RRB Group D

RRB Group D 2022: ‘भारत की कला और संस्कृति’ से जुड़े ऐसे सवाल जो आगामी रेलवे परीक्षा की दृष्टि से है बेहद महत्वपूर्ण!

Published

on

Indian Art and Culture MCQ For RRB Group D: भारतीय कला एवं संस्कृति भारत में ही नहीं अपितु पूरी दुनिया में लोकप्रिय है। किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में भारत की कला और संस्कृति से जुड़े प्रश्न हमेशा से पूछे जाते हैं। बात की जाए रेलवे भर्ती परीक्षा की तो इस परीक्षा में भी इस टॉपिक से प्रश्न पूछे जाते हैं। आगामी रेलवे ग्रुप डी परीक्षा जो कि 17 अगस्त 2022 से प्रारंभ होने जा रही है । इस परीक्षा मे शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए यहां पर हम भारत की कला एवं संस्कृति (Indian Art and Culture) से जुड़े ऐसे ही रोचक सवाल इस आर्टिकल में लेकर आए हैं। जोकि परीक्षा में पूछे जाने की प्रबल संभावना है। आइए जाने भारत की कला और संस्कृति से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न जो इस प्रकार है।

भारतीय कला एवं संस्कृति (Indian Art and Culture)

भारत संस्कृति, क्षेत्र, धर्म और भाषा में विविधता का देश है जिसने देश की कला को भी प्रभावित किया है। भारतीय कलाकृतियों का एक बड़ा हिस्सा देश के विभिन्न धर्मों और संस्कृति से प्रभावित है। चित्रकला, वास्तुकला, लोक नृत्य और अन्य कला रूप भी संस्कृति और धर्म से प्रभावित हैं।

Indian Art and Culture

इतिहास कहता है कि विश्व की प्रसिद्ध सभ्यता सिंधु घाटी की स्थापना भारत में हुई थी। तब से भारतीय कला आर्यों, मुगलों, द्रविड़ों, यूरोपीय और हिंदुओं की विभिन्न संस्कृतियों से प्रभावित हुई। भारत के लोगों की संस्कृतियों के अलावा, मान्यताएं कला की प्रकृति को प्रभावित करती हैं। कला विशेषज्ञों का मानना ​​है कि धर्म जीवन का तरीका है और इसका प्रभाव कलाकारों की कृतियों में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है।

रेलवे ग्रुप डी परीक्षा में पूछे जाने वाले कला एवं संस्कृति से संबंधित प्रश्न—Indian Art and Culture objective Questions and Answers

1. पापेटी ——– का त्योहार है।

apeti is the festival of ———

A. पारसियों / Parsis

B. हिंदुओं / Hindus 

C. ईसाइयों/ Christians

D. इस्लाम / Islam

Ans- A

2. प्रसिद्ध गायिका एम. एस. सुब्बुलक्ष्मी एक भारतीय कर्नाटक गायिका थीं जिनका जन्म ———- में हुआ था। Famous singer M.S. Subbulakshmi was an Indian Carnatic singer born in ———

A. वेल्लोर / Vellore 

B. इरोड/ erode

C. तंजावुर / Thanjavur

D. मदुरे/ madurai

Ans- D

3. राग ‘मिया मल्हार’ किसके द्वारा बनाया गया था?

Raag ‘Miya Malhar’ was composed by whom?

A. तानसेन / Tansen 

B. मीरा वाई/ Mirabai

C. अमीर खुसरो / Amir Khusro 

D. पंडित जसराज / Jasraj

Ans- A

4. निम्नलिखित में से कौन-सा पवन वाद्य यंत्र है?

Which of the following is a wind instrument?

A. Sarangi 

B. Ektara

C. Rawaj

D. Algoza

Ans- D

5. नेशनल बुक ट्रस्ट, भारत सरकार द्वारा ————- में स्थापित किया गया था।

The National Book Trust was established by the Government of India in ————

A. 1948 

B. 1965

C. 1957

D. 1976

Ans- C

6. भागवतगीता में कितने अध्याय है?

How many chapters are there in Bhagwat Geeta?

