REET 2022

REET 2022: ‘शिक्षा मनोविज्ञान’ के कुछ ऐसे सवाल जो REET परीक्षा की दृष्टि से है, बेहद महत्वपूर्ण है

Published

on

Educational Psychology Practice Test For REET Exam 2022: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान के द्वारा राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन जुलाई माह की 23 एवं 24 तारीख को किया जाएगा। यदि आप भी शिक्षक बनने की चाह रखते हैं और इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, तो यहां पर दी गई जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाली है।बता दे की रीट राजस्थान में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक सरकारी स्कूल के शिक्षकों की सीधी भर्ती के लिए होने वाली पात्रता परीक्षा है। इस परीक्षा का आयोजन दो स्तरों में किया जाता है , स्तर । (Level l) परीक्षा प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती के लिए आयोजित की जाती है, एवं स्तर – ॥ (Level ॥) परीक्षा प्राथमिक स्तर के शिक्षकों के लिए आयोजित की जाती है।

यहां पर हम शिक्षा मनोविज्ञान पर आधारित कुछ महत्वपूर्ण सवाल (Educational Psychology Practice Test For REET 2022) शेयर कर रहे हैं, जो कि आगामी राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा को ध्यान में रखते हुए तैयार किए गए हैं। परीक्षा से पूर्व अभ्यर्थियों को इन प्रश्नों का अध्ययन एक बार अवश्य कर लेना चाहिए।

परीक्षा से पूर्व शिक्षा मनोविज्ञान के इन सवालों को जरूर पढ़ें— Educational Psychology Practice Test For REET Exam 2022

1. निम्नलिखित में से किस मनोवैज्ञानिक ने संवेगात्मक बुद्ध पर काम किया?

A. हावर्ड गार्डनर

B. डेनिमल गोलमेन

C. डॉ. जॉन मेयर व पीटर सेलोवे

D. उपर्युक्त सभी

Ans. D

2. थार्नडाइक का सिद्धांत इनमें से किस वर्ग के तहत् सूचीबद्ध किया जाता है?

A. व्यावहारिकता सिद्धांत

B. संज्ञानात्मक सिद्धांत

C. मनोविश्लेषण सिद्धांत

D. इनमें से कोई नहीं

Ans. A

3. निर्मितवाद के अनुसार निम्नलिखित में से कौनसा कथन/ गलत है?

A. अधिगमकर्ता ज्ञान का सृजन स्वयं कर सकता है।

B. ज्ञान के हस्तांतरण का उत्तरदायित्व शिक्षण का है।

C. अधिगमकर्ता स्वयं के अधिगम में सक्रिय एवं उत्तरदायित्व होते हैं।

D. नवीन ज्ञान का सृजन पूर्व ज्ञान के आधार पर हो सकता है।

Ans. B

4. मानसिक रूप से स्वस्थ अध्यापक की विशषता क्या है?

A. वह संवेदनात्मक रूप से संतुलित है।

B. उसे अपने विषय का गहन ज्ञान है।

C. वह अत्यधिक संवेदनशील है।

D. उसे सख्त अनुशासन पसंद है।

Ans. A

5. जो बालक स्कूल के जीवन के मध्य में अपनी आयु स्तर की कक्षा से एक नीचे की कक्षा का कार्य करने में असमर्थ हो, वह है?

A. पिछड़ा बालक

B. मानसिक रूप से मंद बालक

C. समस्यात्मक बालक

D. अधिगम निर्योग्य बालक

Ans. A

6. पियाजे के अनुसार संज्ञानात्मक विकास की द्वितीय अवस्था है?

A. ज्ञानेन्द्रिय अवस्था

B. औपचारिक संक्रियात्मक अवस्था

C. पूर्वसंक्रिया की अवस्था

D. मूर्त संक्रिया की अवस्था

Ans. C

7. निम्नलिखित में से किसका अर्थ आकार बढ़ने से है?

A. अभिवृद्धि

B. परिपक्वता

C. विकास

D.उन्नयन

Ans. A

8. अधिगम अशक्तता वाले

A. बच्चों को एक समान दिखाई देने वाले अक्षरों और वर्गों में भ्रम होता है।

B. बच्चे दृश्य शब्दों को आसानी से पहचानते और समझते हैं।

C. बच्चों का मानसिक विकास मंद होता है।

D. बच्चे निम्न बुद्धिलब्धि वाले होते हैं।

Ans. A

9. शिक्षा मनोविज्ञान, मनोविज्ञान की वह शाखा है जो शिक्षण एवं सीखने से संबंधित है। यह कथन दिया गया है?

A. वुडवर्थ

B. स्किनर

C. सिम्पसन

D. पावलव

Ans. B

10. छात्र की कमजोरियों, क्षमताओं एवं कुशलताओं का ज्ञान कराने का सवोत्तम तरीका है?

A. अधिगम

B.मूल्यांकन

C. शिक्षण

D. पृष्ठपोषण

Ans. B

11. ब्रिजेज के अनुसार उत्तेजना भाग है?

A. शारीरिक विकास

B. मानसिक विकास

C. सामाजिक विकास

D. संवेगात्मक विकास

Ans. D

12. किसी छात्र की उत्तर पुस्तिका की बार-बार जांच करने के बाद भी उसके मूल्यांकन में अंतर नहीं आता, कहलाती है?

A. विश्वसनीयता

B. वैधता

C. व्यापकता

D. वस्तुनिष्ठता

Ans. A

13. स्मिथ ने शिक्षण की त्रिध्रुवीय प्रक्रिया में कार्यवाहक माना है?

A. अभिभावक को

B. शिक्षक को

C. शिक्षार्थी को

D. पाठ्यक्रम को

Ans. B

14. निम्नलिखित में से कौनसा अभिप्रेरण का घटक नहीं है?

A.आवश्यकताएँ

B.रटन्तस्मृति

C अंतर्नोद

D प्रोत्साहन

Ans. B

15. बालक में श्रम के प्रति रूचि एवं लगाव किसके प्रभाव से उत्पन्न होता है?

A. जिज्ञासा के प्रभाव से

B. वातावरण के प्रभाव से

C. सहपाठियों के प्रभाव से

D. उपर्युक्त सभी

Ans. B

Read More:-

REET EXAM 2022: शिक्षा के अधिकार अधिनियम 2009 से परीक्षा में पूछे जाने वाले संभावित सवाल, यहां पढ़िए!

REET 2022 Motivation: रीट परीक्षा में उत्तम परिणाम के लिए ‘अभिप्रेरणा’ पर आधारित इन सवालों को एक बार जरूर पढ़ ले

रीट परीक्षा से जुड़ी सभी नवीनतम अपडेट तथा Notes प्राप्त करने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल के सदस्य जरूर बने जॉइन लिंक नीचे दी गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version