CTET & Teaching

New Education Policy 2020 Questions in Hindi

Published

on

राष्ट्रीय नई शिक्षा नीति 2020 (NPE) National Policy Education

हेलो! दोस्तों आज के आर्टिकल में हम नई शिक्षा नीति 2020 के बारे में (New Education Policy 2020 Questions in Hindi) जानेंगे और साथ ही उससे संबंधित कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर भी आपके साथ शेयर करेंगे जो की परीक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण है परीक्षा में इससे संबंधित प्रश्न पूछे ही पूछे जाएंगे तो आइए जानते हैं नई शिक्षा नीति 2020 के बारे में

जानिए! अब शुरू होगा 5+3+3+4 फॉर्मेंट, स्कूलों में 10+2 खत्म होगा

अब स्कूल के पहले पांच साल में प्री-प्राइमरी स्कूल के तीन साल और कक्षा एक और कक्षा 2 सहित फाउंडेशन स्टेज शामिल होंगे। इन पांच सालों की पढ़ाई के लिए एक नया पाठ्यक्रम तैयार होगा। अगले तीन साल का स्टेज कक्षा 3 से 5 तक का होगा। इसके बाद 3 साल का मिडिल स्टेज आएगा यानी कक्षा 6 से 8 तक का स्टेज। अब छठी से बच्चे को प्रोफेशनल और स्किल की शिक्षा दी जाएगी। स्थानीय स्तर पर इंटर्नशिप भी कराई जाएगी। चौथा स्टेज (कक्षा 9 से 12वीं तक का) 4 साल का होगा। इसमें छात्रों को विषय चुनने की आजादी रहेगी। साइंस या गणित के साथ फैशन डिजाइनिंग भी पढ़ने की आजादी होगी। पहले कक्षा एक से 10 तक सामान्य पढ़ाई होती थी। कक्षा 11 से विषय चुन सकते थे।

अभी तक सरकारी स्कूल पहली कक्षा से शुरू होते हैं। लेकिन नई शिक्षा नीति लागू होने के बाद पहले बच्चे को पांच साल के फाउंडेशन स्टेज से गुजरना होगा। फाउंडेशन स्टेज के आखिरी दो साल पहली कक्षा और दूसरी कक्षा के होंगे। पांच साल के फाउंडेशन स्टेज के बाद बच्चा तीसरी कक्षा में जाएगा। यानी सरकारी स्कूलों में तीसरी कक्षा से पहले बच्चों के लिए 5 लेवल और बनेंगे।

5 + 3 + 3 + 4 के नए स्कूल एजुकेशन सिस्टम में पहले पांच साल 3 से 8 साल के बच्चों के लिए, उसके बाद के तीन साल 8 से 11 साल के बच्चों के लिए, उसके बाद के तीन साल 11 से 14 साल के बच्चों के लिए और स्कूल में सबसे आखिर के 4 साल 14 से 18 साल के बच्चों के लिए निर्धारित किए गए हैं।

Questions on New Education Policy 2020 in Hindi

Q.1 देश में पहली बार शिक्षा नीति का शुभारंभ किसके द्वारा किया गया?

Ans-श्रीमती इंदिरा गांधी द्वारा।

Q.2 भारत में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (National Policy Education) की घोषणा कब की गई थी?

Ans-1968 मैं।

Q.3 देश में दूसरी बार राष्ट्रीय शिक्षा नीति की घोषणा किस वर्ष की गई थी?

Ans-1986 में।

Q.4 देश में शिक्षा नीति का संशोधन कब किया गया?

Ans-1992 में।

Q.5 भारत में नई शिक्षा नीति 2020 की घोषणा कितने वर्षों बाद की गई?

Ans- 34 वर्ष बाद।

Q.6 नई शिक्षा नीति 2020 समिति के अध्यक्ष कौन हैं?

