Maths Pedagogy

Important Question for Maths Pedagogy | गणित पेडागोजी के महत्वपूर्ण प्रश्न

Published

on

100+ Maths Pedagogy Important Question

Important Question for Maths Pedagogy: टीचिंग के क्षेत्र में रुचि रखने वाले देश के लाखों अभ्यर्थी हर वर्ष शिक्षक पात्रता परीक्षा की तैयारी करते हैं। अगर आप भी टीचिंग के क्षेत्र में अपना कैरियर बनाना चाहते हैं, तो आपके लिए इस आर्टिकल में हम गणित शिक्षण शास्त्र के कुछ ऐसे महत्वपूर्ण प्रश्न लेकर आए हैं, जो की शिक्षक पात्रता परीक्षा जैसे की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। इन प्रश्नों का अध्ययन अभ्यर्थियों को परीक्षा में बेहतर परिणाम दिलाने में मददगार साबित हो सकता है।

गणित पेडागोजी महत्वपूर्ण प्रश्न (Maths Pedagogy Important Question)

प्रश्न गणित की सभी शाखाओं में सबसे प्राचीनतम कौन सी है?
उत्तर– अंकगणित

प्रश्न रेखा गणित में प्रायोगिक स्तर पर प्रयुक्त होने वाली शिक्षण विधि है
उत्तर- प्रदर्शन विधि

प्रश्न एक अच्छी मूल्यांकन विधि वह है जिसमें देखा जाए
उत्तर– बालक के व्यवहार में परिवर्तन करने की विधि

प्रश्न जैकब एल मारेनो का संबंध किस विधि से है
उत्तर- समाजमिति विधि

प्रश्न समस्या समाधान विधि का सोपान है?
उत्तर- निष्कर्ष निकालना

प्रश्न गणित विषय की विशेषता है?
उत्तर- तर्क पूर्णता, परिणामों की निश्चिता, शुद्धता

प्रश्न चिंता, बौध, तर्कशक्ति, विश्लेषण की क्षमता बढ़ाने वाला विषय है?
उत्तर- गणित

प्रश्न गणितीय निष्कर्ष सर्वमान्य होते हैं क्योंकि-
उत्तर- यह तर्क पर आधारित है

प्रश्न शिक्षण उद्देश्यों का क्रमिक वर्गीकरण किया गया है?
उत्तर- ब्लूम द्वारा

प्रश्न ब्लूम टैक्सनॉमी का अंग नहीं है?
उत्तर– बुद्धि

प्रश्न संश्लेषण विधि के संदर्भ में कौन सा तथ्य गलत है?
उत्तर- विश्लेषण से पहले प्रयुक्त होती है

प्रश्न कौन सा सिद्धांत प्रायोजना विधि का नहीं है?
उत्तर- मूल्य

प्रश्न दैनिक पाठ योजना के निर्माण में सम्मिलित होता है?
उत्तर- विषय वस्तु का चयन. शिक्षण उद्देश्य का निर्धारण, शिक्षण विधियों का निर्माण

प्रश्न अनुप्रयोग संबंधी प्राप्त उद्देश्यों की प्राप्ति होती है जब छात्र –
उत्तर- समस्या हल करने की उपयुक्त विधि चुनता है

प्रश्न ज्ञानात्मक पक्ष के उद्देश्यों में सर्वाधिक योगदान किसने दिया-
उत्तर- ब्लूम

प्रश्न पाठ योजना का भाग नहीं होते हैं?
उत्तर शिक्षा के उद्देश्य

प्रश्न गणित के मानसिक सिद्धांत के जन्मदाता है?
उत्तर- प्लेटो

प्रश्न निगमन विधि का उपयोग है?
उत्तर- सूत्र का प्रयोग करना

प्रश्न सामान्य से विशिष्ट की ओर शिक्षण सूत्र पर आधारित विधि है?
उत्तर- निगमन विधि

प्रश्न विशिष्ट से सामान्य तथा स्थूल से सूक्ष्म की ओर शिक्षण सूत्र पर आधारित विधि है?
उत्तर आगमन विधि

प्रश्न गणित शिक्षण के प्रेरणात्मक सिद्धांत के सूत्र हैं?
उत्तर- सजीवता

प्रश्न गणित शिक्षण के लिए पाठ योजना का निर्माण आवश्यक है?
उत्तर- विषय वस्तु का विकास सुव्यवस्थित ढंग से किया जाता है

प्रश्न रेखा गणित में कौन से आयाम को प्रमुख स्थान दिया जाता है?
उत्तर- आकार, विस्तार, स्थिति

प्रश्न गणित विषय का सबसे अधिक संबंध होता है?

