Child Development and Pedagogy

MP TET 2020 Environment and Ecology Important Questions

Published

on

Important Question for Environment and Ecology | For MPTET Grade -3 & CTET

नमस्कार! दोस्तों इस पोस्ट में हम आपके साथ पर्यावरण की पारिस्थितिक तंत्र से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (MP TET 2020 Environment and Ecology Important Questions) सांझा कर रहे हैं। जो आगामी प्राथमिक शिक्षक भर्ती परीक्षा MPTET Grade -3 & CTET की दृष्टि से अत्यंत ही महत्वपूर्ण है। पर्यावरण के प्रश्न उत्तरों को हमने प्रीवियस ईयर पेपर से लिया है जिससे आपको सभी टीचिंग एग्जाम्स मैं सहायता मिलेगी।

पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी तंत्र से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर (Environment and Ecology Important Questions)

प्रश्न घास भूमि क्षेत्र के परितंत्र की खाद्य श्रंखला में सबसे उच्च स्तर के उपभोक्ता होते हैं?

उत्तर मांसाहारी

प्रश्न पारिस्थितिक तंत्र में ऊर्जा का मुख्य स्रोत है?

उत्तर सूर्य का प्रकाश

प्रश्न एगमार्क का संबंध है?

उत्तर गुणवत्ता से

प्रश्न किसी खाद्य श्रंखला में शाकाहारी होते हैं?

उत्तर प्राथमिक उपभोक्ता

प्रश्न भू पारिस्थितिकी तंत्र में ऊर्जा का महत्वपूर्ण स्त्रोत है?

उत्तर सूर्य

प्रश्न जब एक जीव लाभ लेता है बगैर दूसरे सहवासी जीव को प्रभावित किए तो कहलाता है?

उत्तर सह भोजी

प्रश्न जब मोर सांप को खाता है, सांप कीड़ों को खाता है और कीड़े हरे पौधों को खाते हैं तो मूल का पोषण तल है?

उत्तर खाद्य पिरामिड के शीर्ष पर

प्रश्न जो शाकाहारी जंतु भोजन के लिए हरे पेड़ पौधों पर निर्भर रहते हैं?

उत्तर प्रथम चरण उपभोक्ता

प्रश्न इकोसिस्टम की सही परिभाषा क्या है?

उत्तर जीव समुदाय और उसके वातावरण का संतुलित तंत्र

प्रश्न किसी पारितंत्र में तत्वों का चक्रण कहलाता है

उत्तर जैव भू रासायनिक

प्रश्न जैविक समुदाय में प्राथमिक उपभोक्ता है?

उत्तर शाकाहारी

(MP TET 2020 Environment and Ecology Important Questions)

प्रश्न कौन सर्वाधिक उत्पादक पारिस्थितिकी तंत्र है?

उत्तर उष्णकटिबंधीय वर्षा वन

प्रश्न खाद्य श्रंखला के परस्पर समूह को कहा जाता है?

उत्तर खाद्य जाल

प्रश्न किस प्राणी को किसान का एक मित्र कहा जाता है?

उत्तर केंचुआ

प्रश्न पर्यावरण की परिभाषा है?

उत्तर एबायोटिक एवं बायोटिक घटक

प्रश्न कृत्रिम वर्षा के लिए मेघ बीजन के लिए प्रयुक्त रसायन है?

उत्तर सिल्वर आयोडाइड

प्रश्न पारिस्थितिक तंत्र का उदाहरण है?

उत्तर तालाब

प्रश्न अन्य मृत जंतुओं पर निर्वाह करने वाली प्राणी को कहते हैं?

उत्तर ओमनीबोर

प्रश्न पृथ्वी का अपमार्जक कौन है?

उत्तर जीवाणु और कवक

प्रश्न हमारे पर्यावरण में किस गैस का सबसे अधिक सांद्रण है?

उत्तर नाइट्रोजन

प्रश्न हमारे पर्यावरण को बचाने के लिए तीन प्रकार के ‘R’ हैं?

उत्तर कम उपयोग, पुनर्चक्रण और पुनः उपयोग

प्रश्न यदि एक मेंढक एक टुडे को खाता है, तो ऊर्जा का स्थानांतरण होगा?

उत्तर प्राथमिक उपभोक्ता से द्वितीयक उपभोक्ता

प्रश्न पृथ्वी पर कौन सा पारिस्थितिक तंत्र सबसे बड़ा है?

उत्तर समुद्र

प्रश्न मानव पर्यावरण संबंध……. संकल्पना है

उत्तर धनात्मक

प्रश्न किसी खाद्य श्रंखला की प्रथम कड़ी सदैव हरे पादप होते हैं क्योंकि?

उत्तर सूर्य के प्रकाश में वायुमंडलीय कार्बन डाइऑक्साइड को स्तरी कृत करते हैं

प्रश्न पर्यावरण अपघटन के कारण उत्पन्न होने वाले खतरे में शामिल है?

उत्तर बाढ़ एवं सूखा

प्रश्न पर्यावरण जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कौन सी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है?

उत्तर ग्रीन ओलंपियाड

प्रश्न स्कूल में पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाने हेतु छात्रों की मानसिकता में बदलाव लाने में कौन सी रणनीति कारगर सिद्ध होगी?

उत्तर पाठ्यक्रम में बदलाव तथा गैर शैक्षिक तथा रचनात्मक क्रियाकलापों को शामिल करके

प्रश्न ऊर्जा का पिरामिड होता है?

उत्तर सीधा

प्रश्न प्राकृतिक एवं सामाजिक सांस्कृतिक पर्यावरण के बीच अंतः क्रिया का उदाहरण है?

उत्तर वनों की कटाई, शिकार, निर्माण कार्य

प्रश्न एक पोषण स्तर से दूसरे पोषण स्तर पर ऊर्जा का कितना भाग स्थानांतरित होता है?

उत्तर 10%

प्रश्न पारितंत्र में ऊर्जा का प्राथमिक स्त्रोत हैं?

उत्तर सूर्य का प्रकाश

प्रश्न पर्यावरणीय असंतुलन का कारण है?

उत्तर पर्यावरण चेतना का भाग, भौतिकवादी सोच, भोगवादी प्रकृति

प्रश्न पृथ्वी पर ऊर्जा का स्त्रोत है?

उत्तर सूर्य

प्रश्न ईवीएस एकीकरण है?

उत्तर विज्ञान, सामाजिक अध्ययन, और पर्यावरण शिक्षा का

प्रश्न 10% का नियम दिया गया?

उत्तर लिण्डमान द्वारा

प्रश्न जैविक पर्यावरण में शामिल है?

उत्तर उत्पादक, उपभोक्ता, अपघटक

1 Comment

  1. Meenakshi carpenter

    February 26, 2022 at 11:31 PM

    Very nice questions

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version