CTET

CTET 2022: Hindi Pedagogy Expected Question and Answer Read Now!

Published

on

Hindi Pedagogy Questions For CTET: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन CBSE के द्वारा दिसंबर माह में किया जाना है । यह परीक्षा वर्ष में दो बार आयोजित की जाती है, जिसमें शिक्षक बनने की चाह लिए लाखों अभ्यर्थी शामिल होते हैं। यदि आप भी सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे हैं, और इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, तो इस आर्टिकल में हम आपके लिए हिंदी शिक्षण शास्त्र से संबंधित महत्वपूर्ण बहुविकल्पीय प्रश्न शेयर कर रहे हैं। यह प्रश्न आप को परीक्षा में शामिल होने से पहले एक बार अवश्य पढ़ लेना चाहिए। ताकि अच्छे अंकों के साथ परीक्षा में सफलता प्राप्त की जा सके।

Hindi Pedagogy 15 Important Questions For CTET Exam

1. चौमस्की के अनुसार, मानव मस्तिष्क में स्थित नियमों का समूह कहलाता है –

1. व्याकरण की पेटी

2. सार्वभौमिक व्याकरण 

3. एकीकृत व्याकरण

4. नियम पुस्तिका

Ans- 2

2. ‘भाषा एक सामाजिक संकल्पना है’ इसमें यह विचार सम्मिलित है कि भाषा ————–

1. सामाजिक अंतःक्रिया के द्वारा अर्जित की जाती है। 

2. विरासत में मिलती है। 

3. अनुकूलन के द्वारा सीखी जाती है।

4. स्वाभाविक (जन्मजात) क्षमता है।

Ans- 1

3. ‘निपुण भारत अभियान’ का उद्देश्य है कि बच्चे पठन तथा लेखन में निपुणता अवश्य प्राप्त कर लें, जब

बच्चे ————-

A. विद्यालय में प्रवेश करें

B. कक्षा 3 में पहुंच जाएँ 

C. कक्षा 6 में प्रवेश करें

D.  कक्षा 8 में पहुँच जाएँ

1. 1

2. 2

3. 3

4. 4

Ans- 2

4. निम्नलिखित में से कौन-सा भाषा-अर्जन के व्यवहारवादी सिद्धान्त से संबंधित नहीं है?

1. सक्रिय अनुकूलन

2. खाली बर्तन 

3. प्रयास तथा त्रुट

4. सामाजिक अंतःक्रिया

Ans- 4

5. भाषा विकास का संज्ञानात्मक सिद्धान्त समर्थन करता है कि भाषा ———

1. व्यक्ति की स्वाभाविक जन्मजात क्षमता है।

2. पुरस्कार तथा दंड के द्वारा सीखी जाती है । 

3. समाज में अंतःक्रिया के द्वारा सीखी जाती है।

4. बच्चे के बोलना शुरू करने से पहले संकल्पना की समझ पर निर्भर करती है।

Ans- 4

6. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन पठन कौशल विकसित करने की तकनीक है?

a. कक्षा में पठन कोना पठन कौशल के विकास में सहायक है। 

b. बच्चों को जोड़े में बैठाकर उन्हें अपनी पसंद तथा नापसंद के बारे में चर्चा करने के लिए कहना ।

1. a तथा b दोनों सही हैं।

2. a सही है तथा b गलत है।

3. b सही है तथा a गलत है।

4. a तथा b दोनों गलत हैं।

Ans- 2

7. अचानक से शब्दों को सीखना तब घटित होता है जब बच्चे ———– के माध्यम से शब्द संपदा सीखते हैं।

1. पुस्तक के सस्वर वाचन

2. पृथक रूप से शब्द सिखाने की तकनीक पढ़ाने

3. पठन सामग्री की समझ के लिए उन विशेष शब्दों को पढ़ाना जो पठन सामग्री में आए हैं 

4. शिक्षक द्वारा चयनित नए शब्दों के अर्थ याद करने

Ans- 1

8. स्वानिमिक जागरूकता संबंधित है?

