RRB NTPC

RRB NTPC CBT 2 GK Quick Revision MCQ: सामान्य ज्ञान के इन सवालों को हल कर, जाने! रेलवे परीक्षा में अपनी तैयारी का लेबल

Published

on

GK Quick Revision MCQ for Railway NTPC: रेलवे भर्ती बोर्ड के द्वारा आयोजित की जाने वाली रेलवे एनटीपीसी सीबीटी 2 परीक्षा का समय अब बेहद नजदीक आता जा रहा है ऐसे में मई माह से शुरू होने जा रही इस परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों को अपनी तैयारियां शुरू कर देनी चाहिए ताकि बेहतर अंकों के साथ सफलता अर्जित की जा सके 35 हजार से अधिक पदों पर शुरू होने जा रही इस परीक्षा में लाखों अभ्यर्थी शामिल होंगे जिनके बीच कंपटीशन बहुत tuff होगा इसलिए एक रणनीति के तहत पढ़ाई करना बेहद आवश्यक है इसी संदर्भ में हम इस आर्टिकल में परीक्षा के लिए उपयोगी ‘सामान्य ज्ञान’ के कुछ संभावित प्रश्नों का संग्रह लेकर आए हैं जिन्हें आपको एक नजर अवश्य पढ़ लेना चाहिए.

रेलवे एनटीपीसी परीक्षा में शामिल होने से पूर्व GK के यह संभावित सवाल जरूर पढ़ें—Railway NTPC CBT-2 Exam 2022 GK Quick Revision MCQ Question

1.इनमें से किसके द्वारा भारत में सर्वप्रथम राष्ट्रीय आय का आकलन किया गया था ?

3. दादा भाई नौरोजी ने

b. आर० सी० दत्त ने

c. वी० के० आर० राव ने

d. डी० आर० गाडगिल ने

Ans. a

2. निम्न में से किस केन्द्रीय मंत्री ने हाल ही में मनरेगा के लिए लोकपाल ऐप को लॉन्च किया ?

a. शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान 

b. गृह मंत्री मंत्री अमित शाह

c. गिरिराज सिंह -ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री 

d. कृषि और किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र तोमर

Ans. c

3. केंद्र व राज्यों के मध्य वित्त का बँटवारा किया जाता है?

a.वित्त मंत्रालय की अनुशंसा पर

b. वित्त आयोग की अनुशंसा पर

c. रिजर्व बैंक की अनुशंसा पर 

d. नाबार्ड की अनुसंशा पर

Ans.b

4. ब्रिक्स देशों का सदस्य देश नहीं है ?

a. भारत

b. चीन

c. सऊदी अरब

d. ब्राज़ील

Ans.c

5. सत्यमेव जयते शब्द कहाँ से लिया गया है?

a. मनुस्मृति 

b. भगवदगीता

c. ऋग्वेद

d. मुंडकोपनिषद

Ans.d

6. कवि कालिदास किसके दरबार में रहते थे?

a. चन्द्रगुप्त मौर्य

b. समुद्रगुप्त मौर्य

c. हर्ष

d. चन्द्रगुप्त द्वितीय विक्रमादित्य

Ans.d

7. भूमध्य रेखा, कर्क रेखा और मकर रेखा तीनों किस महाद्वीप से होकर गुजरती है?

a. अफ्रीका

b. एशिया

c.उत्तरी अमेरिका

d.दक्षिण अमेरिका

Ans.a

8. कौन-सा अनुच्छेद भारतीय संसद को संविधान में संशोधन करने की शक्ति प्रदान करता है?

a. अनुच्छेद 368

b. अनुच्छेद 252

c. अनुच्छेद 280

d. अनुच्छेद 266

Ans.a

9. भोपाल गैस त्रासदी किस वर्ष ओर किस गैस के कारण होती है ?

a) 1986 में एथिल आइसोसाइनाइड

b) 1984 में मिथाइल आइसोसाइनाइड

c) 1984 में पोटेशियम आइसोसाइनाइड 

d) 1987 में सोडियम आइसोथियोसायनाइट

Ans.b

10. नीचे दिए गए विकल्पों में से अंडमान तथा निकोबार द्वीप समूह में सबसे ऊँची चोटी कौन सी है? 

a. माउंट कोया

b. माउंट दिअवोलों

c. माउंट सैडल

d. माउंट लियर

Ans.c

11. मरणोपरांत भारत रत्न की उपाधि पाने वाला पहला व्यक्ति कौन था?

a. बी० आर० अंबेडकर

b. के. कामराज

c. लाल बहादुर शास्त्री

d. एम० जी० रामचन्द्र

Ans.c

12. दशकुमारचरितम के रचनाकार थे?

a. सूरदास

b. दंडिन

c तुलसीदास 

d. कालिदास

Ans.b

13. मानव शरीर की सबसे छोटी तथा सबसे बड़ी अस्थि क्रमश: है?

a. स्टेपीज़ व फीमर

b. अल्ना व रेडियस अल्ना

c. मेरुरज्जु व स्टेपीज़

d. मेरुरज्जु व स्टेपीज़

Ans.a

14. राष्ट्रीय विकास परिषद का अध्यक्ष निम्नलिखित में से कौन होता है?

a. भारत का प्रधानमंत्री

c. भारत का राष्ट्रपति

b. भारत सरकार का वित्त मंत्री 

d. भारत का उप-राष्ट्रपति

Ans.a

Read more:-

RRB NTPC CBT 2 GK Quick Revision Series: परीक्षा में शामिल होने से पहले इन प्रश्नों पर डालें एक नजर

RRB Group D/ NTPC CBT- 2 IPL GK Questions: रेलवे परीक्षा में पूछे जाएंगे ‘आईपीएल’ से संबंधित कुछ ऐसे सवाल क्या आप जानते हैं इनका जवाब

इस आर्टिकल में हमने RRB NTPC CBT 2 परीक्षा सामान्य ज्ञान (GK Quick Revision MCQ for Railway NTPC) का अध्ययन किया। रेल्वे ग्रूप डी परीक्षा से जुड़ी सभी नवीनतम जानकारी के लिए हमारे Telegram channel के सदस्य जरूर बने।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version