REET 2022

REET Exam 2022: ‘हिंदी व्याकरण’ के इस Quiz Test के माध्यम से चेक करें अपनी तैयारी!

Published

on

Hindi Grammar REET Quiz: राजस्थान के सरकारी स्कूलों में प्राइमरी एवं अपर प्राइमरी लेवल पर शिक्षकों की नियुक्ति हेतु माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान के द्वारा शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन किया जा रहा हैजिसमें शिक्षक बनने का सपना संजोए बैठे लाखों अभ्यार्थी शामिल होने वाले हैंबता दें कि इस परीक्षा का आयोजन 23 और 24 जुलाई 2022 को ऑफलाइन मोड में प्रदेश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर संपन्न होगा यदि आप भी इस परीक्षा में बैठने वाले हैं तो आपके लिए यहां पर हम हिंदी व्याकरण पर आधारित क्विज टेस्ट आपके साथ साझा कर रहे हैं जिसके माध्यम से आप परीक्षा के अंतिम दिनों में अपनी तैयारी को चेक कर पाएंगे और जान पाएंगे कि परीक्षा के लिए आप कितने तैयार हैं।

रीट परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण है हिंदी व्याकरण के बहुविकल्पीय सवाल—Hindi Grammar objective Type Question For REET Exam 2022

1. कौनसे शब्द में संधि नहीं है?

(अ) उज्ज्वल

(ब) शरणार्थी

(स) शौकीन

(द) यथार्थ

Ans. स

2. कौन-सा कथन असत्य है?

(अ) उज्ज्वल में उत्’ उपसर्ग तथा ‘ज्वल’ मूल शब्द है।

(ब) बपौती में ‘बाप’ मूल शब्द और ‘ओती’ प्रत्यय है। 

(स) घबराहट में ‘घबरा’ मूल शब्द और ‘आहट’ प्रत्यय है।

(द) गौरव में गुरु मूल शब्द तथा ‘अ’ प्रत्यय है।

Ans. ब

3. मैंने घबराहट को छिपाकर जवाब दिया, “प्राचीन में जो कुछ शिव है।” में कौन-सा वाक्य है?

(अ) संज्ञा आश्रित उपवाक्य 

(ब) क्रिया विशेषण आश्रित उपवाक्य

(स) विशेषण आश्रित उपवाक्य

(द) संयुक्त वाक्य

Ans. अ

4. एक दिन कहानी लिख रहा था।” वाक्य को सामान्य वर्तमान में परिवर्तित करो?

(अ) एक दिन कहानी लिखी होगी।

(ब) एक दिन कहानी लिखेगा।

(स) एक दिन कहानी लिखी।

(द) एक दिन कहानी लिखता है।

Ans. द

5. स्त्रीलिंग शब्द कौन-सा है?

(अ) संकट

(ब) धन

(स) विवशता

(द) भला

Ans. स

6. अशुद्ध विलोम कौन-सा है?

(अ) भूगोल- खगोल

(ब) गुप्त प्रकट

(स) ऋजु सरल

(द) ऋत अनृत

Ans. स

7. शुद्ध वर्तनी समूह कौन-सा है?

(अ) अतिथी, धुआँ, नीरोग 

(ब) अनुदित सष्टा, वेश्या 

(स) रचियता, उषा, दाँत

(द) आशीर्वाद, प्रज्वलित, चिह्न

Ans. द

8. कौन-सा वचन रूप सही नहीं है?

(अ) शिला-शिलाएँ..

(ब) छत-छतें

(स) टोपी-टोपीयों

(द) धेनु धेनुएँ

Ans. स

9. यह फल गणेश लाया है, या दिनेश! वाक्य में कौन-सा अव्यय है?

(अ) क्रिया विशेषण

(ब) संबंध बोधक

(स) समुच्चय बोधक 

(द) विस्मयादि बोधक

Ans. स

10. कौन-से वाक्य में विराम चिह्न का सही प्रयोग नहीं हुआ है?

(अ) सांप्रदायिकता एक अभिशाप

(ब) मित्रो! मेरी बात ध्यान से सुनो।

(स) क्रिया के दो भेद हैं- 1. अकर्मक’ 2 सकर्मक

(द) ये सभी

Ans. स

11. कौन-सा पर्यायवाची समूह अशुद्ध

(अ) तालाव, तडाग, सर, जलाशय 

(ब) कपड़ा, चीर, अंबर, वसन 

(स) नौका, तरी, नाव, तरणि 

(द) हरिण, सारंग, कुरंग, मृग

Ans. स

12. कौन-से मुहावरे का अर्थ सही नहीं है?

(अ) धूप में बाल सफेद न होना अनुभव प्राप्त न होना।

(ब) दाँत खट्टे करना – हरा देना ।

(स) पहाड़ टूट पड़ना- भारी विपत्ति आना।

(द) नजर करना भेंट करना।

Ans. अ

13. ‘खाने की इच्छा के लिए वाक्यांश के लिए एक शब्द क्या होगा?

(अ) मुमुक्षा

(स) दिदृक्षा

(ब) बुभुक्षा

(द) तितीर्षा

Ans. ब

14. तत्पुरुष समास का उदाहरण कौन-सा नहीं है?

(अ) बिहारीरचित

(ब) राहखर्च

(स) उद्योगपति

(द) कृष्णसर्प

Ans. द

15. मैंनें तुम्हें दस रुपए दिए थे। रेखांकित पद व्याकरण की दृष्टि से क्या है?

(अ) क्रिया विशेषण

(ब) अव्यय, सर्वनाम

(स) सर्वनाम, संज्ञा

(द) सर्वनाम, विशेषण

Ans. द

Read More:-

REET Exam 2022: हिंदी व्याकरण में ‘मुहावरे एवं लोकोक्तियां’ से जुड़े कुछ इस प्रकार के प्रश्न पूछे जाते हैं रीट परीक्षा में अभी पढ़ें!

REET Teaching Method: ‘शिक्षण विधियों’ पर आधारित इन सवालों से करें राजस्थान रीट परीक्षा की अंतिम तैयारी!

इस आर्टिकल में हमने मुहावरे एवं लोकोक्तियां पर आधारित परीक्षा में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण प्रश्नों (Hindi Grammar REET Quiz) का अध्ययन किया।. रीट परीक्षा से जुड़ी सभी नवीनतम अपडेट तथा Notes प्राप्त करने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल के सदस्य जरूर बने जॉइन लिंक नीचे दी गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version