Hindi Quiz

Hindi Sahitya Important Quiz Questions | For CTET 2021

Published

on

Hindi Literature Objective Question Answer

नमस्कार दोस्तों आज की पोस्ट में हम आपके (Hindi Sahitya Important Quiz Questions) साथ हिंदी साहित्य की कुछ महत्वपूर्ण Quiz Questions शेयर करने जा रहे हैं जो कि आने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे– CTET ,MPTET, राजस्थान पुलिस, मध्य प्रदेश जेल प्रहरी आदि परीक्षाओं में पूछे जाने वाला है इन सभी परीक्षाओं में हिंदी के प्रश्न भी पूछे जाएंगे अतः यह आर्टिकल आपके इन सभी एग्जाम की दृष्टि से बहुत ही महत्वपूर्ण है अतः आपको इसका ध्यान पूर्वक अध्ययन करना चाहिए।

Can Read Also:-

हिंदी साहित्य के विकास तथा विस्तार के बाद इतिहास लेखन की प्रवृत्ति 19वीं शताब्दी में सामने आई जॉर्ज ग्रियर्सन, शिव सिंह सेंगर मित्र बंधुओं ने हिंदी साहित्य का इतिहास लिखा ,किंतु आचार्य रामचंद्र शुक्ल ने सर्वाधिक मानक इतिहास हिंदी साहित्य का इतिहास लिखा इनके द्वारा हिंदी साहित्य के इतिहास का काल विभाजन अधिक प्रसांगिक और माननीय हुआ आचार्य शुक्ल ने प्रवृत्तियां तथा कालक्रम वैज्ञानिक आधार पर हिंदी साहित्य का इतिहास रखा।

हिंदी साहित्य के महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न

Q 1. आदिकाल की प्रधान प्रवृत्ति क्या है?

a.श्रंगार

b.धार्मिकता

c.वीरगाथा

d.भक्ति

उत्तर- वीरगाथा

 

Q 2.आचार्य रामचंद्र शुक्ल ने हिंदी साहित्य के इतिहास ग्रंथ की रचना किस नाम से की?

a.हिंदी साहित्य का इतिहास

b.साहित्य का आधुनिक इतिहास

c.हिंदी साहित्य का वैज्ञानिक इतिहास

d.हिंदी साहित्य का आलोचनात्मक इतिहास

उत्तर- हिंदी साहित्य का इतिहास

 

Q 3. राहुल सांकृत्यायन ने आदिकाल को क्या नाम दिया?

a.सिद्ध काल

b.सामंत काल

c.वीरगाथा काल

d.सिद्ध सामंत काल

उत्तर– सिद्ध सामंत काल

 

Q 4. निराला ने किस पत्रिका का संपादन किया?

a.मतवाला

b.स्वतंत्र

c.अभ्युदय

d.हंस

उत्तर– मतवाला

 

Q 5. रामचंद्रिका की रचना किसने की?

a.भीम देव

b.केशवदास

c.सेनापति

d.भूषण

उत्तर- केशवदास

 

Q 6. संदेश रासक किसकी कृति है?

a.अब्दुल रहमान

b.अमीर खुसरो

c.मल्ला दाऊद

d.सूरदास

उत्तर- अब्दुल रहमान

 

Q 7. इनमें से कौन सी रचना तुलसीदास की नहीं है?

a.रामचरितमानस

b.कवितावली

c.गीतावली

d.प्रेम वर्तिका

उत्तर- प्रेम वर्तिका

 

Q 8. निम्न में से कौन सी रचना भारतेंदू हरिश्चंद्र की नहीं है?

a.अंधेर नगरी

b.भारत दुर्दशा

c.भारत जननी

d.अंधा युग

उत्तर- अंधा युग

 

Q 9. ‘झांसी की रानी’ नामक लंबी कविता किसकी कृति है?

a.रामधारी सिंह दिनकर

b.सुभद्रा कुमारी चौहान

c.महादेवी वर्मा

d.माखनलाल चतुर्वेदी

उत्तर- सुभद्रा कुमारी चौहान

 

