की 20 तारीख को होने जा रहा है। परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी जिसमें लाखों की संख्या में अभ्यर्थी सम्मिलित होंगे। यदि आप भी इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं तो आपके लिए यहां पर हम पर्यावरण एनसीईआरटी पर आधारित कुछ महत्वपूर्ण बहुविकल्पीय प्रश्न लेकर आए हैं। जिसका अध्ययन आपको परीक्षा में शामिल होने से पहले एक बार अवश्य कर लेना चाहिए ताकि अच्छे अंकों के साथ सीटेट परीक्षा में सफलता हासिल की जा सके।

सीटेट परीक्षा में पूछे जाने वाले पर्यावरण के संभावित प्रश्न-EVS NCERT Multiple Choice Questions For CTET Exam

1. तीन पक्षियों का वह समूह जिसका प्रत्येक सदस्य वस्तुओं को मनुष्य की तुलना में चार गुना अधिक दूरी से स्पष्ट देख सकता है, (जो वस्तु हमे दो मीटर की दूरी से दिखाई देती है उसे ये पक्षी आठ मीटर की दूरी से देख लेते है) कौन सा है

A. बाज, कौआ, कबूतर

B. कबूतर, तोता, चील

C. बाज, चील, गिद्ध

D. कौआ, चील, बुलबुल

Ans- C

2. आरती, एक शिक्षका, अपनी कक्षा के लिए पक्षी अवलोकन क्लब की स्थापना करना चाहती है। उसे इस क्लब का नेता किसे बनाना चाहिए ?

A. छोटे छोटे समूह बनाकर, उन्हें नेता चुनने के लिए कहेंगे

B. वह स्वयं अपने आप को नेता घोषित करेगा

C. कक्षा के सबसे शरारती विद्यार्थी को

D. कक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को

Ans- A 

3. राघव, कक्षा 05 में ‘जन्तुओ’ को पढ़ाने के लिए नाटक का उपयोग करना चाहता है, उसे क्या करना चाहिए ?

A. पहले से लिखित नाटक का चयन कर निर्देशीत करे 

B. विद्यार्थियों से नाटक लिखने और अभिनय करने को कहें

C. स्वयं नाटक लिखकर निर्देशित करें

D. पहले से मंचित और अभिनीत नाटकों को खोजे

Ans- B 

4. भारी वर्षा वाले क्षेत्रों (जैसे असम में) रहने वाले ग्रामीण को अपना घर किस प्रकार का बनना चाहिए

A. मिट्टी और फुस के बने घर

B. बॉस के घर

C. बॉस के खंभों पर ढालू छत वाले घर

D. सपाट छतों वाले लकड़ी के घर

Ans- C 

5. गुजरात के निकटवर्ती राज्य है?

A. महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, कर्नाटक 

B. राजस्थान, बिहार, मध्यप्रदेश

C. राजस्थान, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश

D. राजस्थान, कर्नाटक, महाराष्ट्र

Ans- C 

6. अंडमान के द्वीपों में सुनामी किस वर्ष आई थी –

A. 2004

B. 2002

C. 2001

D. 2012

Ans- A 

7. घना राष्ट्रीय उद्यान जो पक्षी उभयारण्य के लिए प्रसिद्ध है, कहाँ स्थित हैं –

A. उत्तर प्रदेश

B. राजस्थान

C. गुजरात

D. उत्तराखण्ड

Ans- B

8. पर्यावरण अध्ययन के अध्यापक को करना चाहिए –

A. पाठ्यचर्या का निर्माण

B. पाठ्यचर्या का पालन

C. पाठ्यचर्या का हस्तांतरण

D. पाठ्यचर्या का क्रियान्वयन

Ans- A 

9. शारदा एक्ट का सम्बन्ध निम्न में से किससे है?

A. बाल-विवाह

B. बालश्रम

C. दहेज प्रथा

D. अनिवार्य शिक्षा

Ans- A 

10. ऋषि “चीजे जो हम बनाते है और करते है” पढ़ाने की योजना बना रहा है। वह रेशम कैसे बनाता है, इसपर चर्चा करना चाहता है। इसके लिए निम्न में से सबसे उपयुक्त युक्ति कौन सी होगी

A. विशेषज्ञ वार्ता

B. कक्षा चर्चा

C. वृतचित्र प्रस्तुतिकरण

D. रेशमपालन इकाई भ्रमण

Ans- D 

11. प्राथमिक समाजीकरण है –

A. शुरुआती आयु में परिवार एवं मित्रों से सीखना 

B. किशोरावस्था में समाज से सीखना 

C. प्राथमिक स्तर पर समाज से सीखना 

D. शिक्षकों का अनुसरण करना

Ans- A 

12. एकल परिवार से तात्पर्य है?

A. वर्ष 1950 के बाद बना परिवार

B. परिवार जिसमें माता-पिता एवं उनके बच्चे 

C. सम्पूर्ण परिवार जिसमें बच्चे, उनके माता-पिता एवं दादा दादी 

D. केवल पति-पत्नी

Ans- B 

13. निम्न में से कौन-सा कथन सही है?

A. एकल परिवार में दहेज प्रथा सामान्य बात है 

B. एकल परिवार में बाल-श्रम सामान्य बात है 

C. दहेज तथा बाल-श्रम सामाजिक बुराइयाँ हैं 

D. दहेज तथा बाल-श्रम शहरों में सामान्य बात है।

Ans- C 

14. भारत में लड़के व लड़कियों की विवाह योग्य न्यूनतम आयु क्या है?

A. 21 वर्ष व 18 वर्ष 

B. 18 वर्ष व 18 वर्ष

C. 18 वर्ष व 21 वर्ष 

D. 18 वर्ष व 16 वर्ष

Ans- A 

15. इयास किसके बच्चे का नाम है ?

(a) भालू

(b) कौआ

(c) मेढ़क

(d) बाज

Ans- d

Read More:-

CTET 2023: ‘वृद्धि एवं विकास’ से जुड़े कुछ ऐसे प्रश्न जो 20 अगस्त को होने वाली सीटेट परीक्षा में पूछे जा सकते हैं!

CTET 2023: पर्यावरण NCERT के अंतर्गत ‘पौधों’ से संबंधित कुछ ऐसी रोचक सवाल जो परीक्षा में पूछे जा सकते हैं!

परीक्षा से जुड़ी सभी नवीनतम अपडेट तथा Notes प्राप्त करने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल के सदस्य जरूर बने जॉइन लिंक नीचे दी गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version