REET 2022

REET 2022: ‘वृद्धि एवं विकास’ से जुड़े कुछ इस प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे रीट परीक्षा में जरूर पढ़े!

Published

on

Growth and Development MCQ For REET Exam: राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा का समय अब बेहद ही नजदीक आ चुका है। 23 और 24 जुलाई को आयोजित होने वाली इस परीक्षा में शिक्षक बनने की चाह रखने वाले लाखों अभ्यर्थी शामिल होंगे , यदि आप भी रीट परीक्षा में सम्मिलित होने जा रहे हैं, तो आपके लिए यहां पर दी गई जानकारी बहुत काम आने वाली है। यहां पर हम बाल विकास के अंतर्गत वृद्धि एवं विकास से जुड़े कुछ ऐसे महत्वपूर्ण सवाल आपके साथ साझा कर रहे हैं। जिसका अध्ययन आपको परीक्षा में शामिल होने से पहले एक बार जरूर कर लेना चाहिए। क्योंकि इस टॉपिक से हमेशा से प्रश्न पूछे जाते रहे हैं और आगामी परीक्षा में भी पूछे जा सकते हैं।

परीक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण है बाल विकास के अंतर्गत वृद्धि और विकास पर आधारित यह प्रश्न—REET Exam Growth and Development Important Questions

1. वृद्धि के अन्तर्गत सम्मिलित पक्षों के संदर्भ में असत्य है?

A यह शारीरिक पक्षों से सम्बन्धित है।

B यह जीवन पर्यन्त होती है।

C यह मात्रात्मक होती है।

D लम्बाई, वजन आदि वृद्धि के उदाहरण हैं।

Ans- C

2. विकास के सन्दर्भ में सत्य है?

A विकास में सभी पक्षों के परिवर्तन सम्मिलित होते हैं।

B विकास गर्भ से प्रारम्भ होकर मृत्यु तक चलता है।

C विकास मात्रात्मक है और गुणात्मक भी

D उपर्युक्त सभी

Ans- D

3. विकास की वह विशेषता जो उसे वृद्धि से अलग करती है?

A वृद्धि विकास के अभाव में सम्भव है।

B वृद्धि का सम्बन्ध संरचनात्मक पक्ष से जबकि का कार्यात्मक पक्ष से है।

C विकास क्रमिक और प्रगतिशील नहीं होता। 

D वृद्धि का क्षेत्र विकास से व्यापक है।

Ans- B

4. असत्य कथन ज्ञात कीजिये –

A व्यवहारात्मक संकेत विकास के सर्वाधिक व्यापक परिचायक होते है।

B विकास का अवलोकन, मूल्यांकन और मापन किया जा सकता है।

C विकास परिपक्वता और कार्यपरक सुधार की वह प्रक्रिया है जो संरचना एवं स्वरूप में मात्रात्मक व परिमाणात्मक परिवर्तनों के फलस्वरूप होती है।

D विकास व्यक्ति के अधिकतम संगठन और पूर्णता की प्रक्रिया है।

Ans- C

5. विकास में दृष्टिगत होती हैं?

A नवीन व पुरातन योग्यताएँ एवं विशेषताएँ दृष्टिगत होती

B विकास का अपने पूर्ववर्ती कारकों से कोई सम्बन्ध नहीं होता।

C विकास जैविक, संज्ञानात्मक और समाज सांवेगिक प्रक्रियाओं की परस्पर अंतःक्रिया से  प्रभावित होता है।

D विकास में संशोधन नहीं किया जा सकता ।

Ans- C

6. प्रथम तीन वर्षों में विकास तीव्रता से होता है, किन्तु उसके बाद गति धीमी पड़ जाती है। परन्तु फिर भी विकास जारी रहता है। यह विकास का कौनसा सिद्धान्त है?

A निरन्तरता का सिद्धान्त

B व्यक्तिगत भिन्नता का सिद्धान्त

C समान प्रतिमान का सिद्धान्त 

D इनमें से कोई नहीं

Ans- A

7. विकास गुणनफल है?

A केवल आनुवांशिकी एवं वातावरण का

B केवल परिपक्ता और अधिगम का

C A व B दोनों

D इनमें से कोई नहीं

Ans- C

8. बालक का बोला गया पहला शब्द और रखा गया पहला कदम पूर्व के निरन्तर विकास कार्यों से सम्बन्धित है। यह कथन किस सिद्धान्त से सम्बन्धित है?

A व्यक्तिगत भिन्नता

B संचयी प्रगति

C सुव्यवस्थित क्रम

D सांस्कृतिक, भौगोलिक, ऐतिहासिक परिवर्तनों के प्रभाव का

Ans- B

9. “एक स्वस्थ मस्तिष्क स्वस्थ शरीर में निवास करता है” यह कथन विकास के किस सिद्धान्त से सम्बन्धित है?

A विभिन्न पक्षों के सम्बन्ध का

B पूर्व कथनीयता प्रकृति का

C वर्तुलाकार प्रकृति

D इनमें से कोई नहीं

Ans- A

10.बालक की भाषा का विकास उसके जन्म के समय से शुरू होता है तत्पश्चात् ध्वनि, अक्षर शब्द, वाक्य का ज्ञान होता है?

A एकीकरण का सिद्धान्त

B सामान्य से विशिष्ट विकास

C लयात्मक प्रगति का 

D इनमें से कोई नहीं

Ans- B

11. शिशु पहले पूरे कंधे फिर कोहनी तत्पश्चात् कलाई और उंगुलियों का प्रयोग किसी वस्तु को पकड़ने के लिये करते हैं। यह किस प्रकार की प्रगति है?

A सिफैलोकॉडल

B प्रॉक्सिमोडिस्टल

C A व B दोनों

D इनमें से कोई नहीं

Ans- B

12. शैशवावस्था की विशेषता नहीं है?

A शारीरिक विकास की मंदता

B अधिगम की तीव्रता

C अपरिपक्वता

D परनिर्भरता

Ans- A

13.वह अवस्था जिसमें बालक ना तो सामाजिक होता है, ना ही असामाजिक कहलाती है?

A शैशवावस्था

B पूर्व बाल्यावस्था

C उत्तर बाल्यावस्था

D किशोरावस्था

Ans- A

14. पूर्व बाल्यावस्था को नहीं कहते है?

A खिलौनों की अवस्था

B गंदी अवस्था

C तैयारी की अवस्था

D समस्या अवस्था

Ans- B

15. निम्नलिखित में से पूर्व बाल्यावस्था की विशेषता है?

A अनुकरण करना

B प्रश्न पूछना

C जिद करना

D उपर्युक्त सभी 

Ans- D

Read More:-

REET Exam: 23 और 24 जुलाई को आयोजित होने जा रही रीट परीक्षा के लिए ‘शिक्षा मनोविज्ञान’ के संभावित प्रश्न

REET Final Revision MCQ: रीट परीक्षा में पूछे जाने वाले ‘बाल मनोविज्ञान’ के संभावित प्रश्न पढ़े!

रीट परीक्षा से जुड़ी सभी नवीनतम अपडेट तथा Notes प्राप्त करने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल के सदस्य जरूर बने जॉइन लिंक नीचे दी गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version