CTET

CTET JANUARY 2024: सीटेट में बेहतर परिणाम पाना चाहते हैं तो, बाल विकास से हमेशा पूछे जाने वाले इन प्रश्नों को जरूर पढ़ें

Published

on

CTET January 2024 Bal Vikas Practice Set: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) सीबीएसई के द्वारा आयोजित की जाने वाली बड़ी शिक्षक पात्रता परीक्षाओं में से एक मानी जाती हैजिसमें क्वालीफाई अभ्यर्थी केंद्रीय विद्यालयों में शिक्षक बनने के पात्र होते हैं इस वर्ष यह परीक्षा 21 जनवरी 2024 को देश के विभिन्न राज्यों मेंआयोजित होगी. बता दें कि यह परीक्षा का 18वां संस्करण है जो कि ऑफलाइन माध्यम से कंडक्ट कराया जाएगा.परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया हाल ही में पूरी की गई है. यदि आप भी इस परीक्षाका हिस्सा बनने जा रहे हैं तो यहां दी गई जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण है ऐसा आर्टिकल में हम बाल विकास के कुछ चुनिंदा प्रश्नों को आपके समक्ष लेकर आए हैं जिनका अभ्यास आपको परीक्षा में उत्तम अंक दिलाने में सहायक होगा

बाल विकास से केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा में पूछे जाने वाले संभावित सवाल, यहां पढ़ें—Bal Vikas Practice set for CTET exam January 2024

Q.1 विकास की कौन-सी अवस्था की प्रमुखता है -अमूर्त सोच व अपनी खुद की पहचान खोजने की चाह ?

(1) शैशवस्था

(2) प्रारंभिक बाल्यावस्था

(3) माध्यमिक बाल्यावस्था

(4) किशोरावस्था

Q.2 विकास के बारे में निम्न में से कौन- सा कथन सही नहीं है?

(1) विकास एक खास क्रमानुसार चलता है।

(2) विकास विभेदन व एकीकरण के सिद्धान्त का पालन करता है।

(3) विकास पैर से सिर की दिशा में होता है।

(4) विकास केन्द्र से बाहर की दिशा में अग्रसर होता है। 

Q.3 बच्चों में व्यक्तिगत विभिन्नताओं का प्रमुख कारण क्या है?

(1) केवल व्यक्ति के वंशानुगत गुण।

(2) केवल पालकों के पालन-पोषण का तरीका।

(3) अनुवांशिकाता व पर्यावरणीय कारकों के बीच परस्पर जटिल अंतः क्रिया ।

(4) केवल बच्चों का भौतिक परिवेश

Q.4 सामाजीकरण :

(1) रैखिक व निश्चित प्रक्रिया है।

(2) सरल व एकायामी प्रक्रिया है।

(3) जटिल व बहु-आयामी प्रक्रिया है।

(4) अन्मय व सार्वभौमिक प्रक्रिया है।

Q.5 जीन पियाजे ने सुझाव दिया कि :

(1) बच्चे बड़ों से अलग सोचते और सीखते हैं।

(2) भाषा विकास को सुसाध्य करती है।

(3) बच्चों की सोच वयस्कों से मात्रात्मक रूप से भिन्न होती है।

(4) बच्चे एक खाली स्लेट के रूप में पैदा होते हैं और जन्म के समय नासमझ होतें हैं।

Q.6 निम्न में से किस युग्म का मिलान सही है ?

(1) शिशुवस्था – 6-11 साल

(2) माध्यमिक बाल्यावस्था – 2-6 साल

(3) अमूर्त संक्रियात्मक अवस्था -11 साल से अधिक

(4) पूर्व संक्रियात्मक चरण- जन्म से 2 वर्ष

Q.7 कोलबर्ग के नैतिक विकास के सिद्धांत की कौन-सी एक प्रमुख आलोचना है?

