REET 2022

REET Exam 2022: रीट परीक्षा से पहले हिंदी व्याकरण के अंतर्गत ‘संधि’ पर आधारित इन प्रश्नों का अध्ययन जरूर करें

Published

on

Hindi Grammar Sandhi MCQ For REET 2022: राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के पास अब बहुत कम समय शेष रह गया है। ऐसे में अभ्यर्थी अपनी तैयारी में व्यस्त होंगे। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान के द्वारा आयोजित रीट परीक्षा का आयोजन जुलाई माह की 23 और 24 तारीख को किया जा रहा है। जिसमें लाखों की संख्या में अभ्यर्थी शामिल होने वाले हैं, यदि आप भी प्रदेश में शिक्षक बनना चाह रखते हैं , और इस परीक्षा में सम्मिलित होने जा रहे हैं, तो आपके लिए यहां पर हम हिंदी व्याकरण के अंतर्गत संधि से संबंधित परीक्षा में पूछे जाने वाले संभावित प्रश्न लेकर आए हैं। जिनका अध्ययन आपको परीक्षा से पूर्व एक बार अवश्य कर लेना चाहिए। जिससे कि अच्छे अंकों के साथ परीक्षा में सफलता प्राप्त की जा सके।

राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए हिंदी व्याकरण के महत्वपूर्ण प्रश्न—REET Exam 2022 Hindi Grammar Sandhi MCQ Questions

1. दो वर्णों के परस्पर मेल से उत्पन्न विकार को कहते हैं?

(1) समास

(2) सज्ञा

(3) कारक

(4) सधि

Ans- 4

2. संधि के कितने प्रकार होते हैं?

(1) 2

(2) 3

(3) 4

(4) 5

Ans- 2

3. निम्न में से किस शब्द में दीर्घ संधि नहीं है?

(1) एकात

(2) कीटाणु

(3) ज्ञानार्थ

(4) जगदीश

Ans- 4

4. ‘मुरारि’ शब्द का सही संधि-विच्छेद व संधि है?

(1) मुरा + अरि= दीर्घ संधि

(2) मुर + अरी = दीर्घ संधि

(3) मुर + अरि = दीर्घ संधि

(4) इनमें से कोई नहीं

Ans- 3

5. ‘गिरीश’ में संधि है?

(1) यण्

(2) गुण

(3) दीर्घ

(4) अयादि

Ans- 3

6. वसंत + ऋतु = वसंतर्तु में संधि है?

(1) गुण

(2) दीर्घ

(3) यण्

(4) अयादि

Ans- 1

7. गुण संधि का उदाहरण है?

(1) महर्षि

(2) पावक

(3) अभ्युदय

(4) मतैक्य

Ans- 1

8. ‘अनु + अय’ शब्दों का संधि युक्त शब्द है?

(1) अनवय

(2) अनुवय

(3) अन्वय

(4) अनन्वय

Ans- 3

9. विसर्ग संधि का उदाहरण है?

(1) हरिश्चन्द्र

(2) हरिशचन्द्र

(3) हरीशचन्द्र

(4) दिनेशचन्द्र

Ans- 1

10. किस क्रमांक में सही संधि का उदाहरण नहीं है?

(1) मृद + मय = मृण्मय

(2) प्रऊद प्रौढ

(3) अपजात अब्जात

(4) मन प्रसाद मनोप्रसाद

Ans- 4

11. जगत् + नाथ शब्दों का संधि युक्त शब्द है?

(1) जगतनाथ

(2) जगतनाथ

(3) जगन्नाथ

(4) जगतनाथ

Ans- 3

12. घुड़दौड़ का सही संधि-विच्छेद है?

(1) घुड़ + दौड़

(2) घोड़ + दौड

(3) घोडा + दौड

(4) इनमें से कोई नहीं

Ans- 3

13. कनकटा का संधि-विच्छेद होगा?

(1) कन + कटा

(2) कान + कटा

(3) दोनों सही है।

(4) दोनों गलत है।

Ans- 2

14. ‘परिच्छेद’ में कौनसी संधि है?

(1) व्यजन

(2) दीर्घ

(3) गुण

(4) अयादि

Ans- 1

15. ‘तद्रूप’ में कौनसी संधि है?

(1) यण्

(2) गुण

(3) व्यजन

(4) विसर्ग

Ans- 3

Read Also:-

REET Exam 2022: ‘हिंदी शिक्षण विधि’ पर आधारित इस प्रैक्टिस सेट के माध्यम से चेक करें अपनी तैयारी!

REET Exam 2022: 23 एवं 24 जुलाई को आयोजित परीक्षा के लिए ‘हिंदी भाषा की शिक्षण विधि’ के संभावित प्रश्न यहां पढ़े!

रीट परीक्षा से जुड़ी सभी नवीनतम अपडेट तथा Notes प्राप्त करने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल के सदस्य जरूर बने जॉइन लिंक नीचे दी गई है.

2 Comments

  1. Manish kumar

    July 3, 2022 at 10:43 AM

    Very nise

  2. Neeru

    July 4, 2022 at 11:06 PM

    Level 2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version