A. 9

B. 18

C. 16

D. 14

Ans- B

7. निम्नलिखित में से किसे विश्व-कला संग्रह का भंडार कहा जाता है?

Which of the following is called the repository of world-art collection?

A. सातारजंग संग्रहालय / Salarjung Museum 

B. राष्ट्रीय संग्रहालय / National Museum

C. राष्ट्रीय आधुनिक आर्ट गैलरी/ National Gallery of Modern Art

D.  इनमें से कोई नहीं / none of these

Ans- A

8. नवरोज उत्सव किसके साथ जुड़ा हुआ है?

Navroz festival is associated with

A. असमिया नव वर्ष / Assamese New Year 

B. पारसी नव वर्ष / Parsi New Year

C. लद्दाखी नव वर्ष / Ladakhi New Year 

D. तेलुगु नव वर्ष / telugu new year

Ans- B

9. निर्मल चित्रकला निम्नलिखित में से किस राज्य से संबंधित है?

Nirmal painting belongs to which of the following state?

A. Bihar

B. Maharashtra 

C. Odisha

D. Andhra Pradesh

Ans- D

10. जामिनी रॉय किस क्षेत्र से संबंधित है?/ Jamini Roy is related to which field?

A. बैडमिंटन / Badminton

B. चित्रकारी / Painting 

C. थिएटर / Theater

D. मूर्तिकला / Sculpture

Ans- B

11. निम्नलिखित में से किस राजा के शासन काल में, गंधार शैली की कला विकसित हुई?

During the reign of which one of the following kings, the Gandhara style of art developed?

A. भारत पार्थियन / Indo-Parthian

B. भारत – यूनानियों / Indo-Greeks 

C. कुषाण / Kushan

D. शक  /shaka

Ans- C

12. लेपाक्षी मंदिर निम्नलिखित में से किस राज्य में स्थित हैं?

In which of the following states are the Lepakshi temples located?

A. केरल / Kerala

B. कर्नाटक / Karnataka

C. आंध्र प्रदेश / Andhra Pradesh 

D. तमिलनाडु / Tamil Nadu

Ans- C

13 प्रसिद्ध ‘बनी-ठनी पेंटिंग का चित्रकार कौन था?

Who was the painter of the famous ‘Bani-Thani’ painting?

A. अमरचन्द / Amarchand 

B. निहालचन्द / Nihalchand

C. नेकचन्द / Nekchand 

D. राजसिंह / Rajsingh

Ans- B

14. पुतिककली भारत के निम्नलिखित राज्यों में से एक मनोरंजक लोक कला है?

Pulikali’ is a recreational folk art from which of the following states of India?

A. केरल / Kerala 

B. सिक्किम / Sikkim

C. कर्नाटक / Karnataka

D. पंजाव / Punjab

Ans- A

15, निम्नलिखित में से कौन सा मूर्तिकला उद्यान चंडीगढ़ में स्थित है?

Which of the following sculpture garden is located in Chandigarh?

A. भारतीय मूर्तिकला उद्यान / Indian Sculpture Garden 

B. मूर्तिकला गार्डन / Sculpture Garden

C. उत्सव रॉक गार्डन / Utsav Rock Garden 

D. रॉक गार्डन / rock garden

Ans- D

Read More:-

RRB Group D Mountain Passes (दर्रे): रेलवे परीक्षा में हमेशा पूछे जाते हैं इस टॉपिक से 1 से 2 सवाल जरूर पढ़ें!

RRB Group D Exam 2022: क्या आप जानते हैं भारत के प्रसिद्ध मंदिरों से जुड़े इन सवालों के जवाब?

उपरोक्त आर्टिकल में हमने रेलवे भर्ती परीक्षा में पूछे जाने वाले भारत की कला एवं संस्कृति से जुड़े महत्वपूर्ण (Indian Art and Culture MCQ For RRB Group D) प्रश्न का अध्ययन किया। जो रेल्वे ग्रूप डी परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण है, रेल्वे ग्रूप डी परीक्षा से जुड़ी सभी नवीनतम जानकारी के लिए हमारे Telegram channel के सदस्य जरूर बने।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version