CTET & Teaching

CTET Hindi Pedagogy: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा में पूछे जाने वाले ‘हिंदी शिक्षण शास्त्र’ के संभावित प्रश्न!

Published

on

CTET Hindi Pedagogy Mock Test: सीटेट परीक्षा देश की सबसे बड़ी शिक्षक पात्रता परीक्षा में से एक मानी जाती है। जिसमें हर वर्ष देश की लाखों युवा उम्मीदवार शामिल होते हैं। वर्ष 2023 में यह परीक्षा जुलाई माह में आयोजित होने जा रही है। जिसके लिए आवेदन की प्रक्रिया संपन्न हो चुकी है। अगर आपने भी इस परीक्षा में शामिल होने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करवाया है, तो आपके लिए इस आर्टिकल में दी गई जानकारी बेहद काम की होने वाली है। यहां पर हम हिंदी भाषा शिक्षण शास्त्र के कुछ ऐसे महत्वपूर्ण प्रश्न आपके साथ शेयर कर रहे हैं , जो कि परीक्षा में पूछे जा सकते हैं। अभ्यर्थियों को चाहिए कि वह इन प्रश्नों को एक नजर जरूर पढ़े ताकि बेहतर परिणाम प्राप्त हो सके।

Hindi Pedagogy Multiple Choice Questions CTET Exam हिंदी पेडगॉजी के इन सवालों से जाने अपनी सीटेट परीक्षा की तैयारी

1. पढ़ना-लिखना सीखना तब सरल होता है जब-

1. उन्हें किसी उद्देश्य के साथ जोड़ा जाए 

2. उन्हें वर्णमाला – ज्ञान के साथ जोड़ा जाए।

3. निरंतर अभ्यास कराया जाए

4. निरंतर परीक्षाओं का आयोजन किया जाए

Ans- 1 

2. भाषा के दो पक्ष होते हैं एक, संरचनात्मक पक्ष और दूसरा …………. पक्ष ।

1. साहित्यिक

2. प्रकार्यात्मक

3. भावनात्मक.

4. आलंकारिक

Ans- 2 

3. भाषाई क्षमताओं के बारे में कौन-सा कथन उचित नहीं है-

1. भाषाई क्षमताएँ एक-दूसरे को प्रभावित करती हैं

2. भाषाई क्षमताएँ एक क्रम से नहीं सीखी जातीं

3. भाषाई क्षमताएँ एक क्रम से सीखी जाती हैं

4. भाषाई क्षमताओं में ‘समझ’ अन्तर्निहित है

Ans- 3 

4. विद्यालय की पाठ्यचर्या सहगामी क्रियाएँ ऐसी हों जो बच्चों को……….के अवसर प्रदान करें।

1. मौखिक अभिव्यक्ति

2. लिखित अभिव्यक्ति

3. भाषा प्रयोग

4. अभिनय

Ans- 3 

5. भाषाई क्षमताओं के विकास में सर्वाधिक महत्वपूर्ण है–

1. रेडियो

2. टेलीविज़न

3. अंतः क्रिया

4. परीक्षाएँ

Ans- 3 

6. संदर्भ में व्याकरण पर जोर….

1. भाषा के नियमों के प्रति समझ बनाना है।

2. भाषा के नियमों को कंठस्थ करना है।

3. विषय वस्तु का अनुवाद करना है।

4. नियमों का अतिसामान्यीकरण करना है।

Ans- 1 

7. उदाहरण से सामान्यीकरण की यात्रा है-

1. आगमन

2. निगमन

3. उपदेशात्मक

4. प्रत्यक्ष

Ans- 1 

8. भाषा अधिगम के लिए सामग्री तैयार करने के सिद्धांतों में से एक है-

1. प्रत्येक आयुवर्ग के लिए जटिल सामग्री चुनी जानी चाहिए

2. सामग्री उपयोगिता पूर्ण तरीके से स्तरो के अनुसार होनी चाहिए

3. किसी भी प्रकार की सामग्री चुनी जा सकती है।

4. सामग्री छोटी तथा सीमित होनी चाहिए

Ans- 2 

9. भाषा अर्जन होता है जब …………..

1. बच्चे को व्याकरण के नियम पढ़ाए जाते हैं।

2. बच्चे को पुरस्कार या दंड दिया जाता है।

3. बच्चे को भाषा के अवसर मिलते हैं।

4. बच्चा बिना सचेतन ध्यान के भाषा ग्रहण करता है।

Ans- 3 

10. जब बच्चे को कविता सुनाने के लिए कहा जाता है यह शिक्षक को उसके……….के आकलन में

1. साहित्य के ज्ञान

2. बोलने में निपुणता

3. अभिनय के गुण

4. अवबोधन

Ans- 2

11. ‘मानस मंथन (ब्रेन स्ट्रोमिंग) का अर्थ है ……………

1. विषय से संबंधित विचारों के प्रति सजगता

2. कुछ मानसिक क्रियाएँ करना

3. कुछ समझने के लिए प्रयास करना

4. मस्तिष्क को कुछ प्रकार के उद्दीपन देना

Ans-  1 

12. निम्नलिखित में से कौन सी अवधारणा भाषा शिक्षण के विषय में गलत हैं।

1. शिक्षार्थी वास्तविक परिस्थितियों में भाषा प्रयोग के प्रयास द्वारा भाषा अर्जित करते हैं

2. शिक्षार्थी की प्रथम भाषा सीखने में महत्तवपूर्ण भूमिका निभाती है।

3. भाषा शिक्षण का ध्यान संप्रेषणात्मक गतिविधियों पर होना चाहिए

4. भाषा शिक्षण में बोलने की जगह लेखन को महत्तव देना चाहिए

Ans-4 

13. किसी पाठ या अवधारणा विशेष के अंत में आयोजित की जाने वाली परीक्षा (टैस्ट) कहलाता हैं

1. निदानात्मक परीक्षा

2. श्रेणी हेतु परीक्षा

3. उपलब्धि परीक्षा

4. स्मृति परीक्षा

Ans- 1 

14. भाषा के उत्पादक कौशल हैं……..

1. पठन तथा लेखन

2. पठन तथा श्रवण

3. वाचन तथा लेखन

4. वाचन तथा श्रवण

Ans- 3 

15. प्राथमिक स्तर की पाठ्यपुस्तकों में चित्रों का उद्देश्य है.

1. पाठ्य पुस्तक को आकर्षक बनाना

2. पाठ्य पुस्तक को रंगीन बनाना

3. विचारों तथा संकल्पनाओं को समझाना

4. कहानी को समझना

Ans- 3

Read More:- 

CTET Hindi Model MCQ: ‘हिंदी भाषा’ के इन सामान्य से सवालों से चेक करे अपनी तैयारी

CTET EVS MCQ: क्या आप बता सकते हैं ? ‘राजमा चावल और छोले-भटूरे’ किस राज्य के लोगों का सर्वप्रिय भोजन है

परीक्षा से जुड़ी सभी नवीनतम अपडेट तथा Notes प्राप्त करने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल के सदस्य जरूर बने जॉइन लिंक नीचे दी गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version