1. स्वनिमों तथा लेखा चित्रों में संबंध स्थापित करने की योग्यता से

2. बोले गए शब्दों में स्वनिमों को पहचानकर उनमें परिवर्तन करने की योग्यता से 

3. शब्दों को शुद्ध तथा धाराप्रवाह पढ़ना

4. सही वर्तनी के साथ लिखना

Ans- 2

9. जब एक व्यक्ति समाचार पत्र में नौकरी के लिए कोई विज्ञापन पढ़ता है। वह ————-

1. पाठ्य-वस्तु को बारीकी से पढ़ रहा है।

2. पाठ्य-वस्तु की व्याख्या कर रहा है। 

3. पाठ्य-वस्तु को सरसरी दृष्टि से पढ़ रहा है। 

4. टिप्पणी लिख रहा है।

Ans- 1

10. निम्नलिखित में से कौन-सा एक भाषा अधिगम के संबंध में सही है?

1.भाषा अधिगम केवल भाषा की पाठ्यपुस्तकों को पढ़ने से ही होता है। 

2. भाषा अधिगम की गति मुद्रित एवं लिखित समृद्ध परिवेश में बढ़ जाती है। 

3. विज्ञान तथा गणित सीखने के लिए भाषा अधिगम की आवश्यकता नहीं होती है। 

4. भाषा अधिगम अचेतन होता है।

Ans- 2

11. एक भाषा शिक्षिका कक्षा iv के विद्यार्थियों को एक अनुच्छेद लिखने के लिए कहती है। जब वे लिख लेते हैं, तो प्रत्येक बच्चे के अनुच्छेद लेखन में व्याकरणिक त्रुटियों पर लाल घेरा बनाकर उन्हें सही करती हैं। शिक्षिका की रणनीति –

1. लेखन कौशल के विकास में सहायक है।

2. भाषा अधिगम के लिए अनुपयुक्त है। 

3. बाल मनोविज्ञान के अनुकूल है।

4. लेखन कौशल के विकास के लिए उपयुक्त है।

Ans- 2

12. भाषा अधिगम में कहानी सुनाना ———— एक प्रभावकारी माध्यम है –

1. नैतिक शिक्षा प्रदान कराने के लिए

2. श्रवण कौशलों को विकसित करने के लिए 

3. लेखन कौशल को विकसित करने के लिए

4. खाली समय में बच्चों को व्यस्त रखने के लिए

Ans- 2

13. ———– के अनुसार मनुष्य ‘भाषा अर्जन यंत्र’ के साथ जन्म लेते हैं जो उन्हें भाषा सीखने में सहायता करता है।

1. वायगोत्स्की

2. ब्लम

3. चॉमस्की

4. स्किनर

Ans- 3

14. जब विद्यार्थी आनन्द के लिए पढ़ते है, इसका तात्पर्य वे ———– में संलग्न हैं।

1. सरसरी दृष्टि से पठन

2. बारीकी से पठन

3. गहनता के साथ पठन

4. विस्तार से पठन

Ans- 4

15. निम्नलिखित में से कौन-सा वायगोत्स्की के ‘सामाजिक-सांस्कृतिक सिद्धान्त’ से संबंधित नहीं है?

1. सामाजिक अंतः क्रिया

2. सहायता करना

3. समीपस्थ विकास का क्षेत्र

4. भाषा अर्जन का यंत्र

Ans- 4

Read More:-

CTET CDP MCQ on Adjustment: दिसंबर माह में आयोजित होने वाली सीटेट परीक्षा में पूछे जाएंगे ‘समायोजन’ से जुड़े 1 से 2 अंकों के सवाल अभी पढ़ें!

CTET Exam Notification 2022: आखिर कब जारी होगा सीटेट का विस्तृत नोटिफिकेशन, कैसे कर सकेंगे आवेदन, यहां देखें!

सीटेट सहित सभी शिक्षक पात्रता परीक्षाओं के नवीनतम उपडेट तथा प्रैक्टिस सेट प्राप्त करने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल के सदस्य जरूर बने. Join Link नीचे दी गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version