Ans-डॉ कृष्णा स्वामी कस्तूरीरंगन।

Q.7 देश की नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को इस बिल के तहत जारी किया गया?

Ans-NHEB (National High Education Bill) द्वारा।

Q.8 भारत में नई शिक्षा नीति 2020 को कैबिनेट की मंजूरी कब मिली?

Ans-19 जुलाई 2020 को।

Q.9 भारत में नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को किस शिक्षा नीति की जगह पर लागू किया गया?

Ans-राष्ट्रीय शिक्षा नीति 1986 की जगह पर।

Q.10 राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के उद्देश्य क्या हैं?

Ans-2030 तक स्कूली शिक्षा 100% पूर्ण करना।

Q.11 पूर्व विद्यालय से माध्यमिक स्तर तक शिक्षा का सार्वभौमीकरण करना।

Ans-स्कूली बच्चों में से 2 करोड़ को मुख्यधारा में वापस लाना।

Q.12 देश की नई शिक्षा नीति 2020 के अंदर कितनी आयु वर्ग के बच्चों को शिक्षा के अधिकार कानून 2009 के अंदर रखा गया है?

Ans-3 से 18 साल की आयु वर्ग को।

Q.13 भारत के शिक्षा मंत्री कौन हैं?

Ans : भारत के शिक्षा मंत्री वर्तमान 2021 में श्री धर्मेंद्र प्रधान हैं।

Q.14 क्या मौजूदा शिक्षा नीति के तहत फिजिक्स के साथ केमिस्ट्री, मैथ्स लिया जा सकता है?

Ans : हाँ, लिया जा सकता है।

Q.15 नई शिक्षा नीति के तहत स्कूली शिक्षा में नया फॉर्मेट क्या है?

Ans : 10+2 फॉर्मेट को खत्म कर इसे 5+3+3+4 फॉर्मेट में विभाजित गया है।

Q.16 फॉर्मेट 5+3+3+4 का मतलब क्या है?

Ans: 10 + 2 संरचना की जगह 5 + 3 + 3 + 4 पाठ्यक्रम संरचना के साथ आयु वर्ग क्रमशः 3-8, 8-11, 11-14 और 14-18 वर्ष है।

Q.17 भारत की नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में कौन सी भाषा को कक्षा 5 तक खत्म कर दिया गया है?

Ans-अंग्रेजी भाषा को।

Q.18 भारत की नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुसार पांचवी कक्षा तक की शिक्षा किस भाषा में होगी?

Ans-मातृभाषा, स्थानीय भाषा या क्षेत्रीय भाषा में।

Q.19 देश की नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 का लक्ष्य किस वर्ष तक 3 से 18 वर्ष के प्रत्येक बच्चों को गुणवत्तापूर्ण व समावेशी शिक्षा प्रदान करना है?

Ans-वर्ष 2030 तक।

Q.20 किस वर्ष तक उच्च माध्यमिक शिक्षा (Higher Secondary Education) मैं 50% तक पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है?

Ans-2035 तक।

Q.21 मानव संसाधन विकास मंत्रालय (MHRD) Ministry of Human Resource Development का नाम बदलकर क्या रखा गया है?

Ans-शिक्षा मंत्रालय।

Q.22 भारत के शिक्षा मंत्रालय के पहले शिक्षा मंत्री किसे बनाया जाएगा?

Ans-श्री रमेश पोखरियाल निशंक को।

Q.23 देश की नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुसार शिक्षा पर सकल घरेलू उत्पादन का कितना प्रतिशत खर्च किया जाएगा?

Ans-6%

Q.24 ला और मेडिकल एजुकेशन को छोड़कर समस्त उच्च शिक्षा के लिए एक शक्ल निकाय के रूप में किस आयोग का गठन किया जाएगा?

Ans- HECI

Can Read Also:-
विभिन्न सूचकांक में भारत का स्थान 2021 Click Here

New Cabinet Minister List of India 2021 Click Here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version