CTET & Teaching

CTET CDP MCQ: 20 अगस्त को होने वाली सीटेट परीक्षा में पूछे जाने वाले ‘बाल विकास एवं शिक्षा शास्त्र’ की संभावित प्रश्न!

Published

on

CTET CDP Practice MCQ: शिक्षक बनने की चाह लिए देश के लाखों युवा हर वर्ष होने वाली केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा में लाखों की संख्या में सम्मिलित होते हैं। इस वर्ष इस परीक्षा का आयोजन 20 अगस्त 2023 को ऑफलाइन मोड में देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाना है। जिसमें शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए यहां पर हम नियमित रूप से सभी विषयों पर आधारित प्रैक्टिस सेट शेयर करते आ रहे हैं। इसी श्रंखला में आज हम बाल विकास एवं शिक्षा शास्त्र से संबंधित कुछ ऐसे महत्वपूर्ण प्रश्न आपके लिए लेकर आए हैं, जो कि आपको परीक्षा में काम आने वाले हैं इन प्रश्नों का अध्ययन आपको परीक्षा में शामिल होने से पहले एक बार जरूर कर लेना चाहिए ताकि अच्छे अंकों के साथ परीक्षा में सफलता हासिल की जा सके।

बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र के इन प्रश्नों से करी सीटेट परीक्षा की तैयारी-CDP Practice Questions For CTET Exam

1. विकास के सम्बन्ध में कौन सा कथन गलत है ?

A. यह गर्भावस्था से प्रारम्भ हो जाता है।

B. यह परिवर्तनों का प्रगतिशील क्रम है ।

C. यह एक सतत् प्रक्रिया है ।

D. यह परिपक्वता तक चलता है।

Ans- D

2. मस्तकाधोमुखी एवं निकट से दूर का क्रम किस क्रिया का अंग है ?

A. चेतना

B. विकास 

C. विवृद्धि

D. संशोधन

Ans- B

3. किसी व्यक्ति के जैविक विकास के लिए क्या शब्द इस्तेमाल किया जाता है ?

A. अधिगम

B. परिपक्वता (Maturation)

C. अभिप्रेरणा

D. आयुवृद्धि

Ans-B

4. ———- के अनुसार, ‘बालक का विकास आनुवंशिकता तथा वातावरण का गुणनफल है।

A. वुडवर्थ

B. गैरेट

C. हालैण्ड 

D. थॉर्नडाइक

Ans- A

5. निम्नलिखित में से कौन सा एक सही क्रम है.

A. अण्डाणु – शुक्राणु, ब्लास्टोसिस्ट, युग्मनज

B. ब्लास्टोसिस्ट, अण्डाणु – शुक्राणु, युग्मनज

C. ब्लास्टोसिस्ट, युग्मनज, अण्डाणु – शुक्राणु

D. अण्डाणु – शुक्राणु, युग्मनज, ब्लास्टोसिस्ट

Ans- D

6. मात्रात्मक व्यक्तिगत क्षमता रूपी प्रक्रिया को कहा जाता है-

A. विकास (डेवलपमेंट)

B. वृद्धि (ग्रोथ )

C. संतुलन (इक्विलिब्रियम)

D. परिपक्तवता (मैचुरेशन)

Ans- B

7. अभिवृद्धि शब्द का प्रयोग किया जाता है ?

A. बालक के मानसिक विकास के लिए 

B. बालक के सामाजिक विकास के लिए

C. बालक के शारीरिक विकास के लिए

D. बालक के मानसिक व सामाजिक विकास के लिए

Ans- C

8. जन्मत: व्यक्ति में उपलब्ध सामर्थ्य आयु के साथ परिवर्तित होना ही………. है

A. वृद्धि

B. विकास

C. परिपक्वता

D. सिद्धता

Ans- C

9. जिस लड़के का मानसिक विकास ठीक नहीं है, वह सामाजिक विकास में भी पिछड़ा रहता है। यह विकास सिद्धांत है –

A. विकास एक परस्पर क्रिया है

B. विकास पारस्परिक संबंध से चलते हैं ।

C. विकास साधारण दिशा से विशिष्ट दिशा की ओर चलता है।

D. विकास संकुचित है ।

Ans- B

10. निम्न में से कौन सा कथन विकास के सम्बन्ध में सही नहीं है –

A. विकास प्रतिमानों की कुछ निश्चित विशेषताओं की भविष्यवाणी की जा सकती है

B. विकास का उद्देश्य वंशानुगत संभाव्य क्षमता का विकास करना है

C. विकास के विभिन्न क्षेत्रों में सम्भाव्य खतरे नहीं होते हैं।

D. प्रारम्भिक विकास बाद के विकास से अधिक महत्वपूर्ण है

Ans- C

11…………. को परिपक्वता कहा जाता है।

A. पारिवारिक हस्तक्षेप

B. सांस्कृतिक प्रभावों के कारण एक परिवर्तन

C. प्राकृतिक जैविक विकास

D. पर्यावरणीय दबावों के कारण परिवर्तन

Ans- C

12. यह एक विकास की दशा में समापन होने वाली अवस्था एवं प्रक्रिया है

A. उन्नति / अभ्युदय

B. परिपक्वता

C. अवस्था

D. मूल्यांकन/परिणाम

Ans- B

13. सिफैलोकौडल विकास नियम के अनुसार-

A. पहले सिर के भाग फिर क्रमश: धड़ हाथों और पैरों का विकास

B. पहले धड़, हाथों और पैरों का फिर सिर के भाग का विकास

C. सम्पूर्ण शरीर का समान विकास

D. व्यक्ति से व्यक्ति का निर्भर

Ans- A 

14. निम्न में से कौन सा विकास का सिद्धांत नहीं है-

A. विकास सार्वभौमिक है तथा सांस्कृतिक संदर्भ इसे प्रभावित नहीं करते

B. विकास जीवनपर्यंत होता है।

C. विकास परिवर्त्य होता है ।

D. विकास आनुवंशिकता एवं पर्यावरण दोनों के द्वारा प्रभावित होता है।

Ans- A

15. निम्नलिखित में से कोन सा विकास सिद्धांत नहीं है ?

A. निरन्तरता का सिद्धांत

B. वैयक्तिक विभिन्नताओं का सिद्धांत

C. पैटर्न की एकरूपता का सिद्धांत 

D. विशिष्ट से सामान्य अनुक्रियाओं का सिद्धांत

Ans- D

Read More:

CTET 2023: गणित पेडागोजी के कुछ बेसिक लेवल के सवाल जो CTET परीक्षा में बेहतर अंक दिलाएंगे, अभी पढ़े

CTET 2023: ‘हिंदी व्याकरण’ पर आधारित इस प्रैक्टिस सेट से जाने सीटेट परीक्षा की तैयारी का लेबल!

परीक्षा से जुड़ी सभी नवीनतम अपडेट तथा Notes प्राप्त करने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल के सदस्य जरूर बने जॉइन लिंक नीचे दी गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version