(1) यह चरणों को निर्दिष्ट नहीं करता है।

(2) यह नैतिक सोच पर सांस्कृतिक कारकों और लिंग के प्रभाव की अवहेलना करता है।

(3) यह प्राकृतिक स्थितियों में बच्चों के सहभागी अवलोकनों का उपयोग करता है

(4) यह नैतिक विकास का एक निश्चित क्रम नहीं देता है।

Q.8 लेव व्यागोत्सकी का मानना था कि : 

(1) बच्चों को जो प्रस्तुत किया जाता है वे उसका निष्क्रिय रूप से पुनरुत्पादन करते हैं।

(2) बच्चे बड़े की मदद से अपनी समझ खुद बनाते हैं।

(3) बच्चे उद्दीपन व प्रतिक्रिया का अनुकुलन करके सीखते हैं।

(4) बच्चे तब सीखते हैं जब उपयुक्त भौतिक ईनाम प्रदान किए हैं।

Q.9 लेव व्यागोत्सकी ने संज्ञानात्मक विकास के सिद्धान्त में_______ जैसे मनोवैज्ञानिक उपकरणों को बहुत महत्वता दी है।

(1) भाषा

(2) कैलेंडर

(3) कैलकुलेटर

(4) मोबाईल

Q.10 एक प्रगतिशील कक्षा में

(1) बच्चों का सीखना ईनाम व सजा के प्रयोग से नियंत्रित होता है।

(2) बच्चों को सख्त निगरानी में रखना चाहिए व अनम्य पाठ्यचर्या अपनानी चाहिए।

(3) सीखने को सुसाधित करने के लिए वेधन व अभ्यास की विधि का पालन किया जाता है।

(4) सीखने का आधार ‘प्रत्यक्ष अनुभव’ व ‘संवाद’ होते हैं।

Q.11 कौन-सी बु‌द्धि का प्रदर्शन करने वाले व्यक्ति अपनी भावनाओं के बारे में गहराई से जानते हैं और अपने गुणों को पहचानते हैं?

(1) तर्क- गणितीय बुद्धिमत्ता

(2) शारीरिक गति संवेदानत्मक बुद्धि

(3) अंतः वैयक्तिक- बुद्धि

(4) भाषाई बु‌द्धि

Q.12 शिक्षिकों का कौन-सा व्यवहार बच्चों में जेंडर रूढ़िवादिता पक्षपात कम करने में मदद करेगा ?

(1) कक्षा में केवल लड़कों को भारी कुर्सी मेज़ उठाने को कहना

(2) खेल के लिए गुड़िया व घर केवल लड़कियों को देना

(3) देखभाल करने वाले व्यवसायों का जिक्र केवल औरतों के संदर्भ में करना

(4) सभी जेंडर में स्वायत्तता व समानुभुति के गुण विकसित करना

Q.13 कौन-सा परिप्रेक्ष्य भाषा को संज्ञान को सुसाधित करने वाले महत्वपूर्ण उपकरण के रूप में देखता है?

(1) व्यवहारवादी

(2) सूचना-संक्रमण

(3) सामाजिक-सांस्कृतिक

(4) मनोगतिशील

Q.14 कक्षा में विविधता को समायोजित करने के। लिए निम्नलिखित में से कौन एक प्रभावी रणनीति नहीं है ?

(1) छात्रों के छात्रों के सामाजिक और सांस्कृतिक संदर्भ का पता लगाना

(2) छात्रों की विभिन्न पृष्ठभूमियों के अनुरूप शिक्षाशास्त्र

(3) ऐसे विविध उदाहरण प्रदान करना जो सभी विद्यार्थियों के लिए अर्थपूर्ण हों 

(4) निर्देशों के मानक सेट का उपयोग करना और शिक्षार्थियों की पृष्ठभूमि को अनदेखा करना

Q.15 निम्नलिखित में से अर्थपूर्ण अधिगम के लिए आकलन की विशेषता क्या होनी चाहिए ?

(1) मानकीकृत               (2) व्यापक

(3) रचनात्मक                (4) 2 और 3

Read More:

CTET 2024: सीडीपी के इन सवालों को हल कर, जाने! सीटेट परीक्षा में अपनी तैयारी का लेवल

CTET JAN 2024: वृद्धि और विकास से जुड़े कुछ ऐसे ही प्रश्न सीटेट परीक्षा में हर बार पूछे जाते हैं इन्हें जरूर पढ़ ले

परीक्षा से जुड़ी सभी नवीनतम अपडेट तथा Notes प्राप्त करने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल के सदस्य जरूर बने जॉइन लिंक नीचे दी गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version