rajasthan gk

Rajasthan Pashu Sampada Important Questions 2020

Published

on

राजस्थान GK : Important Questions for Rajasthan Pashudhan Sampada

नमस्कार! मित्रों इस आर्टिकल में आज हम आपके साथ (Rajasthan Pashu Sampada Important Questions 2020) राजस्थान की पशु धन संपदा के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियों के साथ-साथ कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर भी सांझा करने जा रहे हैं जो कि आने वाली परीक्षा के दृष्टिकोण से बहुत ही महत्वपूर्ण है हाल ही में आयोजित होने वाली राजस्थान पुलिस भर्ती परीक्षा में इस टॉपिक से भी प्रश्न अवश्य ही पूछे जा सकते हैं यह टॉपिक आपकी परीक्षा के लिए बहुत ही उपयोगी सिद्ध होगा

राजस्थान में पशु धन संपदा

  • भारत में सर्वाधिक पशु सम्पदा वाला राज्य उत्तरप्रदेश है।
  • भारत में उत्तरप्रदेश के बाद सर्वाधिक पशु सम्पदा में राजस्थान का दुसरा स्थान है।

राजस्व मंडल-

स्थापना- 1 नवम्बर 1949 (अजमेर में की गई)

मुख्यालय- अजमेर

सहायक शाखा- जयपुर

विशेषता-

  • राजस्थान में प्रति 5 वर्ष के बाद पशु गणना राजस्व मंडल के द्वारा करवाई जाती है।
  • राजस्व मंडल का प्रथम अध्यक्ष बृजेन्द्र नाथ शर्मा को बनाया गया।
  • इनके द्वारा प्रति 3 माह में राविरा नामक पुस्तक जारी की जाती है।

राजस्थान में प्रथम पशु गणना-

राजस्थान में प्रथम पशु गणना सन् 1919 से 1920 के बीच जयपुर, जोधपुर, टोंक, बूंदी, बीकानेर रियासतों में करवाई गई थी।

स्वतंत्र राजस्थान में प्रथम पशु गणना सन् 1951 में करवाई गई थी।

राजस्थान में19वीं पशु गणना-

  • राजस्व मंडल के द्वारा 12 सितम्बर से 15 अक्टूबर 2012 के बीच 19वीं पशु गणना करवाई गई थी।
  • 19वीं पशु गणना के अनुसार राजस्थान में कुल 5.77 करोड़ पशु है।
  • राजस्थान में सर्वाधिक पशु बकरी है।
  • यहां में पशु घनत्व 169 पशु प्रति वर्ग किमी।
  • राजस्थान में सर्वाधिक पशुओं वाली जिला बाड़मेर है।
  • यहां में सबसे कम पशुओं वाला जिला धौलपुर है।

राजस्थान में पशु धन संपदा संबंधी महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी||Rajasthan Pashu Sampada Important Questions 2020

प्रश्न बाबरी किसकी एक नस्ल है?

उत्तर- बकरी की

प्रश्न राष्ट्रीय बकरी अनुसंधान संस्थान कहां स्थित है?

उत्तर-अविकानगर

प्रश्न जैसलमेर जिले की मुख्य मवेशी की नस्ल का नाम बताइए?

उत्तर थारपरकर

प्रश्न राजस्थान की कामधेनु किसे कहा जाता है?

उत्तर राठी गाय

प्रश्न राजस्थान में मारवाड़ी नस्ल की बकरी का प्रजनन एवं अनुसंधान केंद्र कहां स्थित है?

उत्तर टोंक

प्रश्न राजस्थान में भेड़ एवं बकरी पालन को बढ़ावा देने वाली नस्ल के संरक्षण व संवर्धन के लिए प्रथम भीड़ एवं बकरी प्रजनन नीति कब जारी की गई?

उत्तर 2013 में

प्रश्न अजमेर में राजकीय कुकुट प्रशिक्षण संस्थान की स्थापना कब की गई?

उत्तर 1988

प्रश्न राजस्थान के किस जिले में कैमल मिल्क डेयरी स्थापित की गई है?

उत्तर बीकानेर

प्रश्न राजस्थान राज्य डेयरी विकास निगम को राजस्थान सहकारी डेयरी फेडरेशन में कब स्थानांतरित किया गया?

उत्तर- 1977

प्रश्न 19वीं राष्ट्रीय पशुधन संगणना 2012 के अनुसार राजस्थान में सर्वाधिक बकरियां किस जिले में है?

उत्तर- बाड़मेर जिले

प्रश्न 2012 की पशुगणना के अनुसार राजस्थान में किस पशु का कुल पशुधन प्रतिशत राज्य में सबसे अधिक है?

उत्तर- बकरी

प्रश्न राजस्थान सरकारी डेयरी फेडरेशन लिमिटेड का मुख्यालय कहां है?

उत्तर- जयपुर

प्रश्न भेड़ की कौन सी प्रजाति भारतीय मेरीनो के नाम से जानी जाती है?

उत्तर- चोकला

प्रश्न भैंस की कौन सी प्रजाति दुग्ध उत्पादन के लिए सर्वश्रेष्ठ है?

उत्तर- मुर्रा

प्रश्न राजस्थान की 20 वी पशु गणना 2017 के अनुसार किस की संख्या सर्वाधिक है?

उत्तर– बकरियां

प्रश्न भेड़ की कौन सी नस्ल चकरी के नाम से भी जानी जाती है?

उत्तर– मगरा

प्रश्न राजस्थान का एकमात्र पक्षी चिकित्सालय कहां पर स्थित है?

उत्तर- जयपुर

प्रश्न किस मवेशी की प्रजातियां चोकला मगरा बतोना ली है?

उत्तर- भेड़

प्रश्न पुंगल नस्ल किस पशु की नस्ल है?

उत्तर- भेड़

प्रश्न शेखावटी क्षेत्र में पाई जाने वाली भेड़ की नस्ल कौन सी है?

उत्तर- चोकला

प्रश्न ऊटों के संरक्षण के लिए किस शहर में संरक्षण केंद्र स्थापित किया जाएगा?

उत्तर- जयपुर

प्रश्न भीड़ की वह नस्ले जो मुख्यता नागौर जिले की सीमावर्ती क्षेत्र में पाई जाती है उसका नाम क्या है?

उत्तर- मारवाड़ी

प्रश्न राजस्थान राज्य डेयरी विकास निगम की स्थापना किस वर्ष की गई थी?

उत्तर- 1975 में

दोस्तों ऊपर दिए हुए इस आर्टिकल में राजस्थान की पशु धन संपदा से संबंधित जो जानकारी हमने आपके साथ शेयर की है आशा है आपको पसंद आई हो गई और आप इसका ध्यान पूर्वक अध्ययन करेंगे और आने वाली परीक्षाओं में अपनी सफलता सुनिश्चित करेंगे धन्यवाद!

Related Article :-

राजस्थान के प्रमुख पर्यटन स्थल Click Here
राजस्थान के प्रमुख व्यक्तियों के उपनाम Click Here
History of Rajasthan Chauhan Vansh Important Questions Click Here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version