Q 10. “पंच परमेश्वर” कहानी किसकी रचना है?

a.अमरकांत

b.जैनेंद्र

c.प्रेमचंद

d.यशपाल

उत्तर- प्रेमचंद्र

 

Q 11. निम्न में से कौन सी उपन्यास कृति प्रेमचंद की नहीं है?

a.प्रेम आश्रम

b.वरदान

c.मंगलसूत्र

d.अंतिम अरण्य

उत्तर- अंतिम अरण्य

 

Q 12. चिंतामणि किसकी रचना है?

a.हजारी प्रसाद द्विवेदी

b.नामवर सिंह

c.रामविलास शर्मा

d.रामचंद्र शुक्ल

उत्तर- d.रामचंद्र शुक्ल

 

.Q 13. चीड़ों पर चांदनी किसका यात्रा वृतांत है?

a.निर्मल वर्मा

b.राहुल सांकृत्यायन

c.मोहन राकेश

d. प्रभाकर मच्वे

उत्तर- निर्मल वर्मा

 

Q 14.बाणभट्ट की आत्मकथा किसकी रचना है?

a.हजारी प्रसाद द्विवेदी

b.बाणभट्ट

c.मुद्राराक्षस

d.नामवर सिंह

उत्तर-हजारी प्रसाद द्विवेदी

 

Q 15. देवसेना किस नाटक रति की स्त्री पात्र है?

a.आषाढ़ का 1 दिन

b.लहरों के राजहंस

c.चंद्रगुप्त

d.स्कंद गुप्त

उत्तर- स्कंद गुप्त

 

Q 16. मैं नीर भरी दुख की बदली’ किसकी रचना है?

a.महादेवी वर्मा

b.सुभद्रा कुमारी चौहान

c.मीराबाई

d.कबीर

उत्तर– महादेवी वर्मा

 

Q 17. विष्णु प्रभाकर द्वारा रचित आवारा मसीहा किसकी जीवनी है?

a.मोहन राकेश

b.सरत चंद्र चट्टोपाध्याय

c.महात्मा गांधी

d.रवींद्रनाथ टैगोर

उत्तर- शरत चंद्र चट्टोपाध्याय

 

Q 18.किस वर्ष से छायावाद काव्य प्रगति का प्रारंभ माना जाता है?

a. 1918

b. 1936

c. 1942

d. 1928

उत्तर- 1918

 

Q 19.निम्नलिखित में से कौन रीतिबद्ध कवि नहीं है?

a.केशवदास

b.चिंतामणि

c.रसलीन

d.बिहारी

उत्तर- बिहारी

 

Q 20. निम्नलिखित में से कौन यशपाल रचित उपन्यास नहीं है?

a.दिव्या

b.झूठा सच

c.राग दरबारी

d.दादा कामरेड

उत्तर- राग दरबारी

 

Q 21.उत्तर मध्य काल को कहा जाता है?

a.भक्ति काल

b.आदिकाल

c.रीतिकाल

d.आधुनिक काल

उत्तर- रीतिकाल

 

Q 22. कुकुरमुत्ता किस कवि की कविता है?

a.अमृतलाल नागर

b.जगदीश चंद्र माथुर

c.मोहन राकेश

d.हबीब तनवीर

उत्तर- निराला

 

Q 23. परमाल रासो किसकी रचना है?

a.जगनिक

b.जाजीवाल

c.चंद्रवरदाई

d.नरपति नाल

उत्तर- जगनिक

 

Q 24. सुनीता तथा त्यागपत्र किसकी रचना है?

a.प्रेमचंद्र

b.जैनेंद्र

c.भीष्म साहनी

d.कमलेश्वर

उत्तर- जिनेंद्र

 

Q 25.मेरी जीवन यात्रा किस रचनाकार की आत्मकथा है?

a.यशपाल

b.राहुल सांकृत्यायन

c.मोहन राकेश

d.केशवदास

उत्तर- राहुल सांकृत्यायन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version