Hindi Notes

Hindi Grammar Alankar Questions for Class 10

Published

on

Hindi Vyakaran Alankar Questions

नमस्कार! दोस्तों इस आर्टिकल में हम आज जानेंगे हिंदी व्याकरण (Hindi Grammar Alankar Questions for Class 10) का एक महत्वपूर्ण टॉपिक अलंकार से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न उत्तर जो कि कक्षा नौवीं और दसवीं के साथ-साथ अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की दृष्टि से भी बहुत ही महत्वपूर्ण है जिनमें हिंदी से संबंधित प्रश्न उत्तर पूछे जाते हैं इस आर्टिकल के अध्ययन से आपको परीक्षा में आने वाले अलंकार से संबंधित प्रश्नों को हल करने में मदद मिलेगी

अलंकार की परिभाषा

“काव्य की शोभा बढ़ाने वाले तत्वों को अलंकार कहते हैं”, अलंकार काव्य के सौंदर्य में अभिवृद्धि करते हैं

अलंकार का शाब्दिक अर्थ है- “आभूषण” जिस प्रकार स्वर्ण आदि के आभूषणों से शरीर की शोभा बढ़ती है उसी प्रकार काव्य अलंकारों से काव्य की,

  • संस्कृत की अलंकार संप्रदाय के प्रतिष्ठा पक आचार्य दांडी के शब्दों में – “काव्य के शोभा कारक धर्म अलंकार कहलाते हैं”
  • हिंदी के कवि केशवदास एक अलंकार वादी कवि हैं

अलंकार के दो भेद होते हैं-

  1. शब्दालंकार
  2. अर्थालंकार

शब्दालंकार -जहां शब्दों के चमत्कार के कारण काफी की शोभा बढ़ती है उसे शब्दालंकार कहते हैं

शब्दालंकार के भेद

  1. अनुप्रास अलंकार
  2. यमक अलंकार
  3. श्लेष अलंकार

अर्थालंकार- जहां अर्थों के चमत्कार के कारण काफी की शोभा बढ़ती है उसे अर्थालंकार कहते हैं

अर्थालंकार के भेद

  1. उपमा अलंकार
  2. रूपक अलंकार
  3. उत्प्रेक्षा अलंकार
  4. मानवीकरण अलंकार
  5. अतिशयोक्ति अलंकार

अलंकार से संबंधित प्रश्नोत्तरी

प्रश्न.1 -पूत कपूत तो क्यों धन संचय ।

पूत सपूत तो क्यों धन संचय।।

प्रस्तुत पंक्ति में कौन-सा अलंकार है।

उत्तर- लाटानुप्रास

 

प्रश्न.2 – पानी विच मीन प्यासी मोहि सुनि सुनि आवै हासी ।

उत्तर- विशेषोक्ति

 

प्रश्न.3 – जब किसी सामान्य बात का विशेष बात से तथा विशेष बात का सामान्य बात से सर्मथन किया जाए, वहाँ कौन-सा अलंकार होता है ।

उत्तर- अर्थान्तरन्यास

 

प्रश्न.4 – चरर मरर खुल गए अरर रवस्फुटों से में कौन-सा अंलकार है ।

उत्तर- अनुप्रास अंलकार

 

प्रश्न.5- चरण कमल बन्दौ हरिराई में कौन-सा अलंकार है ।

उत्तर– रूपक अंलकार

 

प्रश्न.6 – सारंग लै सारंग चली कई सांरग की ओट

सारंग झीनो पाईकैं सारंग कई गई चोट

उक्त पद्य में कौन-सा अलंकार विद्यमान है।

उत्तर-यमक अलंकार

 

प्रश्न.7 – बढ़त-बढ़त संपत्ति-सलिल,

मन सरोवर बढ़ जाइ,

घटत-घटत सुन फिरि घटे,

बरु समूल कुम्हिलाई।

उत्तर- रूपक

 

प्रश्न.8 – तरनि तनूजा तट तरुवर बहु छाए

में कौन सा अलंकार है?

उत्तर-अनुप्रास

(Hindi Grammar Alankar Questions for Class 10)

प्रश्न.9- पापी मनुज भी आज मुख से,

राम नाम निकालते

इस काव्य पंक्ति में अलंकार है?

उत्तर- विरोधाभास

 

प्रश्न.10- खिली हुई हवा आई फिरकी सी आई चल गई

पंक्ति में अलंकार है-

उत्तर- उपमा

 

प्रश्न-11- उपमेय में उपमान का निषेध रहित आरोप हो

तो कौन सा अंलकार होता है?

उत्तर- रूपक

 

प्रश्न-12- सुवरण को खोजत फिरत कवि व्यभिचारी चोर

पंक्ति में कौन सा अंलकार है?

उत्तर- श्लेष

 

प्रश्न.13 – दिवसावसान का समय मेघमय

आसमान से उतर रही है

वह संध्या-सुन्दरी परी सी धीर-धीरे-धीरे।

इस पंक्ति में कौन सा अलंकार है?

उत्तर-मानवीकरण अंलकार

 

प्रश्न.14- तीन बेर खाती थी वे तीन बेर खाती हैं,

इस पंक्ति में कौन सा अंलकार है?

उत्तर-यमक

 

प्रश्न.15 – जहाँ बिना किसी कारण के कार्य का होना पाया जाए

वहाँ कौन-सा अलंकार होता है?

उत्तर-विभावना

Can Read Also:-

Objective Questions of Samas in Hindi Click Here
Hindi Grammar Practice Set pdf Class 10th Click Here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version