News

International Peace Day 2022: विश्व शांति दिवस आज, आखिर कब से व क्यूँ मनाया जाता है शांति दिवस,

Published

on

International Peace Day 2022: अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस या विश्व शांति दिवस प्रतिवर्ष 21 सितंबर 2022 को मनाया जाता है। इस वर्ष इस दिवस की थीम ‘एंड रेसिस्म, बिल्ड पीस (End Racism, Build Peace) निर्धारित की गई है। जैसा कि नाम से पता चलता है, अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस सभी राष्ट्रों में शांति की भावना को दृढ़ एवं मजबूत करने के लिए समर्पित है। प्रथम बाद अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस कब मनाया गया था? इसकी शुरुआत कैसे हुई? ऐसे ही कुछ प्रश्नों का उत्तर जानने के लिए अभ्यर्थी इस लेख को अंत तक पढ़ें। 

यहाँ जानें कैसे हुई शांति दिवस की शुरुआत

सर्वप्रथम वर्ष 1981 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने यूनाइटेड किंगडम और कोस्टा रिका द्वारा प्रायोजित एक प्रस्ताव में, अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस घोषित किया था, जिसे कई राष्ट्रों, राजनीतिक समूहों तथा सैन्य समूहों द्वारा अपनाया गया। शांति दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य शांति के आदेशों को याद करना तथा इसके विचार को मजबूत करना है। बता दें, प्रारम्भ में शांति दिवस महासभा के वार्षिक सत्र के उदघाटन दिवस, सितंबर माह के तृतीय मंगलवार को मनाया जाता था, जिसे बाद में परिवर्तित कर दिया गया। 

वर्ष 2001 में महासभा का उदघाटन दिवस 11 सितंबर निर्धारित किया गया था। इस दिन आतंकवादी संगठन अल-कायदा द्वारा 4 आतंकवादी हमले किए गए। इसी दिन के बाद अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस को एक निश्चित तिथि देने का निर्णय किया गया, तथा शांति दिवस के लिए सितंबर माह के तृतीय मंगलवार को बदलकर 21 सितंबर तिथि निर्धारित की गई। इसी दिन को वैश्विक युद्ध विराम तथा अहिंसा के दिन के रुप में भी घोषित किया गया। वर्तमान में इसी तिथि यानि 21 सितंबर को शांति दिवस के रूप में मनाया जाता है। 

शांति दिवस से जुड़े कुछ रोचक तथ्य

संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय (न्यू यॉर्क सिटि) में संयुक्त राष्ट्र की शांति घड़ी (United Nations Peace Bell) को बजाकर शांति दिवस की शुरुआत की जाती है। यह पीस बैल जापान के संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा ‘युद्ध के मानवीय मूल्य के स्मारक’ के रूप में उपहार स्वरूप दी गई थी। बता दें, यह पीस बैल सभी महाद्वीपों के बच्चों द्वारा दान किए गए सिक्कों से कास्ट की जाती है। इस बैल के शिलालेख में “Long live absolute world peace” यानि “दीर्घायु पूर्ण विश्व शांति” लिखा हुआ है। 

जानें विश्व शांति सूचकांक में भारत है कौनसे स्थान पर?

विश्व शांति सूचकांक यानि ग्लोबल पीस इंडेक्स, इंस्टीट्यूट ऑफ इक्नोमिक्स एवं पीस द्वारा निर्मित एक सूचकांक है, जो सम्पूर्ण विश्व के राष्ट्रों या क्षेत्रों में शांति की मात्र को दर्शाता है। इस वर्ष भारत इस सूचकांक में 3 पद ऊपर आ गया है। जहां पिछले वर्ष वैश्विक शांति सूचकांक में भारत का स्थान 138वां था, वहीं अब भारत इस वर्ष 135वें स्थान पर आ गया है। जानकारी के लिए बता दें, कि इस सूचकांक के अनुसार आइसलैंड विश्व का सबसे शांत देश है। वैश्विक शांति सूचकांक में सबसे नीचे यानि 163वें स्थान पर अफगानिस्तान है, अर्थात यह विश्व का सबसे अशांत देश है।

Read More:

UGC NET Phase 2 Admit Card: 23 सितंबर को होने वाली नेट परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, यहाँ से करें डाउनलोड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version