Hindi Notes

List of Tatsam Tadbhav Words in Hindi pdf

Published

on

Hindi Vyakaran Tatsam Tadbhav Shabd ||तत्सम और तद्भव शब्द

नमस्कार! अभ्यर्थियों आज के इस आर्टिकल में हम जानेंगे (List of Tatsam Tadbhav Words in Hindi pdf) तत्सम तद्भव शब्दों के बारे में जो कि हिंदी व्याकरण एक महत्वपूर्ण टॉपिक है परीक्षा में अक्सर इससे संबंधित पूछे जाते हैं इसलिए यह आर्टिकल आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है

जानिए! तत्सम और तद्भव शब्द

(Tatsam Shabd) तत्सम शब्द-

तत्सम दो शब्दों से मिलकर बना है – तत +सम , जिसका अर्थ होता है ज्यों का त्यों। जिन शब्दों को संस्कृत से बिना किसी परिवर्तन के ले लिया जाता है उन्हें तत्सम शब्द कहते हैं। इनमें ध्वनि परिवर्तन नहीं होता है।

जैसे :- हिंदी , बांग्ला , मराठी , गुजराती , पंजाबी , तेलगु , कन्नड़ , मलयालम आदि

(Tadbhav Shabd) तद्भव शब्द-

समय और परिस्थिति की वजह से तत्सम शब्दों में जो परिवर्तन हुए हैं उन्हें तद्भव शब्द कहते हैं।

तत्सम और तद्भव शब्दों को पहचानने के नियम :-

(1) तत्सम शब्दों के पीछे ‘ क्ष ‘ वर्ण का प्रयोग होता है और तद्भव शब्दों के पीछे ‘ ख ‘ या ‘ छ ‘ शब्द का प्रयोग होता है।

(2) तत्सम शब्दों में ‘ श्र ‘ का प्रयोग होता है और तद्भव शब्दों में ‘ स ‘ का प्रयोग हो जाता है।

(3) तत्सम शब्दों में ‘ श ‘ का प्रयोग होता है और तद्भव शब्दों में ‘ स ‘ का प्रयोग हो जाता है।

(4) तत्सम शब्दों में ‘ ष ‘ वर्ण का प्रयोग होता है।

(5) तत्सम शब्दों में ‘ ऋ ‘ की मात्रा का प्रयोग होता है।

(6) तत्सम शब्दों में ‘ र ‘ की मात्रा का प्रयोग होता है।

(7) तत्सम शब्दों में ‘ व ‘ का प्रयोग होता है और तद्भव शब्दों में ‘ ब ‘ का प्रयोग होता है।

List of Tatsam Tadbhav Words in Hindi pdf

S.No. तद्भव शब्द तत्सम शब्द
1. हथौड़ा हस्त
2. सुहाग सौभाग्य
3. घोड़ा घोटक
4. नेह स्नेह
5. नीम निम्ब
6. जोगी योगी
7. पडोसी प्रतिवेसी
8. बूटी वृत्तिक
9. मक्खी मक्षिका
10. लोहा लौह
11. झंडा ध्वज
12. सिंघाड़ा सिंगाटक
13. पहचान प्रत्यभिमान
14. तालाब तडाग
15. टकसाल टंकसाला
16. सोना स्वर्ण
17. रसोई रसवती
18. प्यास पिपासा
19. अंजुली अंजलि
20. सूखा शुष्क
21. पलंग पर्यंक
22. लोभी लुब्ध
23. हथौड़ा हस्त
24. जौ यव
25. महुआ मधूक
26. पान पर्ण
27. ताला तालक
28. बगुला वक
29. सुमिरन अस्मरण
30. मुंगरी मुदगरिका
31. सीख शिक्षा
32. भिखारी भिक्षारी
33. सराप श्राप
34. थाना स्थानक
35. जवान युवा
36. लोमड़ी लोमश
37. विथा व्यथा
38. मेढक मंडूक
39. मामा मातुल
40. भंडारी भांडागारिक
41. झरना झरण
42. जामुन जम्बुल

Can Read Also:-

Objective Questions of Samas in Hindi Click Here
Hindi Grammar Practice Set pdf Class 10th Click Here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version