mp gk

Madhya Pradesh ke Khanij Sansadhan List in Hindi

Published

on

MP GK : मध्य प्रदेश के प्रमुख खनिज संसाधन || For MP Jail Prahari Exam 2020

मध्यप्रदेश में खनिज भंडार प्रचुर मात्रा में है । प्रदेश में लगभग 20 प्रकार के प्रमुख खनिजों (Madhya Pradesh ke khanij Sansadhan list in Hindi) का उत्पादन हो रहा है। हीरा उत्पादन में राज्य को भारत में एकाधिकार प्राप्त होने के साथ-साथ डायोस्पार, पायरोफिलिट, ताम्र अयस्क एवं शैल के उत्पादन में राष्ट्र में प्रथम स्थान प्राप्त है । इसके अतिरिक्त प्रदेश को रॉकफास्फेट, मैग्नीज ,अयस्क के उत्पादन में द्वितीय स्थान प्राप्त है। कोयला उत्पादन में प्रदेश का स्थान राष्ट्रीय स्तर पर चौथा है।

मध्य प्रदेश मे पाए जाने वाले प्रमुख खनिजों की सूची

No. खनिज का नाम जिले का नाम
1. ग्रेफाइट बैतूल
2. सूरमा एंटी मनी जबलपुर
3. एस्बेस्टस झाबुआ
4. कोयला सिंगरौली, शहडोल, छिंदवाड़ा, बैतूल
5. हीरा हिनौता (पन्ना)
6. बॉक्साइट मंडला, जबलपुर ,रीवा ,सतना, अनूपपुर ,सीधी
7. तांबा मलाजखंड ,बालाघाट, स्लीमनाबाद ,कटनी, सागर
8. लौह अयस्क ,जबलपुर ,विदिशा ,मंडला, बालाघाट
9. चूना पत्थर जबलपुर, मंदसौर ,सतना, कटनी
10. मैग्नीज बालाघाट, छिंदवाड़ा ,झाबुआ ,खरगोन
11. डोलेमाइट बालाघाट, छिंदवाड़ा, जबलपुर
12. पायराइट टीकमगढ़, देवास, धार
13. स्लेट मंदसौर
14. घीया पत्थर टेल्क भेड़ाघाट, जबलपुर ,झाबुआ, नरसिंहपुर
15. संगमरमर जबलपुर, ग्वालियर, बैतूल, झाबुआ
16. डयोस्पार छतरपुर ,टीकमगढ़, शिवपुरी ,जबलपुर
17. गेरू सतना, पन्ना, ग्वालियर ,जबलपुर
18. रॉक फास्फेट झाबुआ, छतरपुर ,सागर
19. ग्रेनाइट पन्ना ,छतरपुर, सागर, दतिया
20. चीनी मिट्टी रीवा ,ग्वालियर
21. कोरंडम पिपराव ,परकोटा ,सीधी
22. कैल्साइट बड़वानी
23. यूरेनियम शहडोल
24. सोना बालाघाट
25. टाल्क जबलपुर
26. जिप्सम शहडोल सतना मुरैना
27. फ्लोराइड जबलपुर

मध्यप्रदेश में खनिजों का विवरण विशिष्ट शैल समूह के द्वारा निर्धारित किया जाता है परंतु शैल समूह का वितरण राज्य में समान नहीं है यही कारण है कि प्रदेश में खनिजों का वितरण असमान है

लौह अयस्क

  • लौह अयस्क की दृष्टि से प्रदेश संपन्न राज्य नहीं है।
  • परंतु ग्वालियर, जबलपुर और खंडवा आदि में लौह अयस्क के निक्षेप पाए जाते हैं।
  • जबलपुर की उत्तर पूर्वी भाग में बिजावर सीरीज में हेमेटाइट अयस्क के संचय हैं।
  • इसमें अगरिया, सिरौली ,कलवारा पहाड़ियां क्षेत्र में निक्षेप मुख्य हैं।

