CTET & Teaching

CTET 2023: पिछली परीक्षा में पूछे जा चुके हैं ‘पर्यावरण’ से जुड़े यह सवाल अभी पढ़ें!

Published

on

CTET EVS Previous Year Question: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 20 अगस्त को पूरे भारत में आयोजित की जाएगी। जिसके एडमिट कार्ड बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं।अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। यदि आप भी सीटेट परीक्षा का हिस्सा बनने जा रहे हैं, तो आपको अपनी तैयारी बेहतर बनाने के लिए इस आर्टिकल में हम पर्यावरण अध्ययन के विगत वर्ष में पूछे गए प्रश्नों को शेयर कर रहे हैं। इन प्रश्नों का अध्ययन अभ्यर्थियों को एक बार अवश्य कर लेना चाहिए, जिससे कि वह जान पाए कि पेपर में किस लेवल के प्रश्न पूछे जाते हैं।

पर्यावरण एनसीईआरटी पर आधारित परीक्षा में पूछे गए प्रश्न—Environment Previous Year Question For CTET Exam

1. कानपुर रेलवे स्टेशन से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन की दूरी 432 किलोमीटर है कोई ट्रेन से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से 18:12:2021 को 23:45 बजे प्रस्थान करके 19:12:2021 को 7:45 बजे कानपुर रेलवे स्टेशन पहुंचती है इस ट्रेन की यात्रा की औसत चाल है?

A:10 मीटर प्रति सेकंड

B:15 मीटर प्रति सेकंड

C:27 मीटर प्रति सेकंड

D:54 मीटर प्रति सेकंड

Ans- B

2. निम्नलिखित में से ऐसे दो जानवरों के समूह को चुनिए जिनके आगे के दांत जीवन पर्यंत वृद्धि करते रहते हैं अतः वे अपने दांतो को बहुत लंबा ना होने देने के लिए वस्तुओं को कुतरते व काटते रहते हैं?

A: छिपकली और गिलहरी 

B: छिपकली और कछुआ

C: चूहा और गिलहरी

D: सांप और गिलहरी

Ans- C 

3. कन्नौज एक जिला है जो समस्त भारत के इत्र के लिए प्रसिद्ध है यह जिला किस राज्य का भाग है –

A: हरियाणा

B: उत्तराखंड

C: बिहार

D:उत्तर प्रदेश

Ans- D

4. रेत के टीले कहां पाए जाते हैं?

A: अफगानिस्तान, इंग्लैंड

B: उज्बेकिस्तान, बांग्लादेश 

C: बर्लिन, राजस्थान

D: आबूधाबी, अफगानिस्तान

Ans- D

5. भोपाल बेंगलुरु के ठीक उत्तर में है तथा गांधीनगर भोपाल के ठीक पश्चिम में है गांधीनगर के सापेक्ष बंगलुरु की दिशा है?

A: उत्तर पश्चिम

B:दक्षिण पश्चिम 

C: दक्षिण पूर्व

D:उत्तर पूर्व

Ans- C 

6. निम्नलिखित में से ब्रांज के बारे में सही कथन चुनिए?

A: यह टिन और जस्ता का मिश्र धातु है

B: यह एक यौगिक है

C: यह कॉपर और टिन का मिश्र धातु है

D: यह कॉपर और जस्ता का संभागी मिश्रण है

Ans- C 

7. नीचे दिए गए उस मिलान को चुनिए जो तदनुरूपी खाद्य वस्तु के संरक्षण के सही ढंग को प्रदान नहीं करता?

A: सेब – मुरब्बा

B: दूध – पनीर

C: कच्चा आम – अचार

D: दाल – पापड़

Ans-  B

8. हमारे देश के किस भाग में लोगों को रहने के लिए बने बड़े तिकोने टेंट को रेबो कहते हैं और जानवरों को रहने के स्थान को लेखा कहा जाता है?

A: अरुणाचल प्रदेश

B: मेघालय

C: जम्मू और कश्मीर 

D: लेह और लद्दाख

Ans- D

9.  नीचे दिए गए उन 3 राज्यों के समूह को चुनिए जिन के सभी राज्यों के समुद्र तट अरब सागर पर स्थित है –

A: केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र

B: गुजरात, महाराष्ट्र, तमिलनाडु 

C: आंध्रप्रदेश, गुजरात, तेलंगाना

D: केरल, कर्नाटक, उड़ीसा

Ans- A 

10.  पूर्व काल से भारत में उगाए जाने वाले फल सब्जी हैं?

A: आलू एवं टमाटर

B: पत्ता गोभी एवं आम

C: आम एवं केला

D: मटर एवं केला

Ans- C

11. एलेक्स केरल में रहता है वह अपने घर के आंगन में निम्नलिखित में से क्या उगाता होगा?

A: नारियल एवं टेपियोका 

B: टेपियोका एवं सरसों 

C: नारियल एवं कमल 

D: सरसों एवं चावल

Ans- A 

12. जतु/कीड़े जो अपने समूह के अन्य सदस्यों को गंध से ढूंढते है :

A: बाज पक्षी, चमगादड़, चील 

B: रेशम का कीड़ा, चींटी, मक्खी 

C: चींटी, मधुमक्खी, रेशम का कीड़ा 

D: मधुमक्खी, चमगादड़, कुत्ता

Ans- C

13. शबाना अपने पिताजी को यातायात के लिए खनिज तेल आधारित ईंधन की बचत के लिए सुझाव देती है और उसके पिताजी खुशी-खुशी उसको स्वीकृति दे देते हैं वे निम्न में से किन साधनों को जानने के लिए प्राथमिकता देंगे?

A: कार एवं मेट्रोरेल

B: बस एवं मेट्रोरेल

C: साइकिल एवं मेट्रोरेल 

D: मोटरसाइकिल एवं मेट्रो रेल

Ans- C 

14. समर को एक प्रोजेक्ट के लिए ऐसे खाद्य सामग्री को चुनना था जो पौधे से ना लिया गया हो वह चुनेगा

A: शहद, कटहल एवं मीट 

B: दूध अंडे एवं भुट्टा 

C: सरसों मछली एवं मांस 

D: दूध, शहद एवं अंडे

Ans- D

15. एक लोहार निम्न में से किन चीजों को बनाता है?

A: मिट्टी का मटका, ईट, कुल्हड़ 

B: खुरपी, आरी, कुल्हाड़ी

C: अंगूठी, आरी, चूड़ी 

D: कुल्हाड़ी, ईट, चूड़ी

Ans- B 

Read More:-

CTET 2023: लाखों अभ्यर्थियों के मध्य होगी कड़ी प्रतिस्पर्धा पूछे जा सकते हैं Maths के कुछ ऐसे प्रश्न!

CTET 2023: सीटेट 2023 में अच्छा Score दिलाएंगे हिंदी पेडगॉजी के यह महत्वपूर्ण सवाल, इन्हें जरूर पढ़ें

परीक्षा से जुड़ी सभी नवीनतम अपडेट तथा Notes प्राप्त करने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल के सदस्य जरूर बने जॉइन लिंक नीचे दी गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version