CTET & Teaching

CTET 2023: ‘हिंदी पेडगॉजी’ से जुड़े महत्वपूर्ण बहुविकल्पीय प्रश्न जो सीटेट परीक्षा में पूछे जा सकते हैं!

Published

on

CTET Hindi Pedagogy Important MCQ: देश की सबसे बड़ी शिक्षक पात्रता परीक्षा में से एक मानी जाने वाली सिटी परीक्षा20 अगस्त 2023 को ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी जिसमें देशभर से अभ्यर्थी सम्मिलित होंगे। यदि आप भी इस परीक्षा का हिस्सा बनने जा रहे हैं, तो आपके लिए इस आर्टिकल में हम हिंदी पेडगॉजी से जुड़े महत्वपूर्ण बहुविकल्पीय प्रश्न लेकर आए हैं। जो की परीक्षा की दृष्टि से बेहद ही महत्वपूर्ण है। अभ्यर्थियों को चाहिए कि वह इन प्रश्नों का अध्ययन परीक्षा में शामिल होने से पहले एक बार जरूर करें जिससे कि बेहतर परिणाम प्राप्त हो सके।

सीटेट परीक्षा के लिए हिंदी भाषा शिक्षण शास्त्र के संभावित प्रश्न—CTET Hindi Pedagogy Multiple Choice Questions

1. मनुष्य अनुभव के माध्यम से भाषा ठीक उसी प्रकार से सीखते हैं जिस तरह वे अन्य कौशल सीखते हैं। यह किस विचारक के सिद्धान्त की ओर संकेत करता है?

1. चॉम्स्की

2. प्याजे

3. वायगोत्स्की

4. स्किनर

Ans- 4 

2. रचनावादी कक्षा में शिक्षार्थी किस प्रकार से कार्य करते है? 

1. समूह में अंतःक्रिया करते हैं तथा कक्षा में आवाजें करते हैं।

2. अपनी कापियों में सभी विकल्प लिखते हैं।

3. केवल शिक्षक के साथ ही अंतःक्रिया करते हैं। 

4. किसी भी तरह की अंतःक्रिया नहीं करते हैं।

Ans- 1

3.  निम्नलिखित में से कौन-सा भाषा शिक्षण के सिद्धान्त के रूप में नहीं लिया जा सकता?

1. चयन तथा श्रेणियों में बाँटना।

2. विशिष्ट रूप से पठन कौशल पर बल देना। 

3. एकीकृत तरीके से शिक्षण करना।

4. अधिक से अधिक अवसर देना।

Ans- 2 

4. सहपाठी एक-दूसरे के प्रति स्वीकृति का भाव रखें, इसके लिए किस तरह का कक्षायी परिवेश उपयुक्त है?

1. विविधता वाले शिक्षार्थियों वाली समावेशी कक्षा 

2. चयनित शिक्षार्थियों वाली समावेशी कक्षा

3. विविधता वाले शिक्षार्थियों वाली विशिष्ट कक्षा

4. चयनित शिक्षार्थियों वाली विशिष्ट कक्षा

Ans- 1 

5. निम्नलिखित में से कौन-सा उपचारात्मक शिक्षण का उद्देश्य नहीं है?

1. अप्रभावकारी आदतों को हटाना।

2. उन भाषा तथ्यों को दोबारा पढ़ाना जो उन्होंने सही तरह से नहीं सीखे हैं।

3. शिक्षार्थियों को अच्छी तरह से रटाना। 

4. उद्दीपन उपागमों के साथ शिक्षार्थियों में अधिगम के लिए रुचि जागृत करना।

Ans- 3 

6. भाषा पढ़ाते समय विद्यार्थियों की प्रतिभागिता को बढ़ाने के लिए कौन सा सबसे उपयुक्त उपागम होना चाहिए?

1. संरचनात्मक उपागम 

2. संप्रेषणात्मक उपागम

3. व्याकरण अनुवाद विधि 

4. निमज्जन विधि

Ans- 2 

7. यदि शिक्षक सभी बच्चों की अधिगम शैली को ध्यान में रखकर शिक्षण करना चाहते हैं तो उन्हें क्या करना चाहिए?

1. बच्चों को अपनी प्रतिभा तथा अधिगम शैली को प्रदर्शित करने के लिए पाठ्य सहगामी गतिविधियों मे भाग लेने की सलाह देनी चाहिए।

2. योगात्मक आकलन परीक्षा में बैठने से पहले सभी पाठों की पुनरावृति करने के लिए कहना चाहिए

3. यह सुनिश्चित करने के लिए कि उन्होंने संकल्पनाओं को पूर्ण रुप से सीख लिया है, विद्यार्थियों की जल्दी-जल्दी परीक्षा लेनी चाहिए।

4. विद्यार्थियों की विविधता को संबोधित करने के लिए विविध प्रकार की शिक्षण विधियों का प्रयोग करना चाहिए

Ans- 4

8. निम्नलिखित में से कौन-सी भाषा की कक्षा में सबसे अधिक प्रभावकारी शिक्षण विधि है? 

