rajasthan gk

Rajasthan ke Tyohar Question Answer || Rajasthan GK

Published

on

Rajasthan GK : Festivals of Rajasthan in Hindi ||For Rajasthan Police & Patwar 2020

हेलो! दोस्तों इस आर्टिकल में आज हम जानेंगे राजस्थान में मनाए जाने वाले (Rajasthan ke Tyohar Question Answer) प्रमुख त्योहारों से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर जो की परीक्षा के दृष्टिकोण से बहुत ही महत्वपूर्ण है राजस्थान भारत का सर्वाधिक कला और संस्कृति से परिपूर्ण राज्य है जहां अनेकों त्यौहार और महोत्सव का आयोजन वर्ष पर होता रहता है तो दोस्तों राजस्थान में मनाए जाने वाले प्रमुख त्योहारों को हम प्रश्नोत्तरी के माध्यम से समझेंगे

राजस्थान बेहद रंगीन राज्य है। राजाओं और राजपूतो का गड होने के नाते यहाँ आपको अनेको रीति-रिवाजों और त्योहारों की एक विस्तृत श्रृंखला दिखेगी, गंगौर महोत्सव राजस्थान के लोगों के सबसे महत्वपूर्ण त्यौहारों में से एक है। यह त्यौहार भगवान शिव और उनकी पत्नी पार्वती को समर्पित है। “गन” भगवान शिव के लिए है और “गौर” देवी गौरी के लिए है वह त्यौहार हिंदू कैलेंडर महीने “चैत्र” के पहले दिन शुरू होता है। नवविवाहित लड़कियाँ 18 दिन तक वर्त रखती है जिसे पूजा की पूरी प्रक्रिया माना जाता है और एक समय भोजन करती हैं। कई अविवाहित लड़कियाँ भी अपने जीवन में अच्छे पति को पाने के लिए उपवास रखती है।

नागौर मवेशी महोत्सव जनवरी-फरवरी के दौरान नागौर के अनूठे राजपूत शहर में आयोजित किया जाता है। नागौर जोधपुर और बीकानेर के बीच स्थित एक छोटा सा शहर है। नागौर महोत्सव राजस्थान के सबसे प्रसिद्ध आकर्षणों में से एक है और दुनियाभर से हजारों पर्यटकों यहाँ आते है।

राजस्थान के प्रमुख त्यौहार||Rajasthan Famous Festival Question Answer

Q.1 गणगौर त्यौहार कितनी अवधि तक मनाया जाता है?

Ans- 18 दिन

Q.2 सुगंध दशमी पर्व है?

Ans-जैनियों का

Q.3 ऋषि पंचमी मनाई जाती है?

Ans-भाद्रपद शुक्ला- 5

Q.4 हिंदू पंचांग के अनुसार छोटी तीज का त्योहार किस माह में मनाया जाता है?

Ans-श्रावण

Q.5 राजस्थान में खेजड़ी वृक्ष की पूजा किस पर्व पर की जाती है?

Ans-दशहरे

Q.6 विक्रम संवत पंचांग के अनुसार गणगौर त्यौहार किस दिन मनाया जाता है?

Ans-चैत्र कृष्ण तृतीय

Q.7 किस उत्सव के साथ मांगलिक कार्यों का प्रारंभ माना जाता है?

Ans-देवउठनी एकादशी

Q.8 बुद्ध पूर्णिमा किस माह में मनाया जाता है?

Ans-वैशाख

Q.9 राजस्थान में बड़ी तीज कब मनाई जाती है?

Ans-भाद्रपद कृष्ण तृतीया

Q.10 ईस्टर के त्यौहार के पीछे ईसाईयों की क्या भावना है?

Ans-इस दिन ईशा पुनर्जीवित हुए थे

Q.11 तिल चौथ का व्रत किस माह में होता है?

Ans-माघ

Q.12 किस पूर्णिमा को रास पूर्णिमा भी कहा जाता है?

Ans-अश्विन पूर्णिमा

Q.12 जूठन मियां का तमाशा किस त्यौहार के दिन खेला जाता है?

Ans-शीतला अष्टमी

Q.13 विक्रम संवत के किस माह में गणगौर का त्योहार मनाया जाता है?

Ans-चैत्र

Rajasthan ke Tyohar Question Answer

Q.14 विक्रम संवत पंचांग के अनुसार शीतला अष्टमी किस दिन मनाई जाती है?

Ans-चैत्र कृष्णा अष्टमी

Q.15 राजस्थान में प्रत्येक वर्ष चैत्र मास में गणगौर पूजन उत्सव की तिथि है?

Ans-चैत्र शुक्ल पक्ष तृतीया

Q.16 राजस्थान में कौन से क्षेत्र में चेत्र शुक्ल 5 को गुलाबी गणगौर मनाई जाती है?

Ans-नाथद्वारा

Q.17 अंचल जिसमें होली के अवसर पर जोली की सवारी निकालने की परंपरा है?

Ans-बाड़मेर

Q.18 पर्यूषण पर्व किस धर्म से संबंधित है?

Ans- जैन धर्म

Q.19 श्राद्ध पक्ष जिसके दौरान पूर्वजों की पूजा की जाती है कब मनाया जाता है?

Ans-भाद्रपद शुक्ल पूर्णिमा से आश्विन कृष्ण अमावस्या तक

Q.20 राष्ट्रीय पंचांग का पहला अंतिमा होता है?

Ans-चैत्र फाल्गुन

Q.21 किस दिन मौन व्रत किया जाता है?

Ans-माघ अमावस्या

Q.22 किस त्यौहार पर विद्या की देवी सरस्वती की पूजा की जाती है?

Ans- बसंत पंचमी

Related Article:-

राजस्थान के प्रमुख पर्यटन स्थल Click Here
राजस्थान के प्रमुख व्यक्तियों के उपनाम Click Here
History of Rajasthan Chauhan Vansh Important Questions Click Here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version