CTET

CTET 2024: भाषा अधिगम और अर्जन से सीटेट पेपर में हर बार पूछे जाने वाले15 संभावित सवाल, यहां पढ़िए

Published

on

CTET Language Learning and Acquisition Based MCQ: भारत के अलग-अलग राज्यों मेंसंचालित केंद्रीय विद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति हेतु प्रति वर्ष शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन किया जाता है जिसमें लाखों युवा भाग लेते हैं इस वर्ष यह परीक्षा 21 जनवरी 2024 कोआयोजित होगी,जिसके एडमिट कार्ड जल्द ही ऑफिशल वेबसाइट पर जारी कर दिए जाएंगे, यदि आप भी इस परीक्षा को देने वाले हैं तो यहां दी गई जानकारी आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है इस आर्टिकल में हम परीक्षा के लिए उपयोगी हिंदी पेडागोजी के अंतर्गत ‘भाषा अधिगम और अर्जन’ से पूछे जाने वाले प्रश्नों को शेयर करने जा रहे हैं, जिनका अभ्यास आपके एग्जाम में शामिल होने से पूर्व एक बार जरूर करना चाहिए.

हिंदी पेडागोजी में ‘अधिगम और अर्जन’ से पूछे जाने वाले प्रश्नों को हल कर ,चेक! करें अपनी तैयारी—CTET 2024 language learning and acquisition based MCQ

Q.1 भाषा-अर्जन का अर्थ है-

1. किसी भाषा के व्याकरण के नियमों को सीखना।

2. किसी भाषा को अनौपचारिक परिवेश में अनजाने में ही सीख लेना।

3. किसी भाषा को औपचारिक परिवेश में सायास सीखना। 

4. भाषा के बारे में सीखना।

Q.2 निम्नलिखित में से कौन-सा भाषा के विषय में सत्य नहीं है?

1. प्रत्येक भाषा की लिपि होती है

2. भाषा के लिए लिपि आवश्यक नहीं है

3. प्रत्येक भाषा का व्याकरण होता है

4. भाषा प्राथमिक रूप से मौखिक है

Q.3 संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल है?

1. अवधी

2. नागपुरी

3. बोडो

4. राजस्थानी

Q.4 भाषा में किन्हें ग्राहय कौशल कहते है।

1. श्रवण तथा वाचन कौशल

2. श्रवण तथा पठन कौशल

3. वाचन तथा लेखन कौशल

4. वाचन तथा पठन कौशल

Q.5 व्याकरण-अनुवाद विधि में नहीं है ________

1. मातृभाषा द्वारा सीखने को बढ़ावा देना।

2. व्याकरण को महत्व देना।

3. विद्यार्थी के संप्रेषण कौशल का संवर्धन करना।

4. विद्यार्थी को भाषा के धारा प्रवाह प्रयोग करने योग्य बनाना।

Q.6 “मनुष्य भाषा अर्जन की क्षमता के साथ जन्म लेते हैं।” यह कथन किससे संबंधित है?

1. वायगोत्सकी

2. पियाजे

3. चॉम्स्की

4. ब्रूनर

Q.7 राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 कहती है _________

1. विद्यालय में अधिगम के लिए ‘बहुभाषिकता और भाषाओं की शक्ति’ आवश्यक है।

2. आगे की शिक्षा को सहज बनाने के लिए विद्यालय के प्राथमिक चरण में माध्यम के रूप में अंग्रेजी भाषा हो।

3. सभी भाषा अधिगम मातृभाषा में ही होना चाहिए।

4. बच्चों को अपनी रुचि के अनुसार अनेक भाषाएँ सीखनी चाहिए।

Q.8 कथन (अ) और (ब) पर विचार करें।

(अ) भाषा चिंतन प्रक्रिया से जुड़ी ड़ी हुई है।

(ब) भाषा संभाषण की संरचना और संभाषण कार्यों का अभ्यास करने में मदद करती है।

1. (अ) सही है, (ब) गलत है।

2. (अ) गलत है, (ब) सही है। 

3. (अ) और (ब) दोनों सही हैं।

4. (अ) और (ब) दोनों गलत हैं।

Q.9 शिक्षार्थी के वाचन कौशल (संप्रेषणात्मक) क्षमता को विकसित करने के लिए सर्वाधिक उपयुक्त आकलन कार्य कौन-सा है?

