CTET

CTET 2022: Hindi Pedagogy Top 15 Important Questions

Published

on

Hindi Pedagogy online Test For CTET: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2022 का आयोजन सीबीएसई द्वारा दिसंबर माह में किया जाना है, यदि आप भी शिक्षक बनने की चाह रखते हैं और इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, तो आपके लिए इस आर्टिकल में हम हिंदी भाषा शिक्षण शास्त्र से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न लेकर आए हैं जो कि आपको परीक्षा में बहुत काम आने वाले हैं।

CTET Exam 2022 Top 15 Hindi Pedagogy Questions

1. हिंदी हमारी ————- है ?

1) शास्त्रीय भाषा

2) राष्ट्रभाषा

3) राजभाषा

4) बोली

Ans-  3 

2. प्राथमिक स्तर पर हिंदी भाषा शिक्षण का एक उद्देश्य है ?

1) बच्चों में अपनी बात कहने की उत्सुकता का विकास

2) बच्चों में सदा दूसरों की बातें सुनने की आदत का विकास 

3) बच्चों में तीव्र गति से पढ़ने की कुशलता का विकास

4) बच्चों में तीव्र गति से लिखने की कुशलता का विकास

Ans- 1 

3. परीक्षण का अर्थ है- ज्ञान, क्षमता व ———– का किसी भी विधि से मापन ?

1) प्रदर्शन

2) व्याकरण

3) साहित्य

4) अक्षमता

Ans- 1 

4. प्राथमिक स्तर पर बच्चों के भाषा विकास के लिए सर्वाधिक आवश्यक है ?

1) भाषा प्रयोग के लिए व्याकरणिक ज्ञान

2) भाषा प्रयोग के लिए भाषा प्रतियोगिताएं 

3) भाषा प्रयोग के सार्थक अवसर

4) भाषा प्रयोग के लिए कार्य पुस्तिकाएँ

Ans-  3

5. प्राथमिक स्तर के बच्चों की भाषा का आकलन करते समय ——— पर सर्वाधिक ध्यान देन चाहिए ?

1) आलंकारिक भाषा प्रयोग

2) व्याकरणिक ज्ञान

3) भाषा प्रयोग की क्षमता

4) साहित्यिक रचनाओं की जानकारी

Ans- 3 

6. सभी भाषाओं में ………और……….. ध्वनियाँ एक क्रम में सुनियोजित होती हैं ?

1) स्वरीय, लयबद्ध

2) स्वरिक, संगीतमय

3) व्यंजनिक, स्वरीय

4) व्यंजनिक, संगीतमय

Ans- 3 

7. यह अवधारणा कि बच्चे दुनिया के बारे में अपनी समझ और ज्ञान का निर्माण स्वयं करते हैं ?

1) पूर्णतः सत्य है

2) पूर्णत: असत्य है

3) आंशिक रूप से सत्य है

4) निराधार है।

Ans- 1 

8. बच्चों के पढ़ने-लिखने में ———— सर्वाधिक सहायक है?

1) रेडियो

2) पाठ्य-पुस्तक

3) बाल साहित्य

4) टेलीविजन

Ans- 3 

9. बच्चों में हकलाने की समस्या होती है। इसका एक संभावित कारण है.

1) शिक्षक का विलंब से आना

2) बोझिल परीक्षाएँ

3) पाठ्यक्रम का बोझ 

4) आत्मविश्वास का अभाव

Ans- 4

10. पाठ्यपुस्तक की भाषा ऐसी हो जो –

1) बच्चों के सामने जटिल चुनौतियाँ रखे

2) बच्चों के दैनिक जीवन से जुड़ी हो

3) तत्सम प्रधान शब्दावली से परिचित कराए

4) तद्भव प्रधान शब्दावली से परिचित कराए

Ans- 2 

11. पहली कक्षा की अनीता चित्रात्मक किताब के चित्रों को गौर से देखती है और अपने दोस्तों से उसके बारे में बातचीत करती है। अनीता –

1) चित्रों को देखकर मात्र पृष्ठ पलट रही है।

2) अर्थ के साथ पढ़ रही है। 

3) निरर्थक रूप से समय व्यतीत कर रही है।

4) अपने दोस्तों का ध्यान बँटा रही है।

Ans- 2

12. एक भाषा शिक्षण का अनिवार्य गुण है?

1) नियमितता

2) समय की पाबंदी

3) शिक्षाशास्त्रीय समझ

4) मित्रवत रहना

Ans- 3

13. हिंदी भाषा की कक्षा का एक अनिवार्य सत्य है ?

1) अधिक उच्चारणगत त्रुटियाँ

2) मानक भाषा का प्रयोग

3) अधिक त्रुटियाँ

4) बहुभाषिकता

Ans- 4

14. रेखा हिंदी में अपनी बात कहते समय घबराहट महसूस करती है। एक भाषा शिक्षक के रूप में आप क्या करेंगे?

1) रेखा को समझाएँगे कि वह घबराए नहीं।

2) उसे अपनी भाषा में अपनी बात कहने के लिए कहेंगे।

3) उसे रटवाएँगे कि हिंदी में क्या कहना है। 

4) उसे डॉटेंगे कि वह इतना क्यों घबराती है।

Ans- 2

15. सभी बच्चे तीन साल से पहले ही अपनी भाषा के ———– तथा ————- से अच्छी तरह से परिचित हो जाते हैं ?

1) उपतंत्रों, ध्वनियों 

2) ध्वनियों, लिपि 

3) लिपि, मूल 

4) मूल उपतंत्रों

Ans- 4

Read More:-

CTET Exam 2022: शिक्षक पात्रता परीक्षा में हमेशा पूछे जाते हैं ‘पावलव के शास्त्रीय अनुबंध सिद्धांत’ से जुड़े कुछ ऐसे प्रश्न!

CTET/HTET Exam 2022: शिक्षक पात्रता परीक्षा में हमेशा पूछे जाते है, हिंदी भाषा की शिक्षण विधियों’ से ये सवाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version