RRB Group D

RRB Group D Exam 2022: जुलाई माह से आयोजित होने वाली रेलवे ग्रुप डी परीक्षा में पूछे जाने वाले ‘GS’ के संभावित प्रश्न यहां पढ़िए!

Published

on

GS Score Booster MCQ For RRB Group D Exam: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) के द्वारा ग्रुप डी परीक्षा जुलाई माह के अंतिम सप्ताह से आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा का आयोजन ऑनलाइन सीबीटी मोड में विभिन्न चरणों में किया जाना प्रस्तावित है। बता दें कि अभी तक की सबसे बड़ी परीक्षाओं में से एक माने जा रही रेलवे ग्रुप डी की परीक्षा के लिए देशभर से करोड़ों की संख्या में अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। ऐसे में अभ्यर्थियों की संख्या को देखते हुए परीक्षा का आयोजन विभिन्न चरणों में किया जाएगा।

यदि आप भी रेलवे ग्रुप डी (RRB Group D) परीक्षा में शामिल होने वाले हैं तो आपके लिए यहां पर हम जनरल स्टडी से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न आपके साथ शेयर कर रहे हैं। इन प्रश्नों का अध्ययन आपको परीक्षा में शामिल होने से पूर्व अवश्य कर लेना चाहिए I ताकि अच्छे अंकों के साथ रेलवे ग्रुप डी परीक्षा में सफलता अर्जित की जा सके l

रेलवे ग्रुप डी परीक्षा के लिए जनरल स्टडी के 15 महत्वपूर्ण प्रश्न—RRB Group D Exam 2022 GS 15 Important Questions

1. विश्व का सबसे बड़ा नदीय द्वीप माजुली निम्नलिखित में से किस नदी पर स्थित है?

1. गंगा

2. गोदावरी

3. ब्रह्मपुत्र

4. सिंधु

Ans- 3

2. सीमांत उपभोग प्रवृत्ति (एम.पी.सी.)———- से संबंधित होती है।

1. आय में परिवर्तन प्रति इकाई बचत में परिवर्तन

2. प्रति इकाई आय उपभोग

3. आय में परिवर्तन के साथ उपभोग परिवर्तन की दर

4. प्रति इकाई आय बचत

Ans- 3

3. बेलेरिया लुइसेली (Valeria Luisell) को उनके किस उपन्यास के लिए अंतरराष्ट्रीय डबलिन साहित्य पुरस्कार 2021 प्रदान किया गया?

1. लॉस्ट चिल्ड्रेन आर्काइव (Lost Children Archive)

2. साइडवाक्स (Sidewalks )

3. फेसेस इन द क्राउड (Faces in the Crowd )

4. द स्टोरी ऑफ़ माय टीथ (The Story of My Teeth)

Ans- 1

4. महाराष्ट्र सरकार ने जेल पर्यटन’ पहल कब शुरू की थी ?

1. अगस्त 2021

2. नवंबर 2021

3. मई 2021

4. जनवरी 2021

Ans- 4

5. ————को संविधान सभा ने भारत के लिए संविधान का मसौदा तैयार करने के लिए डॉ. बी. आर. अंबेडकर की अध्यक्षता में एक मसौदा समिति का गठन किया।

2. 20 अगस्त 1947

2. 29 अगस्त 1947

3. 25 अगस्त 1947

4. 18 अगस्त 1947

Ans- 2

6. आधुनिक आवर्त सारणी के अनुसार, निम्न में से किस तत्व का परमाणु क्रमांक 30 है?

1. Co

2. Zn

3. Ni

4. Fe

Ans- 2

7.वैष्णव संप्रदाय में, देव के कितने अवतार या अवतरणों को माना गया है?

1. 9

2. 5

3. 10

4. 7

Ans- 3

8. दिसंबर 2021 तक प्राप्त जानकारी के अनुसार, भारत में नाभिकीय ऊर्जा संयंत्रों की कुल संख्या कितनी है?

1. 6

2. 10

3. 9

4. 7

Ans- 4

9. मछली का उपभोग बढ़ाने के लिए किस राज्य ने 21 नवंबर 2020 को एक्वा बाजार और ‘एक्वा हब’ परियोजना का उद्घाटन किया था?

1. केरल

2. गोवा

3. पश्चिम बंगाल

4. आध्र प्रदेश

Ans- 4

10. निम्न में से कौन सा इंटरनेट प्रोटोकॉल हमें वर्ल्ड वाइड वेब पर डेटा एक्सेस करने की अनुमति देता है?

1. FTP

2. SNMP

3. HTTP

4. DNS

Ans- 3

11. भारत में बोडो भाषा मुख्यतः किस राज्य में बोली जाती है?

1. झारखंड

2. कर्नाटक

3. असम

4. हिमाचल प्रदेश

Ans- 3

12. मानव विकास सूचकांक रैंकिंग (2020) के अनुसार, निम्न में से किस देश में जन्म के समय जीवन प्रत्याशा (वर्ष) उच्चतम है?

1. डेनमार्क

2. हांगकांग, चीन (SAR)

3. नॉर्वे

4 फ्रांस 

Ans- 2

13. नीचे सूचीबद्ध खाद्य पदार्थों में से विटामिन सी (Vitamin C ) का सबसे समृद्ध स्रोत कौन सा है?

1. खजूर (Dates)

2. साइट्रस फल (Citrus fruits)

3. अंडे

4. दालें

Ans- 2

14. 2011 की भारतीय जनगणना के अनुसार, भारत के निम्नलिखित में से किस राज्य में अनुसूचित जाति की जनसंख्या दर्ज नहीं की गई थी?

1. सिक्किम

2. नागालैंड

3. त्रिपुरा

4. असम

Ans- 2

15. निम्न में से कौन सा कथन ‘अस्थायी विनिमय दर के लिए उचित है?

1. यह परिसंपत्तियों के अंतरराष्ट्रीय लेनदेन दर्ज करती है।

2. यह निर्यात और आयात के बीच संतुलन बनाए रखती है।

3. यह मांग और आपूर्ति की बाजार शक्तियों द्वारा निर्धारित होती है।

4. यह विदेशी विनिमय को कम करती है।

Ans- 3

Read More:-

RRB Group D Exam 2022: रेलवे ग्रुप डी परीक्षा के लिए ‘Static GK’ के 15 संभावित सवाल यहां पढ़े!

RRB Group D GK Practice Set: जुलाई माह में प्रारंभ होने वाली रेलवे ग्रुप डी परीक्षा में पूछे जाने वाले ‘सामान्य ज्ञान’ के संभावित प्रश्न

रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा की नवीनतम अपडेट तथा अध्ययन नोट्स हेतु आप हमारी टेलीग्राम चैनल के सदस्य जरूर बने ज्वाइन लिंक नीचे दी गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version