उत्तर- विज्ञान के साथ

प्रश्न वह उद्देश्य जो शिक्षक गणित पढ़ाने के बाद कक्षा में ही प्राप्त कर लेता है, उसे कहा जाता है?
उत्तर- शिक्षण उद्देश्य

प्रश्न गणित शिक्षण में मूल्यांकन में ब्लू प्रिंट है?
उत्तर- प्रश्न पत्र निर्माण की आधारशिला

प्रश्न किस विधि के अंतर्गत यह निर्धारित किया जाता है कि पूरे अध्याय में कितने शीर्षको के अंतर्गत व कितने कालांशो व किन- किन दिनों को पढ़ाना है?
उत्तर- इकाई योजना विधि

प्रश्न गणित के नियम व निष्कर्ष कैसे होते हैं?
उत्तर- वस्तुनिष्ठ वा सार्वभौमिक

प्रश्न आगमन विधि का एक प्रमुख दोष है?
उत्तर- ज्ञानार्जन बहुत धीमी गति से होता है

प्रश्न गणित के अध्ययन से 1 बच्चे में किस गुण का विकास होता है?
उत्तर- आत्मविश्वास तार्किक सोच विश्लेषक सोच

प्रश्न “गणित सभ्यता और संस्कृति का दर्पण है “,यह कथन किसने कहा है?
उत्तर- हॉग व्हेन

प्रश्न उपलब्धि परीक्षण व नैदानिक परीक्षण में अंतर है?
उत्तर- उद्देश्य का

प्रश्न त्रिभुज की रचना हेतु आवश्यक उपकरण या सामग्री क्या होनी चाहिए?
उत्तर- कंपास ,पैमाना, पेंसिल

प्रश्न वस्तुनिष्ठ परीक्षण की सर्वाधिक महत्वपूर्ण विशेषता है?
उत्तर- वैधता

प्रश्न मूल्यांकन का निकटतम संबंध होता है?
उत्तर- उद्देश्य से

प्रश्न मनुष्य के जीवन की गतिविधियों में गणित का सर्वाधिक उपयोग होता है?
उत्तर सामाजिक व आर्थिक

प्रश्न कौन सा कार्य अध्यापक से संबंधित नहीं है?
उत्तर- बजट बनाना

प्रश्न सर्वाधिक प्रभावशाली शिक्षण सामग्री है?
उत्तर- प्रत्यक्ष अनुभव

प्रश्न छात्र गणित की गणना में गति प्राप्त कर सकते हैं?
उत्तर- अभ्यास द्वारा

प्रश्न गणित की प्रकृति एवं संरचना में कौन सी विशेषता नहीं है?
उत्तर- गणित की सभी शाखाओं का मूलभूत आधार समुच्चय सिद्धांत भाषा है

प्रश्न गणित सभी विज्ञानों का द्वारा कुंजी है यह शब्द किसने कहे हैं?
उत्तर- रोजर बेकर

प्रश्न ज्ञानात्मक पक्ष में सबसे उच्च उद्देश्य किसे माना गया है?
उत्तर- मूल्यांकन

प्रश्न सामान्य से विशिष्ट का सिद्धांत किस में प्रयोग होता है?
उत्तर- निगमन विधि

प्रश्न गणित में किस विधि में हम पराया सूत्र तथा नियमों की सहायता लेते हैं?
उत्तर- निगमन

प्रश्न छोटी कक्षाओं में गणित विषय में रुचि उत्पन्न करने के लिए पढ़ाने का तरीका होना चाहिए?
उत्तर- मनोरंजन एवं खेल संबंधी

