CTET

CTET 2024: 21 जनवरी को लाखों अभ्यर्थी देंगे सीटेट परीक्षा, पूछे जाएंगे हिंदी भाषा शिक्षण के ऐसे सवाल, अभी पढ़ें

Published

on

Hindi Pedagogy Mock Test For CTET 2024: सीबीएसई 21 जनवरी 2024 को केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन करने जा रहा है जिसमें टीचिंग के क्षेत्र में रुचि रखने वाले देश के लाखों युवा शामिल होने जा रहे हैंयदि आप भी उनमें से एक हैतो एग्जाम हॉल में जाने से पहले यहां दिए गए हिंदी भाषा शिक्षण से जुड़े इन प्रश्नों का अभ्यास एक बार अवश्य कर लेवे।

आपको बता दें कि यह परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली शिफ्ट सुबह 9:30 बजे शुरू होगी और दोपहर 12 बजे खत्म होगी जबकि दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड पर दिए गए समय के अनुसार परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करना होगा।

हिंदी पेडागोजी के 15 संभावित सवाल परीक्षा से पूर्व एक बार जरूर पढ़ें—Hindi pedagogy last minute revision MCQ for CTET exam 2024

Q.1. राष्ट्रीय शिक्षा नीति…….के अध्ययन की वकालत करती है।

A. संस्कृत, हिन्दी, अंग्रेजी, तथा आधुनिक भारतीय भाषाएँ।

B. मातृभाषा, अंग्रेजी, राज्य की भाषा, संस्कृत, पालि, प्राकृत, तथा जनजातीय तथा छोटे-छोटे समुदायों में बोली जाने वाली भाषाएँ। 

C. समूची विद्यालयी शिक्षा में अग्रेजी एक अध्ययन के रूप में।

D. मातृभाषा / घर की भाषा, शास्त्रीय भाषाएँ, आधुनिक भारतीय भाषाएँ तथा विदेशी भाषाएँ।

Q.2. एक बच्ची अपने माता-पिता के साथ बिहार से मुंबई आती है तथा वह विद्यालय में हिन्दी, संस्कृत, तथा अंग्रेजी सीखती है तथा अपने पड़ोस एवम् विद्यालय में अपने मित्रों से मराठी भाषा बहुत अच्छे से सीखती है।

आप मराठी सीखने को किस रूप में वर्णित करेंगे?

A. भाषा अर्जन

B. भाषा अधिगम

C. सहारा देना

D. परिकल्पना निवेश

Q.3. किसी शिक्षार्थी को एक पाठ्य सामग्री पढ़ते समय कुछ संकेत मिलते है जो उसे अर्थ ग्रहण की प्रक्रिया में मदद करते हैं। यह किस रूप में जाना जाता है?

A. सरसरी दृष्टि से पढना

B. बारीकी से पढ़ना

C. अर्थगत संकेत

D. सूत्रात्मक संकेत

Q.4. श्रवण की किस प्रकिया में मुख्य विचार समझना, अनुमान लगाना निष्कर्ष आरेखित करना तथा सारांश लिखना सम्मिलित है?

A. ऊध्र्वोन्मुखी श्रवण प्रक्रियाएँ

B. सूचना के लिए श्रवण

C. अधोमुखी श्रवण प्रक्रियाएँ

D. सूचनात्मक श्रवण

Q.5. संज्ञाएँ, क्रियाएँ, विशेषण, क्रिया-विशेषण ________ के रूप में वर्गीकृत किए गए हैं।

A. विषयवस्तु के शब्द

B. क्रिया शब्द

C. निष्क्रिय शब्द-संपदा

D. सक्रिय शब्द – संपदा

Q.6. संरचनाओं के बारे में ज्ञान, तथा इसे सीमित अभ्यास द्वारा वर्णित करना व क्रियान्वित करना-

A. कार्यविधिक ज्ञान है।

B. घोषणात्मक ज्ञान है।

C. व्याकरण अनुवाद प्रक्रिया है।

D. भाषा प्रक्रियाएँ है।

Q.7. ‘प्राकृतिक भाषा में संदर्भ से पठन सामग्री का स्रोत’ _______ है।

A. बनावटी पठन सामग्री

B. साहित्यिक कार्य

C. पाठ्य पुस्तक के लेखकों द्वारा विकसित पठन सामग्री

D. प्रामाणिक पठन सामग्री

Q.8. निम्नलिखित में से कौन-सा भाषा आकलन के बारे में सही है?

A. शिक्षार्थियों की उपलब्धि।

B. शिक्षार्थियों के व्याकरणिक ज्ञान का आकलन करना।

C. शिक्षार्थियों की भाषायी निपुणता का आकलन करना।

D. यह पता करना कि शिक्षार्थियों को क्या नहीं आता है।

Q.9. निम्नलिखित में से कौन सा भाषा की कक्षा में त्रुटियों के विषय में सही है?

