CTET & Teaching

CTET Exam: सीबीएसई बोर्ड के द्वारा होने वाली सीटेट परीक्षा के लिए ‘गणित पेडागोजी’ के संभावित प्रश्न!

Published

on

Pedagogy of Mathematics For CTET: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा जिसे हम सीटेट के नाम से जानते हैं। का आयोजन सीबीएसई बोर्ड के द्वारा कुछ ही दिनों पश्चात 20 अगस्त को होने जा रहा है। यह परीक्षा वर्ष में दो बार आयोजित की जाती है। जिसमें शिक्षक बनने की चाह लिए देश के लाखों युवा उम्मीदवार सम्मिलित होते हैं। इस वर्ष भी लाखों की संख्या में अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करवाया है।

यदि आप भी इस परीक्षा का हिस्सा बनने जा रहे हैं, तो इस आर्टिकल में हम आपके लिए गणित शिक्षण शास्त्र पर आधारित कुछ महत्वपूर्ण बहुविकल्पीय प्रश्न लेकर आए हैं। जो की नवीनतम परीक्षा पैटर्न को ध्यान में रखते हुए तैयार किए गए हैं। अभ्यर्थियों को यह प्रश्न परीक्षा में बेहतर परिणाम दिलाने में मददगार साबित हो सकते हैं। लिहाजा अभ्यर्थियों को इन प्रश्नों का अध्ययन एक बार जरूर कर लेना चाहिए।

गणित पेडागोजी के स्कोर बूस्टर सवालों को एक बार जरूर पढ़ें—CTET Maths Pedagogy Important Questions

Q.1 एक अच्छा गणितज्ञ होने के लिए……. जरूरी होता है।

a. सवालों के उत्तर देने की तकनीक में निपुणता

b. अधिकतर सूत्रों को याद करना

c. बहुत जल्दी सवालों को हल करना

d. सभी अवधारणाओं को समझना लागू करना और उनमें संबंध बनाना

Ans- d 

Q.2 निम्नलिखित में से कौन-सा पहलू बीजगणित में महत्वपूर्ण नहीं है?

a. सामान्यीकरण

b. मानसिक चित्रण

c. माप

d. क्रमपरिवर्तन

Ans- c 

Q.3 गणित में बेहतर होने के लिए एक व्यक्ति को ………….. आवश्यकता है।

a. घणनाओं में प्रवीणता की

b. अमूर्त चिंतन और तर्कसंगत विवेचना द्वारा समस्याओं को बनाने और उन्हें सूत्र बद्ध करने की

c. सूत्र याद करने की

d. हल को याद करने की

Ans- b 

Q.4 गणित की परियोजनाओं के बारे में निम्नलिखित कथनों में से कौन सा सही नहीं है?

a. वे अन्वेषण कौशल को प्रोत्साहित करते हैं 

b. वे गणित में अंक प्राप्त करना आसान करते हैं

c. बे समस्या समाधान कौशल को बढ़ाते हैं।

d. बे अंतर्विषयी अनुबंधों को सिद्ध करते हैं।

Ans- b 

Q.5 कक्षा 3 के विद्यार्थियों को संख्या पद्धति पढ़ाने का उद्देश्य है। 

a. 4 अंकों वाली संख्या के योग और व्यवकलन के कौशल में प्रवीणता प्राप्त करना

b. बड़ी संख्याओं को पढ़ने के कौशल में प्रवीणता प्राप्त करना

c. 6 अंकों तक घटना कराना

d. संख्याओं को सैकड़ा, दहाईयों और इकाइयों के समूह के रूप में देखना और स्थानीयमान की सार्थकता को समझना

Ans- d 

Q.6 प्रिया गणितीय प्रश्न करने में निपुण है। उसमें किस प्रकार की बहुबौद्धिकता की अधिकता है?

a. भाषाई बुद्धि

b. तार्किक बुद्धि

c. अन्तर्वैयक्तिक बुद्धि

d. मनोगत्यात्मक बुद्धि

Ans- b  

Q.7 बच्चों में गोलाई की अवधारणा धीरे-धीरे विकसित होती है।

a. विशिष्टीकरण

b. मूर्त से अमूर्त से

c. व्यापीकरण

d. कोई भी नहीं

Ans- b  

Q.8 निम्न में से कौन सा कथन सत्य है?

a. गणित की विभिन्न शाखाएं, जैसे बीजगणित, ज्यामिति एक दूसरे पर निर्भर है।

b. अंकगणित को पढ़े बिना भी समीकरण को पढ़ा जा सकता है।

c. बीजगणित को पढ़े बिना भी त्रिभुजों की समरूपता पढ़ी जा सकती है।

d. बीजगणित को पढे बिना भी सांख्यिकी पढ़ी जा सकती है।

Ans-  a 

Q.9 प्राथमिक स्तर पर गणित का क्या महत्व है?

a. सांस्कृतिक

b. सामाजिक

c. मानसिक

d. धार्मिक

Ans- c 

Q.10 राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा ncf 2005 के अनुसार प्राथमिक विद्यालयों में गणित पढ़ाने का मुख्य उद्देश्य निम्नलिखित में से कौन सा नहीं है?