प्रश्न यदि एक विद्यार्थी गणित विषय कई बार अनुत्तीर्ण हो जाता है तो वह यह जानने के लिए कि गणित की किस शाखा में वह कमजोर है निम्न में से कौन सी विधि उपयोग में लेंगे?
उत्तर- उपचारात्मक तरीका

प्रश्न एक शिक्षिका शिक्षार्थियों से पत्तियों को एकत्र करने और समिति पैटर्न की पहचान करने के लिए कहती है यह कार्य शिक्षिका के किस प्रयास को दर्शाता है?
उत्तर- वास्तविक जीवन को गणितीय अवधारणाओं के साथ जोड़ने संबंधी

प्रश्न एक गणित शिक्षिका संकल्पना पढ़ाते समय विद्यार्थियों के अक्सर पृष्ठपोषण लेती है?
उत्तर- इस क्रिया को रूप आत्मक आकलन कहा जा सकता है

प्रश्न गणित की प्रकृति है?
उत्तर- यह तार्किक है

प्रश्न अभ्यास शिक्षण किस में सहयोग करता है?
उत्तर- सैद्धांतिक ज्ञान का उपयोग करने की क्षमता का विकास करने में

प्रश्न क्रियात्मक गणित का महत्व होता है?
उत्तर- स्वयं करके सीखना

प्रश्न गणित की भाषा का अंग है?
उत्तर संकेत सूत्र संख्या संख्या चर

प्रश्न गणित शिक्षण का किस विषय में महत्व है?
उत्तर- समुदाय ,सिद्धांत एवं तर्क ,विज्ञान

प्रश्न अंक गणित शिक्षण की उपयुक्त विधि है?
उत्तर- विश्लेषण विधि

प्रश्न एक अध्यापक कक्षा शिक्षण में किस उद्देश्य को प्राप्त करता है?
उत्तर- ज्ञानात्मक भावात्मक और मनुष्य चालक

प्रश्न गणित शिक्षण में अध्यापक की मुख्य भूमिका है?
उत्तर- दार्शनिक मित्र परामर्श शक

प्रश्न गणित शिक्षण की उपयुक्त विधि है?
उत्तर- आगमन -निगमन विधि

प्रश्न उच्च प्राथमिक स्तर पर आंकड़ों के प्रबंधन का केंद्र होता है?
उत्तर- आंकड़ों का संग्रह, संगठन और प्रस्तुति

प्रश्न गणित में समस्या के समाधान का सर्वाधिक उपयुक्त तरीका नहीं है?
उत्तर– रट लेना

प्रश्न पियाजे के अनुसार जब बालक औपचारिक परिचालन स्तर पर होता है, तो परिचय देने का उपयुक्त समय है?
उत्तर- आंकड़ों का प्रबंधन

प्रश्न गणितीय प्रक्रिया नहीं है?
उत्तर- कंठस्थ करना

प्रश्न गणित की कक्षा कक्ष में महत्व दिया जाता है?
उत्तर- गणितीय विषय, प्रक्रिया और तर्क पर

प्रश्न “अधिक गणित जाने की अपेक्षा यह जानना अधिक उपयोगी है कि गणितीय करण कैसे किया जाए”? यह कथन किसके द्वारा दिया गया है?
उत्तर- डेविड हिलर

प्रश्न NCF-2005 के अनुसार विद्यालयों में गणित शिक्षा का मुख्य उद्देश्य यह है?
उत्तर- बच्चे की चिंतन प्रक्रिया का गणितीय करण करना

प्रश्न NCF-2005 के अनुसार गणित की पाठ्य चर्चा महत्वाकांक्षी, सुसंगत है और यह महत्वपूर्ण गणित पढ़ाती है, यहां महत्वाकांक्षी का अर्थ है?
उत्तर- विद्यालय में गणित शिक्षण के उच्च उद्देश्यों को खोजना