A. त्रुटियाँ शिक्षार्थियों तथा शिक्षक दोनों के लिए सीखने के क्षेत्र और प्रतिपुष्टि हैं।

B. शिक्षार्थी जब भाषा का प्रयोग करते हैं तभी के तभी त्रुटियों को सुधारना चाहिए।

C. त्रुटियाँ केवल शिक्षक के लिए सीखने के क्षेत्र हैं।

D. त्रुटियाँ ‌द्वितीय भाषा में प्रथम भाषा के हस्तक्षेप का संकेत हैं।

Q.10. एक भाषा शिक्षक सामाजिक विज्ञान के साथियों के साथ मिलकर ‘भारत की सांस्कृतिक विविधता’ पर प्रदत्त कार्य देता है देती है। शिक्षार्थियों को इस विषय पर रिपोर्ट लिखने तथा पोस्टर तैयार करने के लिए सामाजिक विज्ञान की – पुस्तक तथा इतिहास, भूगोल, संस्कृति, तथा राजनीति से संबंधित अन्य पुस्तकें तथा दस्तावेज़ों को पढ़ना है।

भाषा-अधिगम की यह प्रक्रिया क्या कहलाती है?

A. सामाजिक विज्ञान में भाषा

B. सामाजिक विज्ञान का प्रदत्त कार्य

C. समूची पाठ्यचर्या में भाषा

D. भाषा लेखन का विकास

Q.11. एक शिक्षार्थी नए व्याकरणिक रूपों को सीखते समय पहले से सीखे हुए व्याकरणिक नियमों को आधार बनाता बनाती है। इस अधिगम तकनीक को क्या कहा जायगा?

A. संज्ञानात्मक युक्तियाँ

B. मेटाकाग्निटिव युक्तियाँ (परा संज्ञानात्मक युक्तियाँ)

C. आकृति आधारित अधिगम

D. सहयोगात्मक अधिगम

Q.12. एक शिक्षार्थी सीमित समझ के साथ एक पठन सामग्री को पढ़ पाती है। वह पठन सामग्री को बहुत अच्छी तरह पढ़ पाती है तथा अवबोधन कार्य को अपने बड़े भाई की सहायता से करती है। शिक्षण अधिगम का यह अभ्यास है

A. कोचिंग

B. ट्यूटरिंग

C. सहारा मिलना

D. परिकल्पना निवेश

Q.13. वह कार्य जो शिक्षार्थियों को शब्दों की आकृतियों से जुड़ने, अर्थ निकालने तथा प्रयोग करने में सहायता करता है

A. व्याकरण सीखने में सम्प्रेषणात्मक कार्य है।

B. अर्थ ग्रहण करने के लिए भाषा सीखने का कार्य है।

C. व्याकरण सीखने के लिए संरचनात्मक कार्य है।

D. कार्यविधिक व्याकरण सीखना है।

Q.14. निम्नलिखित में से कौन-सी व्याकरण सीखने में ‘सचेतनता में वृ‌द्धि करने वाली’ रणनीति है? 

A. व्याकरणिक इकाईयों को नियम की तरह प्रस्तुत करना और पृथक रूप से प्रयोग करने के लिए बार-बार अभ्यास करना।

B. व्याकरण/भाषा को संदर्भ में प्रस्तुत करना शिक्षार्थियों के संज्ञान में लाना व प्रयोग करने के योग्य बनाना तथा बाद में उनका ध्यान इसके नियमों की ओर दिलाना।

C. व्याकरण पुस्तक अथवा अभ्यास पुस्तिका से व्याकरण के नियमों को प्रस्तुत करना और शिक्षार्थियों को हल करने के लिए अभ्यास कार्य देना।

D. व्याकरण से जुड़े प्रश्न पठन सामग्री अथवा किसी वृद्धान्त से लिए जाते हैं और अभ्यास द्वारा सीखे जाते हैं।

Q.15. अधिगम के सिद्धांत के रूप में रचनावाद का विश्वास है ________

A. बच्चे कक्षाकक्ष शिक्षण के माध्यम से नवीन ज्ञान प्राप्त करते हैं।

B. भाषा संरचनात्मक अभ्यास के द्वारा सीखी जाती है।

C. सभी शिक्षार्थी एक ही तरह से सीखते हैं।

D. बच्चे अपने पूर्व ज्ञान से जोड़कर सीखते हैं।

Read More:

CTET JAN 2024: नई शिक्षा नीति 2020 से जुड़े ऐसे सवाल, जो सीटेट परीक्षा के अंतिम समय में बेहद काम आएंगे, इन्हें जरूर पढ़े

CTET 2024: भाषा अधिगम और अर्जन से सीटेट पेपर में हर बार पूछे जाने वाले15 संभावित सवाल, यहां पढ़िए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version