1. किसी दी गई स्थिति में वक्तव्य लिखना।

2. खेल के किसी दृश्य का वर्णन करना।

3. किसी श्रवण सामग्री को सुनना और इस पर प्रतिक्रिया देना।

4. रोलप्ले में किसी पात्र को अभिनीत करना।

Q.10 निम्नलिखित में से कौन-सा ‘अधिगम के लिए आकलन’ है?

1. सत्र के अंत में विद्यार्थी की प्रगति की मॉनीटरिंग करने

के लिए क्षेत्रीय स्तर पर आकलन तैयार करना। 2. वर्ष के अंत में विद्यार्थियों की प्रगति जानने के लिए आकलन तैयार करना।

3. शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया के दौरान विदयार्थियों की प्रगति की निगरानी और उसमें सुधार करने लिए आकलन तैयार करना।

4. राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण जैसी आकलन संबंधित. गतिविधियाँ ।

Q.11 ‘भाषा के साथ संलग्नता’ से क्या आशय है?

1. शिक्षार्थी भाषा के नियम सीखते हैं।

2. अध्यापक भाषा अधिगम के लिए शिक्षार्थियों के साथ काम करते हैं।

3. शिक्षार्थी शब्दों और वाक्यों का अर्थ समझे बगैर उन्हें डिकोड करते हैं।

4. शिक्षार्थी भिन्न-भिन्न उददेश्यों के लिए भाषा का प्रयोग करते और सीखते हैं।

Q.12 एक अध्यापक कक्षा एक में वर्णमाला के अक्षर लिखना सिखाती है। वह अक्षर लिखना सिखाने के लिए बताती है कि कहाँ से शुरू किया जाए और किस तरफ लेखनी मोड़ी जाए। वह अपने शिक्षार्थियों में किसके प्रति समझ बनाने का प्रयास कर रही है?

1. लेखन कौशल

2. रूबरिक लेखन

3. लिखने के तरीके

4. हाथ-आँख समन्वयन

Q.13 भाषाओं के अधिगम के बारे में कौन सी बात सही नहीं है?

1. मातृभाषा बेहतर संज्ञानात्मक वृ‌द्धि में मदद करती है।

2. मातृभाषा दूसरी भाषाओं के अधिगम को बाधित करती है।

3. मातृभाषा अंतःवैयक्तिक संप्रेषण कौशलों को सुगमता प्रदान करती है।

4. मातृभाषा में सीखने से अवधारणात्मक समझ में बढ़ोतरी होती है।

Q.14 लेखन के किस उपागम को ‘लिखने के द्वारा लिखना सीखना’ कह सकते हैं?

1. प्रक्रिया उपागम

2. उत्पाद उपागम

3. दूसरे के लेखन की नकल करना

4. बिंदुओं में लिखना

Q.15 भाषा अधिगम के लिए शब्दकोश एक महत्तवपूर्ण औजार है। निम्नलिखित में से कौन-सा शब्दकोश के प्रयोग के विषय में सबसे कम महत्तवपूर्ण है?

1. किसी शब्द की वर्तनी का पता लगाना

2. किसी शब्द का अर्थ ढूंढना

3. किसी शब्द का कर्मवाच्य रूप जाँचना

4. किसी शब्द के ‘भाषा भेद’ की जाँच करना

Read More:

CTET 2024: पेडगॉजी से पूछे जाने वाले इन जरूरी सवालों को परीक्षा के अंतिम समय में एक बार जरूर पढ़ें

CTET JAN 2024: परीक्षा के आखिरी समय में बेहद काम आएंगे विज्ञान पेडागोजी के यह सवाल, यहां पढ़िए 15 संभावित प्रश्न

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version