प्रश्न अनिल सभी प्रश्नों के मौखिक उत्तर तो दे देता है परंतु जब समस्याओं के हल लिखता है तो गलतियां करता है उसके लेखन में गलतियों को हटाने हेतु कौनसी उपचारात्मक विधि सर्वश्रेष्ठ है?
उत्तर- उसे ऐसे कार्यपत्रक देखकर रिक्त स्थान भरने को कहना चाहिए जिसमें आंशिक रूप से समस्या हल की गई हो

प्रश्न हमारी विद्यालय पाठ्यचर्या में गणित शिक्षण के स्थान को सुनिश्चित करने के लिए युगल आधार वाक्य है?
उत्तर- किस प्रकार प्रत्येक विद्यार्थी के मस्तिष्क को व्यस्त रखा जाए और किस प्रकार शिक्षार्थियों के संसाधनों को सुदृढ़ बनाया जाए

प्रश्न शून्य की खोज किसने की थी?
उत्तर- आर्यभट्ट ने

प्रश्न सांख्यिकी में प्रसारण का विश्लेषण नामक विधि का मुख्य श्रेय किसका था?
उत्तर- आर. ए . फिशर

प्रश्न हासिल का संप्रत्यय को गणित में सर्वप्रथम किसने दिया?
उत्तर- श्रीधर ने

प्रश्न सबसे छोटी अभाज्य संख्या है?
उत्तर- दो

प्रश्न सबसे छोटी प्राकृत संख्या है?
उत्तर- एक

प्रश्न गणित विज्ञान है?
उत्तर- घटनाओं का

प्रश्न “गणित की उन्नति और वृद्धि देश की संपन्नता से संबंधित है “,यह किसका कथन है?
उत्तर- नेपोलियन का

प्रश्न उच्च कक्षा में गणित की कौन सी शिक्षण विधि ज्यादा लाभदायक होती है?
उत्तर- निगमन विधि

प्रश्न गणित की सर्वाधिक प्राचीन शाखा क्या है?
उत्तर- अंकगणित

प्रश्न छोटी कक्षाओं के लिए उपयोगी विधि है?
उत्तर- आगमन विधि

प्रश्न आगमन विधि किस शिक्षण सूत्र पर आधारित है?
उत्तर- विशिष्ट से सामान्य की ओर

प्रश्न ह्यूरिस्टिक विधि का केंद्रीय सिद्धांत क्या है?
उत्तर- स्वयं करके सीखना

प्रश्न उदाहरण से नियम बनाया जाता है?
उत्तर- आगमन विधि में

प्रश्न गणित सार संग्रह किसकी पुस्तक है?
उत्तर- महावीराचार्य की

प्रश्न लीलावती पुस्तक के लेखक कौन है?
उत्तर- भास्कराचार्य द्वितीय

प्रश्न 22 दिसंबर को गणित दिवस किसके जन्मदिन के अवसर पर मनाया जाता है?
उत्तर- श्रीनिवास रामानुजन

प्रश्न मैथमैटिक सोसाइटी की स्थापना इलाहाबाद में किसने की थी?
उत्तर प्रोफेसर बीएन प्रसाद

प्रश्न “गणित विज्ञान की रानी है “,किसका कथन है?
उत्तर- गौस का

प्रश्न “गणित वह भाषा है जिसमें परमेश्वर ने संपूर्ण जगत् या ब्रह्मांड को लिख दिया है “,यह कथन है?
उत्तर- गैलीलियो का

प्रश्न “गणित को विज्ञान का नौकर माना जाता है”, यह कथन है?
उत्तर- बेल का

दोस्तों इस आर्टिकल में हमने आपके साथ मैथ्स पेडगॉजी मतलब गणित शिक्षण (Important Question for Maths Pedagogy) से संबंधित वन लाइनर प्रश्नों को आपके साथ शेयर किया है, आशा है कि आपको इन प्रश्नों के अध्ययन से परीक्षा में काफी मदद मिलेगी ऐसे ही टीचिंग एग्जाम से संबंधित स्टडी मैटेरियल प्राप्त करने के लिए हमारी वेबसाइट studysuffer.com पर विजिट करते रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version