REET

REET 2022: हिंदी भाषा शिक्षण से राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा में पूछे जाने वाले 15 संभावित सवाल, यहां पढ़िए!

Published

on

REET 2022 Hindi Teaching Methods MCQ: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान (RBSE) सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति हेतु 23 और 24 जुलाई को राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा आयोजित करने जा रहा है, जिसमें प्रदेश सरकारी शिक्षक बननेकी इच्छा रखने वाले अनेकों उम्मीदवार शामिल होंगे परीक्षा के आवेदन की प्रक्रिया समाप्त होने के साथ ही अब अभ्यर्थी परीक्षा की तैयारियों में जुटे हुए हैं जुलाई में आयोजित होने वाली इस परीक्षा के लिए केवल 2 माह का समय शेष है ऐसे में एक रणनीति बनाकर पढ़ाई पर फोकस करना बेहद आवश्यक है. यदि आप इस परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो यहां हम रोजाना इस परीक्षा के लिए विभिन्न विषयों के (REET 2022 Hindi Teaching Methods MCQ) प्रैक्टिस क्वेश्चन उपलब्ध करवा रहे हैं जो आपको परीक्षा के दृष्टिकोण से बेहद उपयोगी होंगे.

रीट परीक्षा में अक्सर पूछे जाते हैं ‘हिंदी भाषा शिक्षण’ के ये सवाल, अभी पढ़ें—Hindi Teaching Methods MCQ for REET Level 1 and 2 Exam 2022

1. सद्वृत्तिपरक उद्देश्य के विकास के लिए छात्रों में अपेक्षित परिवर्तन आवश्यक हैं –

A. छात्र लय, ताल और भाव से कविता पाठ कर सकेगा।

B. छात्र अभिव्यक्ति के रूप व शैली का रसास्वादन कर सकेगा।

C. छात्र मौलिक साहित्य सृजन का अभ्यास कर सकेगा।

D. छात्र आदर्शों, संस्कृति और सामाजिक मान्यताएँ के प्रति आस्था रखेगा।

Ans- D

2. पक्षियों का चहचहाना मस्तिष्क में कैसा बिम्ब बनाता है?

A. भाव बिम्ब

B. श्रुति बिम्ब

C. दृश्य बिम्ब

D. विचार बिम्ब

Ans- B

3. अभिव्यक्ति की कुशलताएँ किस भाषायी तत्व के साथ जोड़ी जाती है?

A. सुनना

B. वाचन करना

C. बोलना

D. पठन करना

Ans- C

4. ‘संक्षेप में पाठ्यक्रम, पाठ्यवस्तु का ही सुव्यवस्थित रूप है, जिसका निर्माण बालक की आवश्यकता की पूर्ति के लिए होता है।’ पाठ्यक्रम की यह परिभाषा है –

A. बेन्ट तथा क्रोनेबर्ग की

B. फ्रोबेल की

C. किलपैट्रिक की

D. हेनरी की

Ans- A

5. ‘गम्भीर वाचन’ तथा ‘द्रुतवाचन’ ये दोनों भेद किसके हैं?

A. सस्वर वाचन के

B. आदर्श वाचन के

C. मौन वाचन के

D. अनुकरण वाचन के

Ans- C

6. मौखिक अभिव्यक्ति की निम्नलिखित में से कौनसी विधि उचित नहीं है –

A. समवेत वाचन

B. मौन वाचन

C. सस्वर वाचन

D. काव्य पाठ

Ans- B

7. प्राथमिक स्तर पर संवाद शिक्षण की उपयुक्त प्रणाली है –

A. आदर्श नाट्य प्रणाली

B. व्याख्या प्रणाली

C. कक्षाभिनय प्रणाली

D. रंगमंच प्रणाली

Ans- C

8. कविता का मुख्य लक्ष्य है –

A. शब्द भण्डार में वृद्धि करना

B. उच्चारण दोषों को सुधारना

C. भाव एवं रसानुभूति करना

D. कविता का सरलार्थ बताना

Ans- C

9. ‘मॉण्टेसरी विद्यालय’ के कार्यक्रम को विभाजित करने का आधार है –

A. आँख के द्वारा

B. हाथ के द्वारा

C. कान के द्वारा

D. उपर्युक्त सभी

Ans- D

10. फलालेन बोर्ड (फ्लैट बोर्ड) का उपयुक्त प्रयोग किया जाता है –

A. लेखन कार्य में

B. चित्र प्रदर्शन में

C. कठपुतली प्रदर्शन में

D. फिल्म – स्ट्रिप प्रदर्शन में

Ans- B

11. ‘मूल्यांकन पर कर्त्ता के विचारों का प्रभाव नहीं पड़ता’ मूल्यांकन की कौनसी विशेषता है?

A. वैधता

B. विश्वसनीयता

C. वस्तुनिष्ठता

D. व्यावहारिकता

Ans- C

12. उपचारात्मक शिक्षण की आवश्यकता होती है –

A. दृष्टि दोष वाले बालकों के लिए।

B. कक्षा स्तर के अनुकूल प्रगति न करने वाले बालकों के लिए।

C. आदिवासी बालकों के लिए।

D. सृजनशील बालकों के लिए

Ans- B

13. पठन का अर्थ है –

A. मौन पठन

B. सस्वर पठन

C. सस्वर और मौन पठन

D. अनुकरण वाचन

Ans- C

14. निम्नलिखित में से क्या प्रायोजना विधि का मूल सिद्धान्त नहीं है?

A. वस्तुनिष्ठता

B. गतिविधि

C. उपयोगिता

D. उद्देश्य

Ans- A

15. शिक्षण में सबसे अधिक उपयोग किस विधि का होता है –

A. प्रदर्शन विधि

B. प्रत्यक्ष विधि

C. प्रायोजना विधि

D. व्याख्यान विधि

Ans- D

Read more:

REET Hindi Grammar MCQ: हिंदी व्याकरण के अंतर्गत ‘क्रिया विशेषण’ पर आधारित ऐसे प्रश्न जो राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा में पूछे जा सकते हैं

REET 2022: ‘हिंदी शिक्षण विधि’ से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न जो राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा में पूछे जा सकते हैं अभी पढ़े

रीट परीक्षा से जुड़ी सभी नवीनतम अपडेट तथा Notes प्राप्त करने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल के सदस्य जरूर बने जॉइन लिंक नीचे दी गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version