MPTET

मध्यप्रदेश शिक्षक भर्ती 2022: प्रदेश में 18,527 प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती जल्द, शिक्षक भर्ती नियम-2018 में हुए बदलाव

Published

on

MP PRT bharti 2022 (मध्यप्रदेश शिक्षक भर्ती): मध्यप्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा राज्य के विद्यालयों में प्राथमिक शिक्षकों की नियुक्ति कराई जानी है। बता दें, इस वर्ष विभाग द्वारा शिक्षक भर्ती नियम-2018 में परिवर्तन किया गया है। किए गए परिवर्तन के अनुसार अनारक्षित प्रवर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थियों के उत्तीर्ण अंक को 60% से घटकर 50% कर दिया गया है। इन संशोधन के अनुसार परिणाम तैयार करने के बाद अक्टूबर माह के अंतिम सप्ताह में नियुक्ति के लिए काउन्सलिंग प्रक्रिया आयोजित कराई जाएगी।

18,527 पदों पर कराई जानी है नियुक्ति

इस प्रक्रिया के माध्यम से राज्य के कुल 18,527 प्राथमिक शिक्षक पदों (MP PRT Post) पर नियुक्ति कराई जानी है। इनमें से 7,429 पद मध्यप्रदेश स्कूल शिक्षक विभाग के हैं। शेष 110,98 पद जनजातीय कार्य विभाग में रिक्त हैं। बता दें, इन सभी पदों पर नियुक्ति के लिए मध्यप्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग तथा मध्यप्रदेश जनजातीय कार्य विभाग द्वारा काउन्सलिंग प्रक्रिया संयुक्त रूप से चलाई जाएगी। यह काउन्सलिंग प्रक्रिया अक्टूबर माह के अंतिम सप्ताह से प्रारम्भ होगी।

विभाग नें ट्वीट के जरिये दी जानकारी

आपको बता दें, इन नियुक्तियों के संबंध में मध्यप्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर ट्वीट किया गया था। विभाग नें इस ट्वीट में बताया, कि प्रदेश में 18527 पदों पर प्राथमिक शिक्षकों की नियुक्ति कराई जाएगी। इसके साथ ही विभाग नें ट्वीट पर इन नियुक्ति से संबन्धित एक पोस्टर भी शेयर किया है। राज्य के स्कूल शिक्षा मंत्री इंदरसिंह परमार नें भी अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इन नियुक्ति से संबन्धित कुछ ट्वीट किए हैं। अभ्यर्थी विभाग द्वारा किया गया ट्वीट नीचे दिख रही ब्लू लिंक के माध्यम से देख सकते हैं-

ये भी पढ़ें-

MP Samvida Varg 3 Result Declear: मध्य प्रदेश संविदा शिक्षक भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, चेक करें कट ऑफ मार्क तथा परीक्षा परिणाम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version