REET 2022

REET 2022 Hindi Grammar: ‘हिंदी व्याकरण’ पर आधारित ऐसे प्रश्न जो कि राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण अभी पढ़े

Published

on

REET 2022 Hindi Grammar: राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी रीट 2022 का आयोजन 23 और 24 जुलाई को माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के द्वारा किया जा रहा है। इस परीक्षा के लिए लाखों की संख्या में अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है। यदि आप ही शिक्षक बनने की चाह रखते हैं और रीट 2022 में शामिल होने वाले हैं, तो आपके लिए यहां पर हम हिंदी व्याकरण पर आधारित कुछ ऐसे महत्वपूर्ण प्रश्न लेकर आए हैं, जो की परीक्षा की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है इन प्रश्नों का अध्ययन आपको परीक्षा से पूर्व अवश्य कर लेना चाहिए। जिससे कि परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्नों का लेबल आप जान पाए और परीक्षा में अच्छे अंकों से सफलता प्राप्त की जा सके।

रीट परीक्षा में पूछे जाने वाले हिंदी व्याकरण के संभावित प्रश्न—Hindi Grammar objective Type Questions For REET 2022

1. निम्न में से कौन सा शब्द समूह से भिन्न है?

A. स्वाभाविक

B. तार्किक

C. साहित्यिक

D. अभिव्यक्ति

Ans. D

2. ‘विकसित’ शब्द में प्रत्यय है?

A. सित

B. इत

C. त

D. सत

Ans. B

3. निम्न में से कौन सा वर्ण संयुक्त व्यंजन का है?

A. श

B. र

C. ज्ञ

D. ण

Ans. C

4. हिंदी वर्णमाला में अयोगवाह वर्ण कौन से है?

A. अ, आ

B. ओ, औ

C. ठ, ड़

D. अं, अः

Ans. D

5. इनमें से कौन-सा ‘ओष्ठ्य’ वर्ण नहीं है?

A. टू

B. फ्

C. प्

D. भ्

Ans. A

6. निम्न में से ‘कोमल तालव्य’ ध्वनियाँ कौन सी हैं?

A. ड, ढ, ण, ड़

B. क, ख, ग, घ

C. च, छ, ज, झ

D. त, थ, द, ध

Ans. C

7. निम्नलिखित में से कौन-सा वर्ण उच्चारण की दृष्टि से ‘दन्त्य’ वर्ण नहीं है?

A. त्

B. द्

C. न्

D. टू.

Ans. D

8. निम्न में से ‘महाप्राण वर्ण कौन से हैं?

A.क, च

B. ख, घ

C. त, द

D. य, र

Ans. B

9. निम्न में से किस वर्ग का उच्चारण ‘तालु’ से होता है?

A. प वर्ग

B. ट वर्ग

C. च वर्ग

D. त वर्ग

Ans. C

10. निम्न में से ऊष्म व्यंजन कौन-से है?

A. य, र, ल

B. प, फ, ब

C. श, ष, स

D. क्ष, त्र, ज्ञ

Ans. c

11. निम्न में से कौन-सा दन्त्य वर्ण है?

A. ट्

B. च्

C. त्

D. उ

Ans. C

12. कौन वर्ण घोष नहीं है ।

A. ए

B. छ

C. अ

D. ड

Ans. B

13. निर्देश: वर्तनी के अनुसार शुद्ध शब्द का चयन कीजिए?

A. परीप्रेक्ष

B. परीप्रेक्ष्य

C. परिप्रेक्ष्य

D. परिप्रेक्ष

Ans. C

14. निम्नलिखित शब्दों में से अशुद्ध वर्तनी वाले शब्द का चयन कीजिए?

A. महीना

B. अनुगृह

C. क्रिया

D. सप्ताह

Ans. B

15. निर्देश: वर्तनी के अनुसार शुद्ध शब्द का चयन कीजिए ?

A. ऋषिजन

B. ऋषीजन्य

C. ऋसिजन

D. रिषिजन

Ans. A

ये भी पढे:-

REET 2022: हिंदी शिक्षण विधियों पर आधारित 15 महत्वपूर्ण प्रश्न जो परीक्षा में पूछे जा सकते हैं 

REET 2022 Science Teaching Method: रीट परीक्षा से पूर्व ‘विज्ञान की शिक्षण विधियों’ के इन सवालों पर डालें एक नजर

रीट परीक्षा से जुड़ी सभी नवीनतम अपडेट तथा Notes प्राप्त करने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल के सदस्य जरूर बने जॉइन लिंक नीचे दी गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version