a. बच्चे की सोच विचार प्रक्रिया को गणितीय रूप देना

b. बच्चे के संदर्भ में गणित का वर्णन करना

c. समस्या समाधान के कौशल को बढ़ाना

d. गणित के उच्चत्तर पढ़ाई की तैयारी कराना

Ans- d 

Q.11 गणित में ‘प्रतिचित्रण’ के लिए निम्नलिखित कथनों में कौन सा कथन सत्य नहीं है?

a. प्रतिचित्रण, स्थानिक चिंतन को बढ़ाता है।

b. प्रतिचित्रण, अनुपातिक विवेचन को प्रोत्साहित करता है।

c. प्रतिचित्रण, गणित पाठ्यक्रम का भाग नहीं है।

d. प्रतिचित्रण, का गणित के कई विषयों से समाकलन किया जा सकता है

Ans- c 

Q.12 “एक वर्ग किस प्रकार एक समांतर चतुर्भुज है? स्पष्ट कीजिए।”

विद्यार्थियों को उपरोक्त प्रश्न का उत्तर लिखने के लिए कहा गया शिक्षक का उद्देश्य है –

a. विद्यार्थियों को मुक्त अंत वाले प्रश्नों से परिचित कराना 

b. विद्यार्थियों के लेखन कौशल को सुधारना

c. विद्यार्थियों को चिंतन और मनन का अवसर देना 

d. कक्षा को अधिक अंतः क्रियात्मक (सहभागी) बनाना  

Ans- c

Q.13 आप की कक्षा में कुछ विद्यार्थी लगातार गणित की परीक्षाओं और परीक्षणों में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं एक शिक्षक के रूप में आप : 

a. उनको उच्च उपलब्धि वालों के साथ बैठा देंगे

b. अच्छा न करने के परिणाम को समझाएंगे

c. अभ्यास के लिए अधिक टेस्ट देंगे

d. कारणों का निदान करेंगे और उपचार कदम उठाएंगे

Ans- d 

Q.14 निम्नलिखित में से एक गणित अध्यापन का कौन सा शैक्षणिक तरीका सबसे अच्छा है?

a. विद्यार्थियों को उनकी विद्यमान क्षमताओं को विकसित करने के लिए प्रोत्साहित करना

b. केवल कमियां देखकर उतना ही पढ़ाना

c. केवल गैप्स देखकर उन्हें दूर करना

d. हर विद्यार्थियों को एक ही तरह से पढ़ाना

Ans- a 

Q.15 प्राथमिक स्तर पर शिक्षार्थियों को माप का संदर्भ पढ़ाने के लिए निम्नलिखित में से कौन सा कथन सत्य है?

a. अप्रमाणिक मापों का उपयोग प्रमाणिक मापों के बाद करना चाहिए। 

b. प्रमाणिक मापों का उपयोग अप्रमाणिक मापों के बाद करना चाहिए।

c. केवल अप्रमाणिक मापों का उपयोग करना चाहिए।

d. अप्रमाणिक मापों का उपयोग नहीं करना चाहिए

Ans- a 

Q.16 एक रचनात्मक कक्षा में शिक्षकों को निम्न में से क्या नहीं करना चाहिए ? 

a. विद्यार्थियों को प्रश्नों के हल ढूंढने के लिए अपनी नीतियां विकसित करने देना 

b. विद्यार्थियों को सूत्र रटने के लिए कहना

c. ऐसी परिस्थितियां बनाना जिनमें विद्यार्थी हल खोजने में प्रवृत्त हो

d. विद्यार्थियों को गणितीय साधनों के अपने अर्थ बनाने देना

Ans- b 

Q.17 आंकड़ों के विश्लेषण संबंधी विद्यार्थियों की समझ का आकलन करने के लिए सर्वाधिक उचित रूपात्मक कार्य है – 

a. भूमिका निर्वाह (रोल प्ले)

b. वर्ग-पहेली

c. सर्वेक्षण आधारित परियोजना

d. प्रश्नोत्तरी 

Ans- c 

Q.18 किस प्रकार के मूल्यांकन का मुख्य अभिप्राय विद्यार्थियों को ‘फीडबैक देना है?

a. रचनात्मक मूल्यांकन

b. भावनात्मक मूल्यांकन

c. निदानात्मक मूल्यांकन

d. सारांशात्मक मूल्यांकन

Ans- c 

Q.19 गणित में ड्रिल कार्य का मुख्य उद्देश्य है।

a. नये प्रत्ययों को स्पष्ट करना

b. नए सूत्रों को समझना

c. गणना कौशल का विकास

d. ज्ञान का नई परिस्थितियों में प्रयोग करना

Ans- c 

Read More:-

CTET 2023: लाखों अभ्यर्थियों के मध्य होगी कड़ी प्रतिस्पर्धा पूछे जा सकते हैं CDP से जुड़े कुछ ऐसे प्रश्न!

CTET: ‘हिंदी भाषा’ पर आधारित इस Practice Set को करें हल और चेक करें 20 अगस्त को होने वाली सीटेट परीक्षा की तैयारी का लेवल!

परीक्षा से जुड़ी सभी नवीनतम अपडेट तथा Notes प्राप्त करने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल के सदस्य जरूर बने जॉइन लिंक नीचे दी गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version