REET 2022

REET 2022: जुलाई माह में आयोजित रीट परीक्षा के लिए ‘हिंदी शिक्षण विधियों’ के संभावित प्रश्न यहां पढ़े!

Published

on

REET 2022 Hindi Teaching Method: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान जुलाई माह की 23 और 24 तारीख को रीट परीक्षा 2022 आयोजित करने जा रहा है। प्रदेश में शिक्षक बनने की चाह रखने वाले लाखों अभ्यर्थी इस परीक्षा में सम्मिलित होने वाले हैं। यदि आप भी वीर 2022 में शामिल होने जा रहे हैं , तो आपके लिए यहां पर हम इस परीक्षा से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी एवं अध्ययन सामग्री नियमित रूप से शेयर करते आ रहे हैं। इसी श्रंखला में आज हम हिंदी भाषा की शिक्षण विधियों से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न आपके साथ साझा कर रहे हैं। जिनका अध्ययन आपको परीक्षा से पूर्व एक बार अवश्य कर लेना चाहिए । जिससे कि अच्छे अंकों के साथ सफलता प्राप्त की जा सके।

रीट परीक्षा 2022 के लिए हिंदी भाषा की शिक्षण विधियों के महत्वपूर्ण प्रश्नREET 2022 Hindi Teaching Method Expected Questions

1. निम्नलिखित में से कौन सा पठन का प्रकार नहीं है?

A.सस्वर पठन

B.मौन पठन

C. द्रुत पठन

D. अर्थ पठन

Ans:- D

2. प्रोजेक्ट यथार्थ जीवन का ही एक भाग है जो विद्यालय में प्रदान किया जाता है उक्त परिभाषा है?

A. किलपेट्रिक

B. बेलार्ड

C. हर्बर्ट

D. कोई नही

Ans:- B

3. शिक्षण में तुलनात्मक अध्ययन के लिए उपयोगी है?

A. मानचित्र

B. रेखाचित्र

C. तालिकाएं

D. ग्राफ

Ans:- D

4. Methods and techniques of teaching पुस्तक के लेखक है?

A. E.V. वेस्ले

B. एस. के. कोचर

C. डीवी

D. मारिसन

Ans:- B

5. रचना शिक्षण की देखो और रचो विधि के जनक कौन हैं?

A.सीताराम लालस

B. सीताराम चतुर्वेदी

C. अरस्तु

D. सुकरात

Ans:- B

6. किस शिक्षण का प्रमुख उद्देश्य रसानुभूति और भावानुभूति करवाना होता है?

A. गद्य शिक्षण

B. पद्य शिक्षण

C. रचना शिक्षण

D. नाटक शिक्षण

Ans:- B

7. लेखन कौशल के विकास की सर्वश्रेष्ठ विधि है?

A. अनुलेख विधि

B. प्रतिलेख विधि

C. श्रुतलेख विधि

D. कोई नहीं

Ans:- C

8. पद्य शिक्षण की अभिनय विधि किस स्तर के लिए उपयोगी है।

A. नर्सरी स्तर के लिए

B. प्राथमिक स्तर के लिए

C. उच्च स्तर के लिए

D. कोई नहीं

Ans:- B

9. छात्रों में कल्पना व चिंतन का विकास होता है।

A. गद्य शिक्षण से

B. पद्य शिक्षण से

C. कहानी शिक्षण से 

D. व्याकरण शिक्षण से

Ans:- C

10. सस्वर वाचन का मुख्य उद्देश्य है?

A. बोल बोल कर पढ़ना

B. द्रुतगति से पढ़ना

C. मौन पठन करना

D. बच्चों की पढ़ने संबंधित झिझक को समाप्त करना

Ans:- D

11. मूल्यांकन किसी अनुभव की उपयोगिता के संबंध में दिया गया निर्णय है यह कथन है?

A. क्रो एंड क्रो

B. हरबर्ट

C. बीएस ब्लूम

D. अल्फ्रेड व टाइड मैन

Ans:- D

12. अनुसंधान विधि का विकास का श्रेय किसे जाता है?

A. आर्मस्ट्रांग

B. किलपैट्रिक

C. जॉन डीवी

D. मॉरिसन

Ans:- A

13. कौन सी मूल्यांकन की गुणात्मक प्रविधि है?

A. प्रश्नावली

B. साक्षात्कार

C. संचयी अभिलेख

D. सभी

Ans:- D

14. सर्व शिक्षा अभियान की शुरुआत कब हुई?

A. 2000-2001

B. 2001-2002

C. 2010

D. 2015

Ans:- B

15. निम्न में से कोनसी नाटक शिक्षण की विधि है?

A. कक्षाभिनय विधि

B. रंगमंच विधि मूक अभिनय 

C. विधि व्याख्यान विधि

D. सभी

Ans:- D

रीट परीक्षा से जुड़ी सभी नवीनतम अपडेट तथा Notes प्राप्त करने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल के सदस्य जरूर बने जॉइन लिंक नीचे दी गई है.

Read More:-

REET 2022 Environment Practice MCQ: रीट परीक्षा में शामिल होने से पूर्व ‘पर्यावरण अध्ययन’ के इन प्रश्नों को जरूर पढ़ें!

REET 2022: परीक्षा में शामिल होने से पूर्व ‘शिक्षा मनोविज्ञान’ के इन सरल से सवालों का दे जवाब और चेक करें अपनी तैयारी का स्तर

1 Comment

  1. Sajan Ram

    June 11, 2022 at 9:13 AM

    Very nice

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version