RRB Group D

RRB Group D/ NTPC CBT-2 Periodic Table MCQ: रेलवे परीक्षा में हमेशा पूछे जाते हैं ‘आवर्त सारणी’ से संबंधित ऐसे सवाल क्या आप जानते हैं इनके जवाब

Published

on

Periodic Table MCQ For RRB Group D / NTPC CBT-2: रेलवे रिक्वायरमेंट बोर्ड (RRB) के द्वारा आयोजित होने वाली आरआरबी ग्रुप डी तथा एनटीपीसी सीबीटी 2 परीक्षा (RRB Group D/ NTPC CBT-2) का आयोजन आगामी माह से होने जा रहा है। आपको बता दें कि रेलवे द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 2 परीक्षा का आयोजन मई माह में किया जाना है एवं ग्रुप डी परीक्षा का आयोजन जुलाई माह में संभवत किया जा सकता है। इन दोनों परीक्षाओं में जनरल साइंस से संबंधित सवाल महत्वपूर्ण रूप से पूछे जाते हैं। परीक्षा में अच्छा स्कोर करने के लिए जनरल साइंस एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। यदि आप भी इन परीक्षाओं में शामिल होने जा रहे हैं, तो आपके लिए यहां पर दी गई जानकारी महत्वपूर्ण होने वाली है।

यहां पर हमने आवर्त सारणी (Periodic Table MCQ) से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न शेयर किए हैं। जिनकी परीक्षा में पूछे जाने की प्रबल संभावना है, परीक्षा में शामिल होने से पहले इन प्रश्नों को एक बार अवश्य पढ़ें I

परीक्षा में पूछे जाएंगे आवर्त सारणी से ऐसे प्रश्न– Periodic Table Important MCQ For Railway Exam

Q. आवर्त सारणी में निम्न में से किसी शून्य इलेक्ट्रॉन बंधुता है?

[a] रेडियम

[b] ऑक्सीजन

[c] नाइट्रोजन

[d]  रेडॉन

Ans:- (d)

Q. _____परमाणु का आयतन सबसे कम होता है ।

[a] Si

[b] P

[c]  He

[d] S

Ans:- (c)

Q. _______प्रकृति में विद्युतधनात्मक होती है।

[a] अधातुएं

[b] अर्ध – धातुएं

[c] उपधातुएं

[d] धातुएं

Ans:- (d)

Q. निम्न में से कौन डोबेराइनर त्रिक का उदाहरण नही है?

[a]  H, F, CI

[b] Ca, Sr, Ba

[c]  Cl, Br, I

[d]  Li, Na, K

Ans:- (a)

Q. हाइड्रोजन और हीलियम को में रखा गया है।

[a]  तीसरे आवर्त

[b] चौथे आवर्त

[c] पहले आवर्त

[d] छठे आवर्त

Ans:- (c)

Q. अग्रलिखित युग्म में कोन से आवर्त सारणी की एक ही आवर्त के दोनों सदस्य है?

[a]  Na, Ca

[b]  Na, CI

[c]  Ca, CI

[d] Cl, Br

Ans:- (b)

Q. एकमात्र ब्लॉक जिसमें एक आवर्त सारणी में धातु, अधातु और मेटलॉइड होते हैं?

[a]  S-Block

[b]  P-Block

[c] D-Block

[d]  F-Block

Ans:- (b)

Q. किस समूह के तत्वों को सिक्का धातु कहा जाता है ? –

[a]  11

[b]  17.

[c]  2

[d]  4

Ans:- (a)

Q. वह गैस जो नोबल गैस कहलाती है?

[a] हीलियम

[b] ऑक्सीजन

[c]  नाइट्रोजन

[d]  हाइड्रोजन

Ans:- (a)

Read More:-

RRB Group D Science Practice Set 16: बैक्टीरिया, नीले हरे शैवाल और माइकोप्लाज्मा किस जगत के जीवों के उदाहरण हैं?

RRB Group D/NTPC CBT 2: [1 April] आज के मुख्य समसमायकी सवाल, रेलवे भर्ती परीक्षा देने जा रहे है तो ये सवाल जरूर पढ़ लें

इस आर्टिकल में हमने रेलवे ग्रुप डी /RRB NTPC CBT 2 परीक्षा के लिए आवर्त सारणी से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न (Periodic Table MCQ For RRB Group D / NTPC CBT-2) का अध्ययन किया। रेल्वे ग्रूप डी परीक्षा से जुड़ी सभी नवीनतम जानकारी के लिए हमारे Telegram channel के सदस्य जरूर बने।

1 Comment

  1. Niranjan Chakole

    April 3, 2022 at 2:30 PM

    Nice questions

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version