RRB Group D

RRB Group D Economics GK: रेलवे ग्रुप डी परीक्षा में पूछे जा रहे हैं ‘अर्थव्यवस्था’ से जुड़े कुछ ऐसे प्रश्न अभी पढ़ें!

Published

on

Economics GK For RRB Group D Exam: अभी तक की सबसे बड़ी परीक्षाओं में से एक मानी जा रही आरआरबी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा के तीसरे चरण की परीक्षाएं वर्तमान में जारी है। बोर्ड के द्वारा 19 सितंबर से 7 अक्टूबर 2022 तक चौथे चरण की परीक्षा भी आयोजित की जाएगी। बता दें कि इस परीक्षा के लिए देशभर से करोड़ों की संख्या में अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। लिहाजा अभ्यर्थियों के मध्य प्रतिस्पर्धा कड़ी रहने वाली है। इस आर्टिकल में हम भारतीय अर्थव्यवस्था से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न शेयर कर रहे हैं जोकि रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा की आगामी शिफ्ट में पूछे जा सकते हैं।

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा में शामिल होने से पहले अर्थव्यवस्था से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न- RRB Group D Exam Important Questions Economics GK

1. शुद्ध घरेलू उत्पाद (NDP) प्राप्त किया जाता है ?

A.GDP-depreciation

B. सकल घरेलू उत्पाद में मूल्य ह्रास घटाकर

C. उपयुक्त दोनों

D. इनमें से कोई नहीं

Ans- C 

2. मिश्रित अर्थव्यवस्था (Mixed Economy) से क्या अभिप्राय है ? 

A. सरकारी और कृषि क्षेत्र का सहअस्तित्व

B. सरकारी और निजी क्षेत्र का सहअस्तित्व

C. निजी क्षेत्र और कृषि क्षेत्र का सहअस्तित्व 

D. अमीर और गरीब का सहअस्तित्व

Ans- B

3. आधुनिक अर्थशास्त्र का जनक किसे कहा जाता है ?

A. मार्शल

B. किन्स

C. एडम स्मिथ

D. रॉबिन्स

Ans- C

4. मानव विकास रिपोर्ट (Human Development Report) कौनसी संस्था जारी करती है ?

A. UNDP

B. WHO

C.IMF

D. विश्व बैंक

Ans- A

5. लॉरेंज वक्र (Lorenz Curve) क्या दर्शाता है ?

A. रोजगार

B. आय वितरण

C. मुद्रास्फीति

D. अपस्फीति

Ans- B 

6.  HIDI किन तीन क्षेत्रों में विकास का मापक है ?

A. कृषि, उद्योग, सेवाएं

B. स्वास्थ्य, शिक्षा, आमदनी

C. ऊंचाई, भार, रंग 

D. इनमें से कोई नहीं

Ans- B 

7. बृहत अर्थशास्त्र (Macro Economics) शब्द का प्रयोग किसने किया था ?

A. रागनेर फ्रिस्क

B. एडम स्मिथ

C. किन्स

D. रॉबिन्स

Ans- A

8. भारत में आर्थिक सर्वेक्षण सरकारी स्तर पर प्रति वर्ष कौन प्रकाशित करता है ?

A. नीति आयोग

B. RBI

C. वित्त मंत्रालय

D.SBI

Ans- C

9. किसने कहा था अर्थशास्त्र धन का विज्ञान है ?

A. एडम स्मिथ

B. किन्स

C. रॉबिन्स

D. मार्शल

Ans- A 

10. सकल घरेलू उत्पाद + विदेशों से प्राप्त निवल कारक आय = ….. ?

A. वैयक्तिक प्रयोज्य आय 

B. वैयक्तिक आय

C. सकल राष्ट्रीय उत्पाद

D. इनमें से कोई नहीं

Ans- C 

11. किसी देश में उत्पादन किये गए सम्पूर्ण सामान और सेवाओं का मूल्य उसका ……….. कहलाता है ?

A. सकल राजस्व आय 

B. सकल घरेलू उत्पादन

C. कुल सामान का राजस्व

D. कुल आय

Ans- B 

12. पूंजीवादी अर्थव्यवस्था (Capitalist Economy) का मुख्य लक्षण क्या है ?

A. निजी स्वामित्व

B. सार्वजनिक स्वामित्व

C. मिश्रित स्वामित्व

D. इनमें से कोई नहीं

Ans- A 

13. बन्द अर्थव्यवस्था (Closed Economy) वह अर्थव्यवस्था है। जिसमें –

A. केवल निर्यात हो

B. केवल आयात हो

C. घाटे की वित्त व्यवस्था होती है 

D. न तो निर्यात हो, न ही आयात हो

Ans- D 

14. भारत में राष्ट्रीय आय की गणना किसके द्वारा की जाती है ?

A. वित्त आयोग

B. केन्द्रीय सांख्यिकी संगठन 

C. नीति आयोग

D. रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया

Ans- B

15. “सामान्य संतुलन विश्लेषण (The General Equilibrium Analysis)” किसने विकसित किया था ?

A. एडम स्मिथ 

B. किन्स

C. रॉबिन्स

D. वालरस

Ans- D

Read Also:-

RRB Group D NCERT Based MCQ: ग्रुप डी परीक्षा में बेहतर परिणाम के लिए पढ़ें ‘कार्बन और उसके यौगिक’ से जुड़े यह 15 सवाल!

[14 September All Shift] RRB Group D Exam: यहां जाने 14 सितंबर को ग्रुप डी परीक्षा में पूछे गए GK/GS के सभी सवाल! 

रेलवे ग्रूप डी परीक्षा से जुड़ी सभी नवीनतम जानकारी के लिए हमारे Telegram channel के सदस्य जरूर बने।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version