RRB Group D

RRB Group D Exam 2022: रेलवे परीक्षा में पूछे जाते हैं ‘बौद्ध और जैन’ धर्म से संबंधित ऐसे सवाल, यहां पढ़ें 20 संभावित प्रश्न

Published

on

MCQ on Buddhism and Jainism for Railway: भारतीय रेलवे बोर्ड के द्वारा 4 मार्च के बाद रेलवे ग्रुप डी की परीक्षा तिथि जारी कर दी जाएगी। अभ्यर्थियों को चाहिए कि वह अपनी तैयारी जारी रखें ताकि परीक्षा में अच्छे अंकों के साथ बेहतर परिणाम प्राप्त हो सके I यदि आप भी इस परीक्षा में सम्मिलित होने जा रहे हैं, इस आर्टिकल में दी गई जानकारी आपके लिए बेहद ही महत्वपूर्ण होने वाली है । यहां पर हम रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा के लिए बौद्ध धर्म एवं जैन धर्म से संबंधित ऐसे प्रश्न शेयर कर रही है, जो कि रेलवे द्वारा आयोजित विगत वर्ष की परीक्षाओं में पूछे जा चुके हैं। इन प्रश्नों के आगे भी पूछे जाने की संभावना है। परीक्षा से पहले (MCQ on Buddhism and Jainism for Railway) इन प्रश्नों का अध्ययन करना आपके लिए परीक्षा में अच्छे परिणाम दिला सकता है I

बौद्ध और जैन धर्म पर आधारित महत्वपूर्ण सवाल जो परीक्षा में पूछे जाते हैं—MCQ on Buddhism and Jainism for Railway Group D Exam 2022

Q1. ‘त्रिपिटक’ धर्म ग्रंथ है?

[A] जैनों का

[B] बौद्ध का

[C] सिक्खों का

[D] हिन्दुओं का

Ans-(B)

Q2. बुद्ध ने निम्नलिखित में से किस स्थान पर महापरिनिर्वाण ( मृत्यु ) प्राप्त किया था ?

[A] कुशीनारा / कुशीनगर में

[B] कपिलवस्तु में

[C] पावा में

[D] कुण्डुग्राम में

Ans-(A)

Q3.  किस शासक ने बौद्धों के लिए विख्यात विक्रमशिला विश्वविद्यालय की स्थापना की?

[A] महिपाल

[B] देवपाल

[C] देवलाल

[D] धर्मपाल

Ans-(D)

Q4. किसके द्वारा तृतीय बौद्ध संगीति को संरक्षण प्रदान किया था ?

[A] कनिष्क

[B] अशोक

[C] महाकस्सप

[D] उपालि

Ans-(B)

Q5. बौद्ध ग्रंथ ‘पिटकों’ की रचना निम्न लिखित में से किस भाषा में की गई थी ?

[A] संस्कृत

[B] अर्द्ध मागधी

[C] पाली

[D] प्राकृत

Ans-(C)

Q6.  किस शासक के शासनकाल में नेपाल में बौद्ध धर्म का गमन हुआ था ?

[A] समुद्रगुप्त

[B] अशोक

[C] चंद्रगुप्त

[D] हर्षवर्धन

Ans-(B)

Q7.  सांची क्यों विख्यात है ?

[A] चट्टान काटकर बनाए गए मंदिर

[B] सबसे बडा बोद्ध स्तूप

[C] गुहा चित्रकारी

[D] अशोक के शिलालेख

Ans-(B)

Q8. महावीर का जन्म किस क्षत्रिय गोत्र में हुआ था ?

[A] शाक्य

[B] जांत्रिक

[C] सल्लास

[D] लिच्छवी

Ans-(B)

Q9. महावीर की माता कौन थी ?

[A] यशोदा

[B] अनोज्जा

[C] त्रिशला

[D] देवानंदी

Ans-(C)

Q10. गौतम बुद्ध द्वारा अपने धर्म में दीक्षित किया जाने वाला अंतिम व्यक्ति निम्नलिखित में से कौन था ?

[A] आनन्द

[B] सारिपुत्र

[C] मोग्गलान

[D] सुभद्द

Ans-(D)

Q11. प्राचीन विश्वविद्यालय कौन था ?

[A] गांधार

[B] कन्नौज

[C] नालंदा

[D] वैशाली

Ans-(C)

Q12. किस भाषा का ज्यादा प्रयोग बौद्ध वाद के प्रचार के लिए किया गया है ?

[A] संस्कृत

[B] प्राकृत

[C] पालि

[D] शोरवी

Ans-(C)

Q13. महावीर की मृत्यु कहाँ हुई थी?

[A] श्रवण वेलगोला

[B] लुम्बिनी

[C] कुलगुमले

[D] पावापुरी

Ans-(D)

Q14. जैनियों के पहले तीर्थकर कौन थे ?

[A] अरिष्टनेमी

[B] पार्श्वनाथ

[C] अजितनाथ

[D] ऋृषभदेव

Ans-(D)

Q15. मठ और स्तूप किस धर्म सें संबंधित है ?

[A] बौद्ध धर्म

[B] जैन धर्म

[C] हिंदू धर्म

[D] ईसाई धर्म

Ans-(A)

Q16. बौद्ध धर्म एवं जैन धर्म दोनों के उपदेश किसके शासनकाल में दिए गए थे?

[A] बिम्बिसार

[B] अशोक

[C] बिन्दुसार

[D] अकबर

Ans-(A)

Q17. गौतम बुद्ध ने अपना प्रथम उपदेश कहां दिया था?

[A] बोधगया

[B] लुम्बिनी

[C] सारनाथ

[D] कुशीनगर

Ans-(C)

Q18. बौद्ध धर्म ग्रहण करने वाली पहली महिला कौन थी?

[A] यशोधरा

[B] महामाया

[C] महाप्रजापति गौतमी

[D] बिम्बा

Ans-(C)

Q19. बोधगया स्थित है?

[A]पश्चिम बंगाल में

[B] उड़ीसा में

[C] बिहार में

[D] असम में

Ans-(C)

Q20. ‘ जातक’ किसका ग्रंथ है ?

[A] वैष्णव

[B] जैन

[C] बौद्ध

[D] शैव

Ans-(C)

Read More:-

RRB Group D History प्रैक्टिस सेट 2: इतिहास में ‘मौर्य साम्राज्य’ से पूछे जाते हैं, कुछ ऐसे प्रश्न परीक्षा से पूर्व जरूर पढ़ें

RRB Group D GS Festival Based MCQ: जल्द होगी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा, पूछे जाएंगे भारत के त्योहारों से संबंधित ये सवाल अभी पढ़े

इस आर्टिकल में हमने RRB Group D परीक्षा के लिये ‘बौद्ध और जैन धर्म‘ से संबंधित के कुछ (MCQ on Buddhism and Jainism for Railway) महत्वपूर्ण सवालों का अध्ययन किया, जो रेल्वे ग्रूप डी परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण है, रेल्वे ग्रूप डी परीक्षा से जुड़ी सभी नवीनतम जानकारी के लिए हमारे Telegram channel के सदस्य जरूर बने।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version