कोयला

  • मध्यप्रदेश में कोयले का संचय उनका निकली गोंडवाना शैल समूह में पाया जाता है।
  • भारतीय भूगर्भ सर्वेक्षण विभाग का अनुमान 2009 के अनुसार मध्य प्रदेश में कोयले का भंडार 2098 करोड़ टन है।
  • इस दृष्टि से मध्य प्रदेश का देश में झारखंड, उड़ीसा ,छत्तीसगढ़ तथा पश्चिम बंगाल के बाद पांचवा स्थान है।

मैग्नीज

  • मैगनीज उत्पादन में मध्यप्रदेश का देश में महत्वपूर्ण स्थान है।
  • मैग्नीज के भंडार आर्कियन काल की चट्टानों में पाए जाते हैं।
  • मध्यप्रदेश में मैग्नीज भंडार बालाघाट एवं छिंदवाड़ा जिले में पाया जाता है ।

बॉक्साइट

  • बॉक्साइट दक्कन ट्रैप के ऊंचे पठार ओ में पाया जाता है।
  • यह एलुमिनियम धातु का अयस्क है।
  • डिंडोरी – मंडला राज्य की प्रमुख बॉक्साइट उत्पादक जिले हैं।

तांबा

  • राज्य में तांबे का अनुमानित भंडार 295 मिलियन टन है।
  • मलाजखंड क्षेत्र का तांबा उत्तम कोटि का है।

चूना पत्थर

  • प्रदेश में विभिन्न भागों में चूना पत्थर के प्रचुर भंडार हैं।
  • चूना पत्थर ,रसायन ,धात्विक उद्योगों तथा निर्माण कार्यों का मूल पदार्थ है।

डोलोमाइट

  • मध्यप्रदेश में डोलोमाइट का कुल भंडार 103.5 दो करोड़ 10 अनुमानित है।
  • राज्य में डोलोमाइट की भंडार बालाघाट, नरसिंहपुर, छतरपुर ,सागर ,मंडला, कटनी ,सिंगरौली ,देवास, झाबुआ ,सिवनी जिले में पाए जाते हैं।

हीरा

  • प्रदेश में पन्ना जिला हीरे के उत्पादन में प्रमुख है ।
  • यहां हीरे का क्षेत्र 90 किलोमीटर लंबी और 15 किलोमीटर चौड़ी पट्टी में फैला है।
  • अन्ना के निकट मजगांव क्षेत्र में स्थित किंबरलाइट पाइप्स से ही प्रमुख रूप से हीरे का उत्पादन होता है।

टंगस्टन

  • प्रदेश में इसका उत्पादन अगर गांव में किया जाता है।

चीनी मिट्टी

  • इसका प्रयोग कागज उद्योग रबर, वस्त्र उद्योग ,बर्तन बनाने एवं ताप से उद्योगों में किया जाता है।
  • प्रदेश में चीनी मिट्टी का अनुमानित भंडार 172 लाख का है।
  • चीनी मिट्टी प्रदेश में मुख्य रूप से जबलपुर में पाई जाती है ।

दोस्तों उपरोक्त आर्टिकल में हमने मध्य प्रदेश के प्रमुख खनिज उत्पादक जिलों (Madhya Pradesh ke khanij Sansadhan list in Hindi) की एक सूची आपके साथ सांझा की है, जो कि परीक्षा की दृष्टि से बहुत ही महत्वपूर्ण है, आशा है आप इनका ध्यान पूर्वक अध्ययन करेंगे और परीक्षा में मध्य प्रदेश के खनिज संसाधन से संबंधित प्रश्नों को आसानी से हल कर पाएंगे। मध्य प्रदेश सामान्य ज्ञान से संबंधित अन्य जानकारी के लिए हमारे वेबसाइट Study safar.com पर करते रहिएगा। धन्यवाद!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version