1. शुद्ध उच्चारण पर बल देना।

2. पुस्तक की पाठ्य सामग्री को सस्वर पढ़ना।

3. शुद्ध उच्चारण तथा भावों के साथ पढ़ने पर बल देना।

4. शिक्षार्थियों की रुचि के विषय पर चर्चा करना तथा विषय वस्तु से संबंधित शब्द संपदा पर ध्यान देना।

Ans- 4 

9. आपने अभी हाल ही में एक नए शब्द का प्रयोग किया। आपका एक शिक्षार्थी उसे सुनकर अपने एक वाक्य में उस शब्द का प्रयोग करता है। आप उस शिक्षार्थी की प्रशंसा करते हैं कि उसने संदर्भ में शब्द का प्रयोग किया। यह भाषा अर्जन युक्ति सर्वाधिक रूप से ————-  का निरुपण करती है।

1. स्किनर के सीखने के सिद्धांत 

2. पियाजे के सीखने के सिद्धांत

3. चॉमस्की के सीखने के सिद्धांत 

4. ब्रूनर के सीखने के सिद्धांत

Ans- 1 

10. लिखना सिखाने के लिए नीचे दिए गए चरणों को विशिष्ट शिक्षा शास्त्रीय क्रम के प्रस्तुतीकरण हेतु क्रम से लगाइए – 

i. शिक्षार्थियों से 1, 4 A-L अक्षर एवं अंक लिखने के लिए कहें

ii. शिक्षार्थियों से 0, 8 B, Q अक्षर एवं अंक लिखने के लिए कहें

iii. शिक्षार्थियों को सस्वर पठन करने और कोई भी अक्षर/अंक लिखने के लिए कहें

1. ii, i, iii

2. iii, i, ii

3. i, ii, iii

4. ii, iii, i

Ans- 3 

11. ——— पठन का सार तत्व है।

1. अक्षर ज्ञान

2. अर्थ

3. वर्तनी

4. प्रवाह

Ans- 2

12. सुश्री प्रेस अपने शिक्षार्थियों को पॉडकास्ट सुनने और कहानी को आरेख के रूप में प्रस्तुत करने के लिए कहती हैं। यह गतिविधि शिक्षार्थियों को उनकी ————— के संवर्द्धन के लिए सबसे कम अवसर प्रदान करती है।

1. कल्पनाशक्ति 

2. सक्रियश्रवण

3. समझ

4. संरचना

Ans-   1 

13. निम्न में से कौन-सा शिक्षार्थियों को परसर्ग प्रकरण पर आगमन विधि से पढ़ाने के उपागम का अनुगमन करता है? 

1. परसर्ग का प्रयोग करने के नियम को स्पष्ट कीजिए और उसके उदाहरण दीजिए।

2. शिक्षार्थियों को वाक्यों के अनेक उदाहरण देना और उनसे नियम निकालने के लिए कहना । 

3. परसर्ग को दृश्यात्मक रूप में प्रदर्शित करते हुए प्रत्येक को स्पष्ट करना और शिक्षार्थियों को उनका वाक्य में प्रयोग करने के लिए कहना। 

4. विभिन्न वाक्य देना और शिक्षार्थियों से उनकी पहचान करने के लिए कहना जो संज्ञा, सर्वनाम, क्रिया, या क्रिया विशेषण नहीं है।

Ans- 2 

14. एक रणनीति के रूप में आप बहुभाषिकता से क्या समझते हैं?

1. शिक्षार्थियों की भाषा का प्रयोग करना। 

2. विद्यालय में अनेक भाषाएँ पढ़ाना।

3. अंग्रेज़ी और भारतीय भाषाओं में पढ़ाना।

4. केवल मातृभाषा के माध्यम से पढ़ाना।

Ans- 1

15. शिक्षार्थियों द्वारा जिस तरह से सीखने का कार्य किया जाता है, उनके विभिन्न उदाहरणों का एकत्रीकरण कीजिए और उनका रिकॉर्ड रखना कहलाता है –

1. सीखने का आकलन 

2. योगात्मक आकलन

3.. पोर्टफोलियो आकलन

4. आकलन कार्य

Ans- 3

Read More:-

CTET 2023: परीक्षा हॉल में जाने से पहले ‘पर्यावरण NCERT’ के इन सवालों पर डालें एक नजर!

CTET Math Pedagogy: शिक्षक पात्रता परीक्षा में पूछे जाने वाले ‘गणित पेडागोजी’ से जुड़े संभावित प्रश्न यहां पढ़े!

परीक्षा से जुड़ी सभी नवीनतम अपडेट तथा Notes प्राप्त करने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल के सदस्य जरूर बने जॉइन लिंक नीचे दी गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version